"मुझे नहीं पसंद..." इम्पैक्ट प्लेयर रूल से नाखुश हैं अक्षर पटेल, IPL 2026 से पहले दिया चौंका देने वाला बयान

Published - 24 Mar 2026, 10:49 AM | Updated - 24 Mar 2026, 10:55 AM

Axar Patel
Axar Patel: आईपीएल 2026 में ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम हमेशा से ही चर्चाओं में रहा है. इस एक नियम ने मैचों को और ज्यादा रोमांचक बनाया है. वहीं, दूसरी ओर कई खिलाड़ी इस नियम के खिलाफ बोलते हुए नजर आए हैं. अब इस फेहरिस्त में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) का नाम जुड़ गए है.

हाल ही में उन्होंने इस नियम को लेकर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की है. बता दें कि अक्षर पटेल (Axar Patel) की कैप्टेंसी में दिल्ली कैपिटल्स पिछले सीजन प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी. ऐसे में अक्षर इस बार कोई भूल नहीं करना चाहते हैं.

Axar Patel ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर क्या कहा?

Axar Patel

दिल्ली कैपिटल्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर अपनी राय रखी. उन्होंने बिना किसी डर के खुलकर इम्पैक्ट प्लेयर रूल्स के बेकार बताया. उन्होंने कहा कि, उन्हें यह नियम पसंद नहीं है. डीसी के कैप्टन ने कहा,

"मुझे यह रूल पसंद नहीं है क्योंकि मैं खुद ऑलराउंडर हूं (हंसते हुए)। पहले हम इस रोल (बैटिंग और बॉलिंग) के लिए ऑलराउंडर चुनते थे। अब टीम मैनेजमेंट किसी खास बैटर या बॉलर के साथ जाता है, वे कहते हैं कि हमें ऑलराउंडर की क्या ज़रूरत है?

मैं खुद एक ऑलराउंडर हूं, मुझे यह पसंद नहीं है लेकिन साथ ही रूल्स तो रूल्स होते हैं। हमें उन्हें मानना ​​ही होगा लेकिन पर्सनली मुझे यह पसंद नहीं है"

हार्दिक पांड्या ने बताया अपनी सफलता का असली राज, बोले 'हर रोज जरूर करता हूँ ये काम...'

ऑलराउंर्स की भूमिका पर पड़ा असर

गौरतलब है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम की वजह से ऑलराउंडर्स की भूमिका पर बहुत बड़ा असर पड़ा है. इस रूल्स से आईपीएल मैचों में बड़े स्कोर देखने को मिले हैं. लेकिन ऑलराउंडर्स की अहमियत कम हुई है.

सभी टीमें अब मैत के हालत को देखते हुए स्पेशलिस्ट बल्लेबाज या गेंदबाज को स्क्वाड में शामिल कर रही है. जिसकी वजह से ऑक्शन में भी ऑलराउंडर्स की डिमांड कम हुई है. इसी कारण इस नियम की अक्सर आलोचना होती रहती है.

केएल राहुल का बदला पोजीशन नंबर

वहीं, कप्तान अक्षर पटेल ने केएल राहुल की बैटिंग पोजिशन पर ही कंफर्म की. उन्होंने बताया कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ओपनिंग करेंगे. हालांकि, यह कंफर्म यह नहीं है कि उनका जोड़दार कौन होगा. केएल राहुल की ओपनिंग रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने बतौर ओपनर अच्छा प्रदर्शन किया है.

भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने एक साथ जीता ये ICC पुरस्कार, जानें कौन हैं वो 2 नाम

Tagged:

axar patel dc IPL 2026 Indian Premier League 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com