मेलबर्न टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग आई सामने, स्टीव (कप्तान), मानर्स, स्कॉट, स्टार्क

Published - 25 Dec 2025, 10:47 AM | Updated - 25 Dec 2025, 01:06 PM

Australia

Australia: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट गाउंड्र पर खेला जाएगा। 26 दिसंबर से शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए कंगारुओं ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसकी कमान एक बार फिर स्टीव स्मिथ के पास रहने वाली है।

वहीं, पिछले मैच में कप्तानी करने वाले पैट कमिंस चौथे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि कंगारू कप्तान अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया (Australia) चौथा टेस्ट जीतकर श्रृंखला में 4-0 की बढ़त बनाने की कोशिश करेंगे तो सीरीज गंवाने की दुख झेल रही इंग्लैंड की नजर चौथा टेस्ट जीतने पर रहने वाली है।

स्टीव स्मिथ के हाथों में होगी कमान

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ तीसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं थे। स्मिथ वर्टिगो (चक्कर आने की समस्या) के कारण एडेलिड टेस्ट से बाहर हो गए थे। लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट होकर चौथे टेस्ट में बतौर कप्तान वापसी कर रहे हैं।

इस सीरीज के शुरुआत दो मैचों में स्टीव ने ही कंगारुओं का नेतृत्व किया था और अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाई थी। जबकि तीसरे टेस्ट में पैट कमिंस बतौर कप्तान वापस लौटे थे, लेकिन उनकी पीठ की समस्या अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है, जिसके कारण उन्हें चौथे टेस्ट में विश्राम दिया गया है।

नाथन लियान हुए Australia टीम से बाहर

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियान बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे। एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन फील्डिंग के दौरान लायन को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। लेकिन अब चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया बिना एक भी स्पिनर के साथ मैदान पर उतरने वाली है।

बता दें कि, मेलबर्न की पिच पर तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है और यही कारण है कि कंगारुओं ने तेज गेंदबाजों के साथ जाने का फैसला किया है। चौथे टेस्ट में मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड का खेलना तय माना जा रहा है। जबकि झाय रिचर्डसन चार साल बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।

बल्लेबाजी क्रम में हो सकता है बदलाव

कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ की वापसी के बाद चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जहां ट्रेविस हेड और जैक वेदराल्ड बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते नजर आ सकते हैं तो तीसरे स्थान पर मार्नस लाबुशेन को मौका मिल सकता है।

वहीं, स्टीव स्मिथ अपने पुराने स्थान यानी नंबर चार पर बैटिंग करेंगे तो उस्मान ख्वाजा को पांचवें नंबर पर शिफ्ट किया जा सकता है। अपने करियर में बतौर सलामी बल्लेबाज अधिकांश मैच खेलने वाले उस्मान को धीरे-धीरे मिडिल ऑर्डर में शिफ्ट किया जा रहा है, ताकि जैक वेदराल्‍ड को स्थापित करने के लिए पर्याप्त मौके मिल सके। वहीं, ब्रेंडन डोगेट, झाय रिटर्डनसन और माइकल नेसर में किसी एक को मौका मिल सकता है।

चौथे टेस्ट के लिए Australia के 12 खिलाड़ियों के नाम

ट्रेविस हेड, जैक वेदराल्‍ड, मार्नस लाबुशेन, स्‍टीव स्मिथ (कप्‍तान), उस्‍मान ख्‍वाजा, एलेक्‍स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मिचेल स्‍टार्क, स्‍कॉट बोलैंड, माइकल नेसर, ब्रेंडन डोगेट और झाय रिचर्डसन

ब्रेंडन मैक्कुलम की छुट्टी, अब रवि शास्त्री बनेंगे इंग्लैंड टीम के नए हेड कोच, भारत से लंदन होंगे रवाना

Tagged:

steve smith Melbourne cricket ground Ashes Series 2025 Boxing Day Test
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

वर्टिगो (चक्कर आने की समस्या) के कारण।

चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com