टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड आया सामने, मार्श (कप्तान), मैक्सवेल, हेड....
Published - 01 Jan 2026, 10:40 AM | Updated - 01 Jan 2026, 10:50 AM
Table of Contents
T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय प्रारंभिक स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आगामी विश्व कप (T20 World Cup) के लिए जहां मिचेल मार्श को कप्तान बनाया है तो ग्लेन मैक्सवेल और ट्रेविस हेड जैसे खूंखार खिलाड़ियों को भी स्क्वाड में जगह दी है।
भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टूर्नामेंट होने के कारण चयनकर्ताओं ने स्पिन विभाग को मजबूत करने के लिए तीन धाकड़ स्पिनरों को मौका दिया है जो कि भारतीय पिचों पर धमाकेदार प्रदर्शन करने की काबिलियत रखते हैं।
ऑस्ट्रेलिया टीम का हुआ ऐलान
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने आगामी टी20 विश्व कप 2026 के लिए कप्तान के तौर पर मिचेल मार्श पर दांव लगाया है। मार्श की कप्तानी में खेले पिछले संस्करण में कंगारू सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना सके थे, लेकिन बावजूद इसके बोर्ड ने भी मार्श के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।
वहीं, अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी स्क्वाड में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं। जबकि खतरनाक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को भी दल का हिस्सा बनाया गया है। जहां मैक्सवेल मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी को संभालेंगे तो हेड के कंधों पर टीम को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी रह सकती है।
इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए चयनकर्ताओं ने अनुभव और युवा दोनों खिलाड़ियों का संतुलित स्क्वाड बनाया है। वहीं, चोट से उबर रहे तेज गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और टिम डेविड को भी चयनकर्ताओं ने दल में जगह दी है। हालांकि, अभी तक ये तीनों खिलाड़ी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं।
जहां कमिंस पीठ की चोट से जूझ रहे हैं तो टिम डेविड ग्रेड-2 हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं जो कि उन्हें हाल ही में लगी है। लेकिन बावजूद इसके चयनकर्ता टूर्नामेंट (T20 World Cup) से पहले पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, जोश हेजलवुड भी फिलहाल फिट नहीं है, लेकिन वह काफी लंबे समय से रिहैलिबिटेशन पर चल रहे हैं।
अर्शदीप सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, नहीं खेलेंगे मैच, ये गेंदबाज करेगा रिप्लेस
किस ग्रुप में शामिल है कंगारू टीम
आगामी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) जो कि 7 फरवरी से शुरू हो रहा है इसमें ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप बी में रखा गया है। उनके साथ इस ग्रुप में श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान की टीमें शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलिया अपने अधिकांश मैच कोलंबो और पल्लेकेले स्टेडियम में खेलेंगी और यही कारण है कि उन्होंने अपने दल में अधिक से अधिक स्पिनरों को शामिल करने की कोशिश की है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्क्वाड में (T20 World Cup) मैथ्यू कुहनेमैन, एडन जम्पा और कूपर कोनोली के रूप में प्रमुख स्पिनरों के साथ-साथ मैक्सवेल, ट्रेविड हेड, मैथ्यू शॉर्ट जैसे गेंदबाजों को भी मौका दिया है, जो कि ठीक ठाक स्पिन गेंदबाजी करने की काबिलियत रखते हैं।
T20 World Cup 2026 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रारंभिक स्क्वॉड
मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर