AUS vs SL: पथुम निसांका की बल्लेबाजी के तूफ़ान में उड़ी ऑस्ट्रेलिया टीम, श्रीलंका के हाथों झेली 8 विकेटों से करारी शिकस्त
Published - 16 Feb 2026, 09:44 PM | Updated - 16 Feb 2026, 10:26 PM
Table of Contents
सोमवार को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मुकाबला खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया का श्रीलंका (AUS vs SL) से सामना हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई कंगारू टीम ने मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की तूफ़ानी पारी की बदौलत 182 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम (AUS vs SL) 184 रन बनाने में कामयाब रही। इसी के साथ दासुन शनाका की अगुवाई वाली टीम के हाथों 8 विकेटों से जीत लगी।
AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया को मिली शानदार शुरुआत

श्रीलंका (AUS vs SL) के खिलाफ टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत शानदार रही। सलामी जोड़ी ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श की जोड़ी धुआंधार पारी खेल पहले विकेट के लिए 104 रनों की शतकीय साझेदारी की, जिसकी बदौलत कंगारू टीम 182 रनों का टारगेट सेट कर पाई।
अपनी इस प्रभावशाली पारी के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने बड़े-बड़े शॉट्स और अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, 8.3 ओवर में दासुन शनाका ने दुशान हेमंथा को गेंदबाजी के लिए भेज, जिन्होंने ट्रेविस हेड (56) का विकेट झटक विपक्षी टीम को तगड़ा झटका दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।
सुपर-8 के दोनों ग्रुप का हुआ ऐलान, टीम इंडिया को मिल गया ''Group of Death''
श्रीलंकाई गेंदबाजों ने बिखेरा जलवा
ट्रेविस हेड के कुछ देर बाद मिचेल मार्श (54) भी एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इस बीच कैमरून ग्रीन ने महज 3 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट खो दिया। टिम डेविड बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कामिंदु मेंडिस की गेंद पर दुशान हेमंथा के हाथों आउट हो गए। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया टीम की पारी लड़खड़ाती हुई नजर आए। लेकिन तभी जोश इंग्लिश (27) मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने जुझारू पारी खेल टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया।
उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल 22 रन बनाने में सफल रहे। अन्य कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज दहाई अंक का आंकड़ा नहीं छू पाया। श्रीलंका (AUS vs SL) के लिए दुशान हेमंथा ने तीन और दुशमंथा चमीरा ने दो विकेट झटकी। महीश थीक्षणा, दुनिथ वेल्लगे और कामिंडु मेंडिस के हाथ एक-एक विकेट लगी।
पथुम निसांका ने मचाया धमाल
जवाबी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए आई श्रीलंका टीम की पारी को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई। दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ही टीम ने कुसल परेरा को अपने पहले विकेट के रूप में खो दिया। लेकिन दूसरे छोर पर पाथुम निसंका ने मोर्चा संभाले रखा और 100 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल हैं। इस दौरान उन्हें कुसल मेंडिस का भी सहयोग मिला, जिसके साथ उनकी 97 रनों की साझेदारी हुई।
लेकिन 12.2 ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने उन्हें कूपर कॉनली के हाथों कैच करवा दिया। इसी साथ के कुसल मेंडिस की 51 रनों की पारी का अंत हुआ। ऐसे में मैदान पर बल्लेबाजी के लिए पवन रत्नायके आए और उन्होंने 28 रन की नाबाद पारी खेल श्रीलंका की पारी को जीत के पार पहुंचा दिया। कुसल मेंडिस के अलावा पथुम निसांका की पवन रत्नायके साथ 79 रन की पार्टनरशिप हुई। ऑस्ट्रेलिया (AUS vs SL) के लिए मार्कस स्टोइनिस दो विकेट निकाल पाए।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आखिरी दांव खेला, स्क्वॉड में करवाई सप्राइज़ एंट्री
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर