6,6,6,6,6,6,6..... टेस्ट मैच की एक पारी में 1059 रन बना गए कंगारू खिलाड़ी, एक बल्लेबाज ने तो खेल डाली 429 रन की पारी

Published - 23 Nov 2025, 03:14 PM | Updated - 24 Nov 2025, 01:06 PM

Australia

Australia: क्रिकेट के इतिहास में रिकॉर्ड्स बनते और टूटते रहते हैं, लेकिन जब बात टेस्ट मैच की एक ही पारी में 1059 रनों के पहाड़ और एक बल्लेबाज द्वारा 429 रनों की शानदार पारी की आती है, तो हर कोई हैरान रह जाता है।

जी हां, क्रिकेट इतिहास की एक टीम ऐसी भी थी जिसने एक पारी में 1059 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा करके विश्व क्रिकेट में हाहाकार मचा दिया था तो दूसरी और इसी मैच में एक बल्लेबाज (Australia) ने 429 रन की पारी खेल कीर्तिमान स्थापित कर दिया। इस तूफानी प्रदर्शन ने विपक्षी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया था। चलिए आपको बताते हैं कहां और कब खेला गया था ये इतिहासिक मैच।

Australia: कब और कहां खेला गया था ये मैच?

हम जिस मैच की बात कर रहे हैं वह आज से एक शताब्दी पहले यानी 2-6 फरवरी 1923 को ऑस्ट्रेलिया (Australia) के मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। उस समय यहां पर ऑस्ट्रेलिया (Australia) घरेलू मिसलेनियस प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला जा रहा था, जिसमें एक और तस्मानिया थी तो उनका सामना उस समय की ताकतवर टीम विक्टोरिया से हो रहा था।

उस समय विक्टोरिया के दल में एक से बढ़कर एक घातक खिलाड़ी थे, जो अपनी प्रतिभा के जरिए मैच का परिणाम बदलने का दम रखते थे। 2 से 6 फरवरी के बीच भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था, जिसने विश्व क्रिकेट में अशांति मचा दी थी।

तस्मानिया ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

इस हाई वोल्टेज मैच में तस्मानिया के तत्कालीन कप्तान होरेस स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जो कि काफी चौंकाने वाला निर्णय था। पहली पारी में तस्मानिया के बल्लेबाज केवल 217 रन पर ढेर हो गए, जिसमें एलन न्यूटन ने 49 रन की सर्वाधिक पारी खेली थी।

जबकि अन्य बल्लेबाजों का शुरुआत तो मिली, लेकिन वह उसे बड़ी पारी में तब्दील करने से चूक गए। विक्टोरिया (Australia) की ओर से अल्बर्ट लैंसडाउन ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके थे तो विलियम बेली ने 3 विकेट लिए थे। वहीं, हर्बर्ट गैंबल 2 और कार्ल श्नाइडर ने एक बल्लेबाज का शिकार किया था।

विक्टोरिया ने खड़ा किया रनों का पहाड़

तस्मानिया को सस्ते में समेटने के बाद विक्टोरिया को बल्लेबाजी का मौका मिला, लेकिन उस वक्त तक किसी ने उम्मीद भी नहीं की होगी, कि ये टेस्ट मैच इतिहास के पन्नों में अमर होने वाला है। विक्टोरिया (Australia) की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज हैमी लव ने 156 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी तो अल्बर्ट ब्राउन और विलियम बेली ने शानदार अर्धशतक जड़े थे।

Australia

लेकिन इस मैच की सर्वश्रेष्ठ पारी तत्कालीन कप्तान बिल पोंसफोर्ड के बल्ले से निकली थी, जिन्होंने 477 मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए 429 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 42 चौके शामिल थे। खास बात यह है कि जिस पिच पर तस्मानिया और विक्टोरिया (Australia) के बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, उसी पिच पर पोंसफोर्ड बाउंड्री में डील कर रहे थे और इसी के चलते उनकी टीम पहली पारी में 1059 रनों का पहाड़ खड़ा करने में सफल रही।

6,6,6,6,4,4,4,4..... 29 चौके और 5 छक्के, बाबर आजम ने मचाई तबाही, 266 रन की पारी खेल आलोचकों को दिया जवाब

पारी और 666 रन से जीता मैच

विक्टोरिया ने पहली पारी में 1059 का स्कोर खड़ा करने के साथ ही अपनी जीत लगभग सुनिश्चित कर ली थी। जबकि विक्टोरिया के गेंदबाजों ने दूसरी पारी में तस्मानिया को 176 रन पर ढेर करके उस लगभग जीत पर मुहर लगा दी थी। तस्मानिया की दूसरी पारी में एलन न्यूटन ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए थे। जबकि पहली पारी में उनके बल्ले से 49 रन निकले थे।

विक्टोरिया (Australia) की ओर से दूसरी पारी में हर्बर्ट गैंबल ने 3 विकेट लिए थे तो लियोनार्ड मुलेट ने दो बल्लेबाजों का शिकार किया था। वहीं, अल्बर्ट लैंसडाउन, कार्ल श्नाइडर और होरेस ने एक-एक विकेट चटकाया था। बता दें कि, इस मैच को विक्टोरिया (Australia) ने पारी और 666 रन के बड़े अंतर से जीता था और आज भी इस मैच को याद किया जाता है।

4,4,4,4,4,4,4,4..... रणजी में विराट कोहली ने दोयम दर्जे के गेंदबाजों को कुटा, 173 रन की खेली पारी, जड़ी 25 शानदार बाउंड्री

Tagged:

Test Match Bill Ponsford Tasmania vs Victoria Melbourne
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

विक्टोरिया ने पहली पारी में 1059 रन बनाए थे, जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट का रिकॉर्ड है।

विक्टोरिया के कप्तान बिल पोंसफोर्ड ने 429 रन की शानदार पारी खेली थी।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com