ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, चोट के चलते 2 स्टार खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, नहीं ले पाएंगे हिस्सा

Published - 24 Dec 2025, 11:30 AM | Updated - 24 Dec 2025, 11:33 AM

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 की शुरुआत में अब 50 दिनों से भी कम का समय बाकी रह गया है और सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुट चुकी हैं। कुछ देशों ने जहां अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, वहीं कई टीमों की अंतिम टीमों की घोषणा अभी होना बाकी है।

इसी बीच टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। चोट के चलते उसके दो स्टार खिलाड़ी T20 World Cup 2026 से बाहर हो गए हैं और अब वे इस मेगा इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी ऑस्ट्रेलियाई टीम की योजनाओं पर सीधा असर डाल सकती है, खासकर ऐसे समय में जब टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी।

2 स्टार खिलाड़ी T20 World Cup 2026 से बाहर

T20 World Cup 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के दो स्टार तेज़ गेंदबाज़ पैट कमिंस और जोश हेज़लवुड चोटिल हो गए हैं, जिसके चलते दोनों खिलाड़ियों के इस मेगा टूर्नामेंट से बाहर होने की आशंका जताई जा रही है।

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस पीठ में स्ट्रेस की समस्या के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो सकते हैं। एडिलेड टेस्ट में सफल वापसी के बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनके वर्कलोड को देखते हुए उन्हें इस मेगा टूर्नामेंट के लिए आराम देने पर विचार कर रहा है।

जोश हेज़लवुड हैमस्ट्रिंग चोट से उबर ही रहे थे कि रिकवरी के दौरान एड़ी में दर्द की नई समस्या सामने आ गई, जिससे उनकी वापसी फिर टल गई।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक यह हल्की चोट है, लेकिन इसके चलते एशेज सीरीज़ से पहले बाहर हो चुके हैं और लगातार चोटों के कारण हेज़लवुड की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है और उनका T20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलना भी संदेह में है।

पैट कमिंस के T20 वर्ल्ड कप खेलने पर संशय

एडिलेड में तीसरे एशेज टेस्ट में वापसी करते हुए पैट कमिंस ने छह विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया को सीरीज़ 3-0 से जिताने में अहम भूमिका निभाई।

हालांकि इसके बाद वह बाकी एशेज मैच नहीं खेलेंगे और T20 World Cup 2026 में उनकी भागीदारी को लेकर भी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की T20 टीम की कप्तानी मिशेल मार्श संभाल रहे हैं।

एंड्रयू मैकडॉनल्ड के मुताबिक, वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए कमिंस की उपलब्धता पर अभी कुछ भी पक्का नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि टीम को उम्मीद जरूर है, लेकिन मेडिकल आकलन के बाद ही कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा।

कमिंस को जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे के दौरान लम्बर स्ट्रेस रिएक्शन की समस्या सामने आई थी। लंबी रिहैब प्रक्रिया के बाद उन्हें एडिलेड टेस्ट के लिए सावधानी के साथ टीम में शामिल किया गया।

कोच मैकडॉनल्ड ने साफ किया कि एशेज जीतने के बाद अब कमिंस को और जोखिम में डालने का कोई इरादा नहीं है और खिलाड़ी भी इस फैसले से पूरी तरह सहमत हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का ग्रुप और मैच शेड्यूल

T20 World Cup 2026 की मेज़बानी भारत और श्रीलंका करेंगे, जहाँ ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप B में रखा गया है। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया के साथ श्रीलंका, ज़िम्बाब्वे, ओमान और आयरलैंड शामिल हैं।

शेड्यूल के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया अपने ग्रुप मुकाबले श्रीलंका में खेलेगा। टीम 11 फरवरी को आयरलैंड से, 13 फरवरी को ज़िम्बाब्वे से, 16 फरवरी को श्रीलंका से और 20 फरवरी को ओमान के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

सभी मैच कोलंबो और कैंडी के मैदानों पर खेले जाने हैं, जहाँ स्पिन और कंडीशंस अहम भूमिका निभा सकती हैं।ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 जीतकर इस फॉर्मेट में अपना पहला खिताब हासिल किया था।

अब मिशेल मार्श की कप्तानी में कंगारू टीम की नज़र T20 World Cup 2026 में दूसरा खिताब जीतने पर टिकी है, जिसके लिए ग्रुप स्टेज से ही मजबूत शुरुआत करना उनका लक्ष्य होगा।

ये भी पढ़े : साल 2027 वर्ल्ड कप तक के लिए भारत के ODI कप्तान-उपकप्तान का हुआ ऐलान, 26 वर्षीय कैप्टन, 30 साल का उपकप्तान

Tagged:

pat cummins Josh Hazlewood Cricket Australia T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

2021

मिशेल मार्श
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com