ऑस्ट्रेलिया ने तीनों फॉर्मेट के लिए किया अपने नए कप्तान का ऐलान, 28 वर्षीय खिलाड़ी को सौंपी जिम्मेदारी
Published - 29 Jan 2026, 11:17 AM | Updated - 29 Jan 2026, 11:30 AM
Table of Contents
Australia: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने तीनों फॉर्मेट के लिए अपने नए कप्तान के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने 28 वर्षींय खिलाड़ी को टीम की जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल, टी20 विश्व कप 2026 से पहले कप्तान ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने 28 साल के प्लेयर को टीम की कमान सौंपी है। बता दें कि, ये पहला मौका होगा जब ये खिलाड़ी अपने देश का क्रिकेट के तीनों प्रारूपों नेतृत्व करेगा। चलिए आपको बताते हैं कि बोर्ड ने किस खिलाड़ी के ऊपर कप्तानी की भरोसा जताया है।
ये खिलाड़ी बनेगा नया कप्तान
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड (Australia) ने तीनों प्रारूपों के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कप्तानी में बदलाव महिला क्रिकेट टीम में किया है। 29 जनवरी, गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया ने 28 साल की ऑलराउंडर खिलाड़ी सोफी मोलिनेक्स को टीम का कप्तान बनाया है।
View this post on Instagram
सोफी भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में पहली बार कंगारुओं का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी। जबकि एलिसा हीली के संन्यास के बाद उन्हें टेस्ट और वनडे टीम की कमान भी सौंप दी जाएगी। बता दें कि, एलिसा हीली के द्वारा संन्यास की घोषणा के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Australia) एक कप्तान की तलाश कर रहा था, लेकिन अब सोफी के रूप में उनकी तलाश पूरी हो चुकी है।
Australia का कप्तान बनने पर जताई खुशी
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की धाकड़ ऑलराउंडर सोफी मोलिनेक्स ने कप्तान बनने के बाद खुशी प्रकट करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया टीम का कप्तान बनना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है और मुझे इसपर बहुत गर्व है। एलिसा ने इस टीम और खेल पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला है।
हमारी टीम में कई प्राकृतिक नेतृत्वकर्ता हैं और कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी हैं, जिनके साथ कार्य करने के लिए मैं काफी उत्सुक हूं। हमारा मकसद होगा कि हम लगातार आगे बढ़ते रहे और दूसरी टीमों के मुकाबले में खुद को अगल स्तर पर पहुंचाने का प्रयास करें। मुझे पर जो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने पूर्ण विश्वास दिखाया है, उसके लिए मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आभारी हूं।
सोफी मोलिनेक्स ने WBBL में जीता था खिताब
विक्टोरिया के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वालीं सोफी मोलिनेक्स एक लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर हैं। सोफी को कप्तान बनाए जाने का मुख्य कारण साल 2024-25 महिला बिग बैश लीग सीजन को माना जा रहा है, जब सोफी ने अपनी कप्तानी में मेलबर्न रेनेगेड्स को खिताब जिताया था।
वहीं, सोफी ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के लिए अभी तक 3 टेस्ट, 17 वनडे और 38 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं, जिसमें उन्होंने टेस्ट में सात विकेट चटकाए हैं। वहीं, वनडे में वह 31 और टी20 इंटरनेशनल में 41 शिकार कर चुकी हैं। बता दें कि, सोफी कैरेबियन टूर पर पहली बार ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों प्रारूपों में कप्तानी करती नजर आएंगी।
एलिसा हीली ने ले लिया संन्यास
35 वर्षींय एलिसा हीली ने भारतीय महिला टीम के खिलाफ सीरीज से पहले ही संन्यास की घोषणा कर दी थी, जो कि एक काफी चौंकाने वाला फैसला था। वह अब भारतीय टीम के खिलाफ वनडे और एकमात्र टेस्ट के बाद क्रिकेट से दूरी बना लेंगी।
हिली को साल 2023 में टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था, जब मेग लैनिंग ने संन्यास की घोषणा कर दी थी। हीली अब तक कंगारुओं (Australia) के लिए 2 वनडे विश्व कप और छह टी20 विश्व कप जीत चुकी हैं। साल 2010 से लगातार टीम का हिस्सा रहे हीली ने अपने शानदार खेल से प्रशंसकों का खूब मनोरंजन किया था।
किन खिलाड़ियों के साथ IPL में खेलना चाहते हैं आप? सरफराज खान ने बताए 3 बड़े नाम
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर