ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और बड़ा झटका, जोश हेजलवुड के बाद सबसे बड़ा मैच विनर भी हुआ बाहर
Published - 10 Feb 2026, 04:57 PM | Updated - 10 Feb 2026, 05:02 PM
Australia: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया को पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 11 फरवरी 2026, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा. जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है. लेकिन इस अहम मुकाबले से पहले ही ऑस्ट्रेलिया (Australia) को बड़ा झटका लग गया है. दरअसल, मैच से एक दिन पहले जोश हेजलवुड के बाद ऑस्ट्रेलिया का एक और धुरंधर खिलाड़ी टीम से बाहर हो गया है.
आयरलैंड के खिलाफ मैच से बाहर हुआ Australia का यह खिलाड़ी
🚨 BREAKING 🚨
— Sportskeeda (@Sportskeeda) February 10, 2026
Mitchell Marsh has confirmed that Tim David will miss Australia’s opening game against Ireland as he is just returning from a hamstring injury. ❌#Cricket #T20WC #AUSvIRE pic.twitter.com/ZiMlUOBYvS
स्पोर्ट्स क्रीडा की एक रिपोर्ट के मुताबिक टिम डेविड आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले से बाहर हो गए हैं. इस बात की पुष्टि खुद कप्तान मिचेल मार्श ने की है. टिम डेविड के अनुसार, टिम डेविड हैमस्ट्रिंग इंजरी से अभी पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, इसलिए ऑस्ट्रेलिया का ओपनिंग मैच आयरलैंड के खिलाफ वह खेल नहीं पाएंगे. इस खबर से विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया (Australia) को दूसरा बड़ा झटका लगा है. टिम डेविड से पहले जोश हेजलवुड भी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं.
गौरतलब है कि पिछले साल बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर 2025) को BBL में हैमस्ट्रिंग खिंचाव के कारण टिम डेविड रिकवरी मोड में थे. वह पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं. इसलिए टीम मैनेजमेंट ने उन्हें पहले मैच में आराम करने की सलाह दी है. टिम ऑस्ट्रेलिया का सबसे भरोसेमंद फिनिशर खिलाड़ी हैं, जिनकी जरूरत बड़े मैचों में पड़ेगी.
कब तक वापसी करेंगे टिम डेविड?

टिम डेविड T20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं. वह खासकर डेथ ओवर्स में विरोधी टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने की काबिलियत रखते हैं. लेकिन वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में उनकी गैरमौजदूगी ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए मुसीबत पैदा कर सकती है. हालांकि मिचेल मार्श का कहना है कि कुछ दिनों में फिट होकर टिम डेविड वापसी कर सकते हैं. वह ग्रुप स्टेज के दूसरे या तीसरे मैच में उपलब्ध रहेंगे. वहीं, कई रिपोर्ट्स का कहना है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें सुपर 8 या नॉकआउट स्टेज के लिए 100% फिट रखना चाहता है. बोर्ड जल्दबाजी में उनको मैदान पर उतारकर बड़े टूर्नामेंट पर रिस्क नहीं लेना चाहता है.
विराट कोहली की टेस्ट में वापसी पर सस्पेंस खत्म? BCCI सचिव ने बयान जारी कर फैंस को बता दी पूरी सच्चाई
टिम डेविड का टी20 करियर
टिम डेविड के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 58 पारियों में 36.2 की औसत से 1596 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 170 के करीब रहा है. हालांकि, टी20 इंटरनेशनल में वह अपने बल्ले से एक भी शतक लगाने में असफल रहे हैं.
वहीं, सुपर 8 या सेमीफाइनल से पहले टिम डेविड फिट हो जाते हैं तो ऑस्ट्रेलिया (Australia) की ताकत दोगुनी हो जाएगा. विश्व कप 2026 में वह अपना सिक्का जमाने में कामयाब रहेंगे. क्योंकि नॉकआउट में बड़े स्कोर डिफेंड करने और चेज करने में टिम का अनुभव काम आएगा.
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, पैट कमिंस, मार्कस स्टोइनिस, जॉश हेजलवुड, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू वेड, कूपर कोनोली, एडम जंपा, मैट कुन्हेमन, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, जॉश इंग्लिस और ग्लेन मैक्सवेल.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर
FAQs
टिम डेविड ने 1596 रन बनाए हैं
विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलेगी ऑस्ट्रेलिया