अक्षर पटेल चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2026 से होंगे बाहर, रिप्लेस करेगा ये खतरनाक स्पिनर
Published - 24 Jan 2026, 11:00 AM | Updated - 24 Jan 2026, 11:06 AM
Table of Contents
Axar Patel: रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया दो बड़े बदलावों के साथ मैदान पर उतरी थी। जहां टीम प्रबंधन ने जसप्रीत बुमराह को आराम दिया था तो अक्षर पटेल चोट के कारण दूसरा टी20 खेलने नहीं उतरे थे।
टॉस के वक्त कप्तान सूर्या ने जानकारी दी कि अक्षर पटेल (Axar Patel) चोट के कारण दूसरा टी20 नहीं खेल रहे हैं, लेकिन कप्तान सूर्या ने यह नहीं बताया कि अक्षर की चोट कितनी गंभीर है।
जबकि वह आने वाले मैचों के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर अक्षर पटेल चोट के कारण टी20 विश्व कप 2026 से भी बाहर हो जाते हैं तो उनको एक खतरनाक स्पिनर रिप्लेस कर सकता है।
पहले टी20 में चोटिल हुए थे Axar Patel
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षर पटेल (Axar Patel) को ये चोट पहले टी20 मैच के दौरान लगी थी, जब वह गेंदबाजी कर रहे थे। पारी का 16वां ओवर डालने आए अक्षर पटेल की तीसरी गेंद पर डेरिल मिचेल ने लॉन्ग-ऑफ की ओर काफी तेज शॉट खेला था। अक्षर ने अपने बाएं हाथ से गेंद को रोकने की कोशिश जरूर की, लेकिन गेंद इतनी तेज थी कि उनकी उंगलियों के किनारे लगकर चली गई।
गेंद लगने के बाद अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथ से खून बहने लगा था और फिजियो ने मैदान पर कुछ समय इलाज करने के बाद उन्हें बाहर ले जाने का फैसला किया। जबकि कप्तान सूर्या भी इससे सहमत नजर आए। ऐसे में अगर अक्षर की ये चोट अधिक गंभीर रहती है तो उनका आगामी टी20 विश्व कप 2026 में खेलना बेहद मुश्किल हो सकता है।
ये खिलाड़ी कर सकता है रिप्लेस
टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। ये टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में खेला जा रहा है। लेकिन अगर अक्षर पटेल (Axar Patel) इस टूर्नामेंट से पहले फिट नहीं होते हैं तो उनकी जगह लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है। दरअसल, रवि बिश्नोई फिलहाल टीम इंडिया के साथ ही हैं।
उनको वाशिंगटन सुंदर की इंजरी के बाद रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया था, लेकिन अब खबरें हैं कि अगर अक्षर पटेल (Axar Patel) वक्त रहते रिकवर नहीं कर पाते हैं तो उनको रवि बिश्नोई से रिप्लेस कर दिया जाएगा। बिश्नोई के पास भारत के लिए 42 टी20 मैच खेलने का अनुभव है, जबकि उनका प्रदर्शन भी बेहद कमाल का रहा है। लेकिन बल्लेबाजी में वह अक्षर पटेल से काफी पीछे हैं।
बल्लेबाजी विभाग पर पड़ सकता है असर
अक्षर पटेल (Axar Patel) टीम इंडिया के लिए बेहद उपयोगी ऑलराउंडर हैं, जो कि गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी टीम की जीत में अहम योगदान देते हैं। ऐसे में अगर अक्षर टूर्नामेंट से बाहर होते हैं तो ये टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।
जबकि अगर उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर रवि बिश्नोई को चुना जाता है तो वह केवल गेंदबाजी में अपना योगदान देने में समर्थ है, लेकिन इससे भारत का बल्लेबाजी विभाग कमजोर पड़ सकता है।
दरअसल, बिश्नोई ने अब तक खेले 42 मैचों में 61 विकेट लिए हैं, जबकि उनका इकॉनमी रेट 7.35 का है। वहीं, बिश्नोई को 13 पारियों में भारत के लिए टी20 में बैटिंग का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने केवल 55 रन बनाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 9 रन है। बता दें कि, बिश्नोई ने अभी तक घरेलू क्रिकेट में भी पचासा नहीं ठोका है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर