इस कारण से ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले राउंड से हुई बाहर, अब जाकर खुद एडम जम्पा ने बताई सच्चाई

Published - 21 Feb 2026, 07:40 PM | Updated - 21 Feb 2026, 08:35 PM

Adam Zampa

टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सफर का अंत बेहद चौंकाने वाले तरीके से हुआ है। खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही कंगारू टीम सुपर-8 चरण तक भी नहीं पहुंच पाई और पहले ही दौर से बाहर हो गई। इस शर्मनाक हार के बाद सोशल मीडिया और खेल गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि क्या ऑस्ट्रेलिया अब केवल टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता दे रहा है? इन अटकलों पर विराम लगाते हुए दिग्गज स्पिनर एडम जम्पा (Adam Zampa) ने अब चुप्पी तोड़ी है और हार के पीछे के असली कारणों का खुलासा किया है।

Adam Zampa ने क्या कहा ?

Australia

ऑस्ट्रेलिया के इस टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद फैंस का मानना था कि टीम का पूरा ध्यान 2027 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पर है, जिस वजह से टी20 फॉर्मेट को नजरअंदाज किया गया। हालांकि, एडम जम्पा (Adam Zampa) ने इन दावों को पूरी तरह से गलत बताया है।

जम्पा ने स्पष्ट किया कि कोच और सपोर्ट स्टाफ टी20 क्रिकेट के लिए उतनी ही मेहनत करते हैं, जितनी टेस्ट के लिए। जम्पा ने कहा कि यह कहना कि हम केवल टेस्ट को महत्व देते हैं, पूरी तरह गलत है। वास्तव में, टी20 फॉर्मेट में कंपीटीशन इतनी कड़ी है कि हमें टेस्ट से भी अधिक तैयारी करनी पड़ती है।

टेस्ट में टॉप-3 टीमें दबदबा बनाती हैं, लेकिन टी20 में कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है। जम्पा (Adam Zampa) के अनुसार, टीम ने अपनी भूमिकाओं और रणनीतियों पर काफी समय बिताया था, लेकिन मैदान पर नतीजे पक्ष में नहीं रहे।

भारत vs अफ्रीका: टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री में किस टीम के पास अधिक जीत, जानें किसका रहा हैं इस टूर्नामेंट में दबदबा

जिम्बाब्वे और श्रीलंका से ऑस्ट्रेलिया को मिली हार

टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के पतन की शुरुआत ग्रुप स्टेज के अहम मुकाबलों से हुई। ओमान और आयरलैंड जैसी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करने के बावजूद, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली हार ऑस्ट्रेलिया को भारी पड़ गई।

इन मैचों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी पुरी तरह बिखर गए, जबकि गेंदबाज महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट निकालने में असफल रहे। एडम सम्पा (Adam Zampa) ने स्वीकार किया कि टूर्नामेंट का इस तरह अंत होना बेहद निराशाजनक है। उन्होंने ओमान के खिलाफ आखिरी मैच में 4 विकेट झटके, लेकिन टीम के बाहर होने के कारण उन्होंने इसे अपने करियर का 'सबसे खराब' प्रदर्शन बताया।

उन्होंने कहा कि जब टीम ही आगे नहीं बढ़ पाई, तो व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स का कोई मोल नहीं रह जाता। टीम की निरंतरता की कमी ही उनके जल्दी बाहर होने का सबसे बड़ा कारण बनी।

फैंस की गलतफहमी पर क्या बोले जम्पा

एडम जम्पा (Adam Zampa) ने एक और महत्वपूर्ण बात बताए कि ऑस्ट्रेलियाई फैंस अपनी टीम को सफेद गेंद के साथ खेलते हुए बहुत कम देख पाते हैं। ऑस्ट्रेलिया अपने अधिकांश टी20 मैच विदेशों में खेलता है, जिसके कारण घरेलू दर्शकों को टीम की तैयारियों और मेहनत का अंदाजा नहीं हो पाता।

जम्पा (Adam Zampa) का मानना है कि इसी वजह से यह धारणा बनी है कि खिलाड़ी इस फॉर्मेट को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जम्पा ने जोर देकर कहा कि 2024 वर्ल्ड कप के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने कई टी20 सीरीज जीती हैं, जो उनके समर्पण को दर्शाता है।

हालांकि, 2026 के इस वर्ल्ड कप में अहम पलों को न भुना पाना और दबाव में बिखर जाना ही ऑस्ट्रेलिया की विदाई का असली सच है, जो टीम को रह हाल में स्विकारना पड़ेगा। अब टीम के सामने 2028 के वर्ल्ड कप के लिए खुद को नए सिरे से तैयार करने की बड़ी चुनौती है।

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कैमरे में कबूला सच, कहा 'मेरा खुद का बेटा मुझे चाचा बोलता...'

Tagged:

australia cricket team Adam Zampa T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

केन विलियमसन

रोहित शर्मा
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com