AUS-W vs IND-W Match Prediction in Hindi, 2nd ODI: दूसरे वनडे में कितना बनेगा स्कोर और कौन रहेगा विजेता? जानें पूरी रिपोर्ट

Published - 26 Feb 2026, 01:05 PM | Updated - 26 Feb 2026, 01:12 PM

AUS-W vs IND-W Match Prediction
AUS-W vs IND-W 2nd ODI 2026

AUS-W vs IND-W Match Prediction: ऑस्ट्रेलिया वूमेन ने एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में इंडिया वूमेन को 6 विकेट से मात दी है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया वूमेन टीम 214 रन पर ऑल आउट हो गई। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया वूमेन टीम ने 38.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 217 रन बना डाले।

एलिसा हीली और बेथ मूनी ने इस मैच में अर्धशतक लगाए हैं तथा एशले गार्डनर ने 3 विकेट लिए हैं। इंडिया वूमेन के तरफ से स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने अच्छी बल्लेबाजी की है।

इस दूसरे मैच में इंडिया वूमेन श्रृंखला में वापसी करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और AUS-W vs IND-W Match Prediction पर नजर डालेंगे।

AUS-W vs IND-W 1st ODI से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

मैच ऑस्ट्रेलिया वूमेन vs इंडिया वूमेन
स्टेडियम बेलेरिव ओवल, होबर्ट
मैच की तारीख 27 फरवरी 2026 (09:20 AM)
लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar, Star Sports Network, DD Sports

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • ऑस्ट्रेलिया वूमेन ने जीते: 9

  • इंडिया वूमेन ने जीते: 1

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

ऑस्ट्रेलिया वूमेन W W W W W
इंडिया वूमेन L W W W L

बेलेरिव ओवल, होबर्ट पिच रिपोर्ट:

AUS-W vs IND-W 2nd ODI बेलेरिव ओवल, होबर्ट में खेला जाएगा। होबार्ट की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदे में रही है।

AUS-W vs IND-W Match Prediction सीनारियो 1: अगर इंडिया वूमेन पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 250–280

  • मैच परिणाम: ऑस्ट्रेलिया वूमेन की जीत की संभावना



AUS-W vs IND-W Match Prediction सीनारियो 2: अगर ऑस्ट्रेलिया वूमेन पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–60

  • अनुमानित कुल स्कोर: 280–300

  • मैच परिणाम: ऑस्ट्रेलिया वूमेन की जीत की संभावना

AUS-W vs IND-W 2nd ODI संभावित प्लेइंग-XI:

ऑस्ट्रेलिया वूमेन: एलिसा हीली (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन

इंडिया वूमेन: स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काश्वी गौतम, श्री चरणी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर

AUS-W vs IND-W Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • स्मृति मंधाना शानदार फार्म में चल रही है पिछले मैच में इन्होंने 68 गेंद में 58 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छी शुरुआत दिला सकती है।

  • बेथ मूनी ने ऑस्ट्रेलिया वूमेन के तरफ से पिछले मैच में सर्वाधिक 76 रन की पारी खेली है। इस मैच में भी यह मिडिल ऑर्डर में अच्छी पारी खेल सकती है।

AUS-W vs IND-W Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • एशले गार्डनर ऑस्ट्रेलिया वूमेन की प्रमुख ऑलराउंडर है। इन्होंने पिछले मैच में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 33 रन देकर 3 विकेट लिए हैं।

  • श्री चरणी ने पहले वनडे में अच्छी गेंदबाजी की है इन्होंने 9 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेगी।

AUS-W vs IND-W Match Prediction: जानें किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

ऑस्ट्रेलिया वूमेन पहले वनडे में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। एकदिवसीय फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया वूमेन टीम इंडिया वूमेन से ज्यादा संतुलित है। जहां भारतीय टीम रनों के लिए स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर पर काफी हद तक निर्भर रहती है, वहीं ऑस्ट्रेलिया वूमेन के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। इस दूसरे मैच में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया वूमेन आगे नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM से पहले बड़ा खुलासा, टीम इंडिया को लेकर सामने आईं 5 अहम खबरें

ऑस्ट्रेलिया वूमेन बनाम इंडिया वूमेन ODI श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

ऑस्ट्रेलिया वूमेन: एलिसा हीली, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम

इंडिया वूमेन: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, काश्वी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री, हरलीन देओल, प्रतीका रावल

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

india women cricket team Australia Women Team AUS-W vs IND-W Match Prediction AUS-W vs IND-W 2nd ODI
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

AUS-W vs IND-W 2nd ODI बेलेरिव ओवल, होबर्ट में खेला जाएगा।

होबार्ट की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com