पाकिस्तान का दौरा करने को राजी हुआ ऑस्ट्रेलिया, दोनों के बीच 3 टी20 मैचों की डेट का हुआ अधिकारिक ऐलान
Published - 14 Jan 2026, 02:52 PM | Updated - 15 Jan 2026, 01:03 PM
Table of Contents
पाकिस्तान (Pakistan) का दौरा करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम तैयार हो चुकी है। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है, जिसके लिए आधिकारिक तारीखों का ऐलान हो चुका है। सीरीज को विश्व कप 2026 से तुरंत पहले खेला जाएगा, ताकि ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स एशियाई परिस्थितियों में खुद को ढाल सके और विश्व कप के लिए तैयारियां कर सके।
यही कारण है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान (Pakistan) का दौरा करने को राजी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान दौरे से उपमहाद्वीप की पिचों को परखना चाहता है, ताकि उन्हें विश्व कप 2026 में किसी तरह की परेशानियों का सामना करना ना पड़े। चलिए आपको बताते हैं कब और कहां खेली जाएगी ये सीरीज।
जनवरी-फरवरी में खेली जाएगी सीरीज
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज 29 जनवरी से हो रहा है। श्रृंखला का पहला मुकाबला लाहौर में स्थित गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच 31 जनवरी को और तीसरा मैच 1 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होंगे।
बता दें कि, ये सीरीज ऑस्ट्रेलिया के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि कंगारू खिलाड़ी खुद को उपमहाद्वीप कंडीशन में ढालना चाहते हैं और उन्हें पाकिस्तान (Pakistan) की पिच से बेहतर कोई दूसरा विकल्प नहीं मिलेगा। दरअसल, भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान की पिचें लगभग समान रहती हैं और यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान का दौरा करने के लिए तैयार हुआ है।
Pakistan से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम में डर का माहौल
हालांकि, पाकिस्तान (Pakistan) का दौरा करने से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में डर का माहौल भी है, क्योंकि आज से करीब एक महीने पहले पाकिस्तान के इस्लामाबाद कोर्ट के बाहर एक बम ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 12 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।
वहीं, इस ब्लास्ट में 25 से अधिक लोग घायल हुए थे। चौंकाने वाली बात ये है कि जब ये बम ब्लास्ट पाकिस्तान (Pakistan) में हुआ था तो उस समय श्रीलंकाई टीम कैपिटल सिटी में मौजूद थी और अब ऑस्ट्रेलियाई टीम के अंदर भी डर का माहौल रहने वाला है।
हालांकि, सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के एक डेलिगेशन ने पाक की स्थिति का जायजा लिया था। ऑस्ट्रेलियाई डेलिगेशन ने पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पाकिस्तान (Pakistan) सरकार में गृह मंत्री मोहसिन नकवी से सुरक्षा प्रोटोकॉल पर चर्चा की और इस दौरान उन्होंने लॉजिस्टिक्स और टूर के लिए रिस्क मैनेजमेंट से बात की।
विश्व कप 2026 से पहले अहम होगा दौरा
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए पाकिस्तान (Pakistan) का दौरा बेहद अहम है और यही कारण है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने खिलाड़ियों को पाक भेजने के लिए तैयार हो गया है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने 19 नवंबर 2023 के बाद से भारत में कोई मुकाबला नहीं खेला है और ऐसे में वह भारतीय परिस्थितियों से भी रूबरू होना चाहती है।
यही कारण है कि बम ब्लास्ट के एक महीने बाद भी कंगारू टीम पाकिस्तान (Pakistan) का दौरा करने के लिए तैयार है। विश्व कप की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है। ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान की शुरुआत 11 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में करेगी।
उनका पहला मुकाबला आयरलैंड के साथ होगा। वहीं, 13 फरवरी को जिम्बाब्वे, 16 फरवरी को श्रीलंका और 20 फरवरी को लीग चरण का अंतिम मैच ओमान से होगा। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के लीग चरण के सभी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।
Tagged:
team india pakistan T20 World Cup 2026 Australia Tour of Pakistanऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर