ऑस्ट्रेलिया की जीत से साफ़ हो गई WTC पॉइंट्स टेबल की तस्वीर, कंगारुओं का इस टीम से फाइनल होना तय
Published - 22 Dec 2025, 11:28 AM | Updated - 22 Dec 2025, 11:29 AM
Table of Contents
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज में कंगारुओं का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला है। शुरुआती दो मैचों में शानदार जीत दर्ज करने के बाद कमिंस एंड कंपनी ने एडिलेड ओवल में खेले गए तीसरे मैच में 82 रन की शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
इंग्लैंड को इससे पहले पर्थ और ब्रिसबेन में 8-8 विकेट की हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि, कंगारुओं को बैक टू बैक तीन जीतों का सीधा फायदा मिला है और आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उनकी उम्मीद लगभग पक्का हो गई है। चलिए आपको बताते हैं डब्ल्यूटीसी अंक तालिका (WTC Points Table) में भारत का हाल कैसा है।
कंगारुओं का पहला स्थान पर कब्जा
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक कुल छह मुकाबले खेले हैं और सभी में उन्हें जीत मिली है। हर बार की तरह इस बार भी कंगारुओं की बादशाहत साफ नजर आ रही है। उनका जीत प्रतिशत इस समय शत प्रतिशत है और यही कारण है कि वह अंक तालिका (WTC Points Table) में पहले स्थान पर विराजमान है।

WTC Points Table: दूसरे से पांचवें तक का हाल
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की अंक तालिका (WTC Points Table) में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम है। उनके फिलहाल 77.78 प्रतिशत अंक है। वहीं, साउथ अफ्रीका 75 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है।
जबकि श्रीलंका दो मैच में एक जीत के साथ चौथे नंबर पर बना हुआ है। श्रीलंका के इस समय 66.67 प्रतिशत अंक हैं। जबकि पांचवें नंबर पर पाकिस्तान पहुंच गया है। पाकिस्तान ने दो मैच खेले हैं, जिसमें एक उन्होंने जीता है और एक में उन्हें हार मिली है। उनके 50 प्रतिशत अंक हैं।
भारत को लगा झटका, इंग्लैंड की हालत भी खराब
आईसीसी डब्ल्यूटीसी अंक तालिका (WTC Points Table) में भारतीय टीम पांचवें स्थान से छठे स्थान पर खिसक गया है। भारत ने नए सीजन में अभी तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में उन्हें जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है।
भारत के इस समय 48.15 प्रतिशत अंक है और उनका फाइनल में पहुंचना यहां से बेहद मुश्किल लग रहा है। वहीं, इंग्लैंड का हाल भी इतना ही खराब है। अंग्रेजों ने 8 में सिर्फ दो मैच जीते हैं जबकि पांच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है तो एक मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ है। इंग्लैंड के 27.08 प्रतिशत अंक है।
4,4,4,4,4,4.... 847 बॉल तक बल्लेबाजी करते रह गया इंग्लैंड का ये खिलाड़ी, 364 रन की खेली लाजवाब पारी
बांग्लादेश-वेस्टइंडीज सबसे पीछे
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के साइकल में बांग्लादेश और वेस्टइंडीज का हाल सबसे खराब रहा है। जहां बांग्लादेश इस समय दो मैच में एक हार और एक ड्रॉ के साथ 8वें स्थान पर है। उनके 16.67 फीसदी अंक है तो वेस्टइंडीज ने अब तक खेले 8 मैचों में सात गंवाए हैं और एक मैच ड्रॉ रहा है, जिसके कारण वह 4.17 पर मौजूद है।
बता दें कि, वर्तमान स्थिति को देखते हुए फाइनल में पहुंचने (WTC Points Table) वाली दो टीमें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड हो सकती है। लेकिन गत विजेता साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन भी काफी धमाकेदार रहा है और वह भी अपने खिताब की रक्षा करने के लिए मजबूत दावेदार मानी जा रही है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर