टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरु होने से एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए आई बुरी खबर, मैच विनर खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर

Published - 06 Feb 2026, 02:35 PM | Updated - 07 Feb 2026, 01:02 PM

T20 World Cup 2026
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की शुरूआत 7 फरवरी से होने वाली है. जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. जिसके लिए सभी टीमों ने अपनी प्लेइंग XI तैयार कर ली है, और प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहा रही हैं. वहीं, विश्व कप (T20 World Cup 2026) के आगाज से पहले ही ऑस्ट्रेलिया टीम पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक अहम खिलाड़ी चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. चलिए तो आगे जानते हैं, कौन है यह मैच विनर खिलाड़ी......

T20 World Cup 2026 से प्रमुख गेंदबाज हुआ बाहर

दरअसल, विश्व कप 2026 की शुरूआत से एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के प्रमुख गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण बाहर हो गए हैं. वह टूर्नामेंट का एक भी मैच खेलने के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. उनसे पहले चोट की वजह से पैंट कमिंस को भी बाहर होना पड़ा था. अब जोश हेजलवुड और कमिंस की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया टीम (T20 World Cup 2026) की गेंदबाजी कमजोर दिखाई दे रही है.

हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हैं हेजलवुड

12 नवंबर को शेफील्ड शील्ड में लगी हैमस्ट्रिंग चोट के बाद से हेजलवुड कोई मैच नहीं खेले हैं. इसके बावजूद उन्हें विश्व कप के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया. हालांकि, टूर्नामेंट की शुरूआत से एक दिन पहले ही साफ हो गया है कि हेजलवुड अभी मैदान पर वापसी नहीं करेंगे. अभी वह अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. ऐसे में उनपर बड़े मंच पर उतारना जोखिम से खाली नहीं है.

RCB की WPL ट्रॉफी जीत पर विराट कोहली हुए खुश, स्मृति मंधाना एंड कंपनी के लिए लिखा खास मैसेज

टी20 क्रिकेट में जोश हेजलवुड का प्रदर्शन

35 साल के जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया के अहम खिलाड़ी हैं, वह अपनी सटीक लाइन-लेंथ, उछाल और निरंतरता के लिए पहचाने जाते हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 76 टेस्ट मैच, 96 वनडे और 60 टी20 मुकाबले खेले हैं. वहीं, उन्होंने टेस्ट में 295 विकेट, वनडे में 142 और टी20 में 79 विकेट चटकाए. गौरतलब है कि हेजलवुड ने 2021 T20 विश्व कप और 2023 ODI विश्व कप की जीत में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था.

T20 World Cup 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया का 15 सदस्यीय स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया की टी-20 विश्व कप टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा.

Read More :WPL 2026 Prize Money लिस्ट: RCB को मिला सबसे बड़ा इनाम, दिल्ली ने भी कमाए करोड़ों

Tagged:

Team Australia Josh Hazlewood T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com