पाकिस्तान के साथ अब ऑस्ट्रेलिया भी ओलंपिक 2028 से बाहर! कंगारुओं को रिप्लेस करेगी भारत की दुश्मन

Published - 18 Feb 2026, 02:20 PM | Updated - 18 Feb 2026, 02:46 PM

Olympics 2028

Olympics 2028: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 से ऑस्ट्रेलिया का पत्ता साफ हो गया है, जिसके बाद उनपर ओलंपिक 2028 से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले कंगारुओं को ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन शर्मनाक प्रदर्शन के चलते टीम को जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

इस हार के बाद अब ऑस्ट्रेलिया का ओलंपिक 2028 (Olympics 2028) में भी खेलना मुश्किल है, क्योंकि उनको भारत की ये दुश्मन टीम रिप्लेस कर सकती है।

ग्रुप स्टेज से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। कंगारुओं ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे, जहां पहले उन्हें जिम्बाब्वे के हाथों बड़े उलटफेर का शिकार होना पड़ा और फिर श्रीलंका ने एक तरफा मुकाबले में कंगारुओं को हराकर वापसी का टिकट कटा दिया।

हालांकि, श्रीलंका के हाथों हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की एक प्रतिशत उम्मीद जिंदा थी, लेकिन जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मुकाबला रद्द होने के बाद वह उम्मीद की चिंगारी बुझ गई। अब विश्व कप 2026 से बाहर होने के बाद उनका ओलंपिक 2028 (Olympics 2028) से भी बाहर होने का खतरना मंडरा रहा है। दरअसल, उनको एलए ओलंपिक 2028 (Olympics 2028) में न्यूजीलैंड की टीम रिप्लेस कर सकती है।

कैसे न्यूजीलैंड जाएगा आगे?

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया को टी20 टीम रैंकिंग में तगड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। दरअसल, टी20 विश्व कप 2026 के आखिर में जो रैंकिंग रहेगी उसके आधार पर ओलंपिक खेलने वाली टीमों का फैसला किया जाएगा।

ऐसे में अगर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल या फिर इससे आगे जाती है तो उनकी रैंकिंग ऑस्ट्रेलिया से बेहतर हो सकती है। बता दें कि, कीवियों ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है और अब उनका लक्ष्य सेमीफाइनल या उससे आगे जाना होगा, ताकि ओलंपिक (Olympics 2028) में वह अपनी जगह बना सके।

अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, 8 'UNMARRIED' खिलाड़ियों को मौका

पाकिस्तान का Olympics 2028 खेलना मुश्किल!

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान का भी लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 (Olympics 2028) में खेलना काफी मुश्किल है। दरअसल, इस टूर्नामेंट में केवल छह टीमें भाग लेंगी और आईसीसी हर महाद्वीप से एक-एक टीम का चयन करेगा। ओलंपिक में एशिया से भारत का खेलना तय माना जा रहा है।

यही कारण है कि पाकिस्तान को ओलंपिक खेलने के सपनों को तोड़ना पड़ेगा। वहीं, अफ्रीका महाद्वीप से साउथ अफ्रीका खेलती नजर आ सकती है। वहीं, यूरोप से इंग्लैंड की टीम ओलंपिक में हिस्सा लेने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। दरअसल, इन महाद्वीपों में इन टीमों से अधिक टी20 रैंकिंग किसी की नहीं है, जिसके बाद इनका आगे जाना तय माना जा रहा है।

वहीं, अमेरिका टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है, जिसके कारण उनको सीधे एंट्री मिलने की उम्मीद है। वहीं, छठी टीम का फैसला ग्लोबल क्वालीफायर टूर्नामेंट के माध्यम से करा जाएगा। बता दें कि, इसमें उन टीमों को मौका मिलेगा, जिनका चयन रैंकिंग के तहत नहीं हो सका।

जानें क्यों टीम इंडिया का हो गया सेमीफाइनल खेलना पक्का, सुपर-8 से अब बाहर नहीं हो पाएगा भारत

Tagged:

australia cricket team olympics 2028 T20 World Cup 2026 LA Olympics Games
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

14 जुलाई 2028 को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com