अक्षर(कप्तान), जायसवाल, ईशान, अभिषेक, बुमराह.... एलए ओलंपिक मुकाबलों के लिए टीम इंडिया आई सामने

Published - 23 Dec 2025, 12:23 PM | Updated - 23 Dec 2025, 01:22 PM

LA Olympics

LA Olympics: एलएस ओलंपिक मुकाबलों के लिए टीम इंडिया सामने आ चुकी है। लंबे समय बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हो रही है, जिससे देखकर फैंस काफी खुश हैं। प्रशंसक काफी लंबे समय से ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने की मांग जोरो-शोरो से उठा रहे थे, लेकिन अंत में क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल कर लिया गया।

ओलंपिक (LA Olympics) में भारत की कप्तानी अक्षर पटेल को सौंपी जा सकती है तो जायसवाल, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह को भी दल का हिस्सा बनाया जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं किन 15 खिलाड़ियों को ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए भेजा जा सकता है।

अक्षर, जायसवाल, ईशान को मौका!

एलए ओलंपिक (LA Olympics) के ऐतिहासिक संस्करण में भारत की कप्तानी करने का मौका अक्षर पटेल को मिल सकता है। अक्षर को हाल ही में विश्व कप 2026 के लिए उप कप्तान नियुक्त किया है, ऐसे में भविष्य में होने वाली इस प्रतियोगिता तक वह टीम के कप्तान बन सकते हैं। वहीं, यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन को भी स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है।

जहां यशस्वी सलामी बल्लेबाज की भूमिका में नजर आ सकते हैं तो ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज चुना जा सकता है। बता दें कि, ईशान इस समय काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और बड़े टूर्नामेंट में वह भारत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

अभिषेक, बुमराह भी हो सकते हैं शामिल

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को एलए ओलंपिक (LA Olympics) में भारत की पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। अभिषेक इस समय विश्व के नंबर एक टी20 बल्लेबाज हैं और उनके सामने गेंदबाजी करने से बड़े-बड़े गेंदबाज बचते नजर आ रहे हैं।

वहीं, जसप्रीत बुमराह बतौर तेज गेंदबाज स्क्वाड में अपनी जगह बना सकते हैं, जबकि उन्हें एलए ओलंपिक (LA Olympics) में सभी मुकाबले खेलने का मौका मिल सकता है। बता दें कि, 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हो रही है, जिसके कारण हर खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की ख्वाहिश जता रहा है।

न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए कप्तान-उपकप्तान हुए फाइनल, केएल राहुल को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

कब शुरू होगी LA Olympics की शुरुआत?

ओलंपिक में क्रिकेट का रोमांच देखने के लिए प्रशंसकों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि 12 जुलाई 2028 को एलए ओलंपिक की शुरुआत हो रही है। 20 और 29 जुलाई की तारीख को मेडल मैचों के निर्धारित किया गया है। बता दें कि, इससे पहले 1900 में पेरिस ओलंपिक में एकमात्र क्रिकेट मैच खेला गया था, जिसमें ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस की टीम ने भाग लिया था।

दो दिवसीय मैच में ग्रेट ब्रिटेन ने बाजी मारी थी और स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था। वहीं अब इस मैच को अनौपचारिक टेस्ट के रूप में जाना जाता है। लेकिन 128 साल बाद ओलंपिक (LA Olympics) में क्रिकेट की वापसी ने प्रशंसकों के रोमांच को बढ़ा दिया है, जबकि रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें पुरुष और महिला की सिर्फ 6-6 टीमें हिस्सा ले सकती हैं।

भारत का संभावित स्क्वाड।

यशस्वी जयसवाल, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा।

क्रिकेट जगत में छाई शोक की लहर, 23 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दिग्गज क्रिकेटर के पिता का हुआ निधन

Tagged:

ISHAN KISHAN team india LA Olympics olympics cricket 2028
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

लॉस एंजेलिस, संयुक्त राज्य अमेरिका।

पेरिस 1900 में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com