टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज घोषित, भारत आएंगे ये 16 कंगारू खिलाड़ी, कमिंस(कप्तान), हेड, स्टार्क, हेजलवुड....

Published - 23 Mar 2026, 01:16 PM | Updated - 23 Mar 2026, 01:21 PM

Australia

Australia: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया का लक्ष्य पहला आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा करने का होगा, लेकिन उसके लिए भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करना बेहद जरूरी होगा।

हालांकि, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला की तैयारियां अभी से शुरू कर दी है, जिसके लिए 16 सदस्यीय कंगारू टीम सामने आ चुकी है। इस संभावित टीम की कमान नियमित कप्तान पैट कमिंस के हाथों में होगी तो ट्रेविस हेड, मिचेल स्टार्क और हेजलवुड भी श्रृंखला के लिए अपनी कमर कस चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस सीरीज में किन-किन कंगारू बल्लेबाजों को मौका मिल सकता है।

पैट कमिंस कप्तान!

भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान अनुभवी कप्तान पैट कमिंस के हाथों में रहने वाली है। कमिंस के अंडर कंगारुओं का टेस्ट रिकॉर्ड बेहद कमाल का रहा है, जिसके चलते चयनकर्ता एक बार फिर कमिंस को भारत में श्रृंखला फतेह करने की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

बता दें कि, कमिंस ने भारत में अभी तक 4 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी पांच पारियों में उन्होंने 11 विकेट लिए हैं। वहीं, बल्ले से इस खिलाड़ी ने 7 पारियों में 73 रन बनाए हैं। अगर ऑस्ट्रेलिया (Australia) को भारत में श्रृंखला जीतनी है तो कप्तान का प्रदर्शन बेहद जरूरी होगा।

हेड, स्टार्क, हेजलवुड को मिलेगा मौका

भारत के खिलाफ ट्रेविस हेड का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि अगर ट्रेविस का बल्ला चलता है तो कंगारुओं का श्रृंखला जीतना लगभग पक्का हो जाएगा। खास बात ये है कि हेड ने भारत में अभी तक 3 टेस्ट खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 47 की दमदार औसत के साथ 235 रन बनाए हैं, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल है।

हेड जब भी भारत के सामने आते हैं तो उनका बल्ला चलना पक्का है। बल्ले के अलावा मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड अपनी घातक गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बरपाते नजर आ सकते हैं। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों को ट्रैक रिकॉर्ड भारत में काफी खराब है। जहां स्टार्क ने 10 पारियों में सिर्फ 9 विकेट लिए हैं तो हेजलवुड ने 7 पारियों में केवल 9 बल्लेबाजों का शिकार किया है।

हार्ट अटैक ने ली उभरते हुए क्रिकेटर की जान, चलते मैच के दौरान आया चक्कर, अचानक रुक गई सांसे

कब खेली जाएगी सीरीज?

भारत और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच पांच मैच की ये श्रृंखला के लिए अभी शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि साल 2027 में जनवरी के अंत में इस सीरीज की शुरुआत हो सकती है। माना जा रहा है कि, जल्द ही बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Australia) इसका शेड्यूल आधिकारिक घोषित कर देंगे।

बता दें कि, इस सीरीज में कंगारुओं की सबसे बड़ी परेशानी भारतीय स्पिनरों से निपटना होगा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में स्टीव स्मिथ को छोड़ दिया जाए तो अन्य बल्लेबाजों के पास भारत में स्पिन खेलने का अधिक अनुभव नहीं है। साथ ही बॉलिंग डिपार्टमेंट में नाथन लायन को हटा दिया जाए तो स्पिन विभाग भी कमजोर दिख रहा है।

Australia का संभावित स्क्वाड

पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोस इंग्लिस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड, सीन एबॉट, ब्यू वेबस्टर, मैथ्यू कुह्नेमन और टॉड मर्फी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज का ऐलान, हिस्सा लेंगे ये 15 खिलाड़ी, गिल(कप्तान), पंत, केएल, जडेजा, सुंदर....

Tagged:

pat cummins india vs australia australia Cricket Australia
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

पैट कमिंस।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com