AUS vs OMA: जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप को कहा गुड बाय, ओमान को आखिरी मैच में 9 विकेट से रौंदा

Published - 20 Feb 2026, 09:17 PM | Updated - 20 Feb 2026, 09:29 PM

AUS vs OMA

AUS vs OMA: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लीग चरण के मुकाबला शुक्रवार को समाप्त हो चुके हैं। टूर्नामेंट का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की।

उम्मीद थी कि अंतिम मैच में ओमान क्रिकेट टीम कंगारुओं (AUS vs OMA) को कड़ी चुनौती पेश करेगी, लेकिन उनकी पूरी पारी 16.2 ओवर में सिर्फ 104 रन पर सिमट गई। बता दें कि, इस मैच के साथ ही ऑस्ट्रेलिया और ओमान का टी20 विश्व कप 2026 का सफर भी समाप्त हो चुका है। जबकि 21 फरवरी से सुपर-8 के मुकाबलों की शुरुआत होगी।

AUS vs OMA: ओमान की बल्लेबाजी ने किया निराश

ऑस्ट्रेलिया का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला (AUS vs OMA) एक दम सटीक रहा। ओमान की अनुभवहीन बल्लेबाजी क्रम को कंगारुओं गेंदबाजों ने 16.2 ओवर में 104 रन पर समेट दिया। ओमान की पारी की शुरुआत करने उतरी कप्तान जतिंदर सिंह और आमिर कलीम की जोड़ी से ओमानी फैंस को एक दमदार शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन पारी की पहली गेंद पर ही कलीम को बार्टलेट ने क्लीन बोल्ड कर दिया।

इसके बाद ओमान (AUS vs OMA) के विकेट निरंतर काल पर गिरते रहे और अंत में उनकी पारी 104 रन पर सिमट गई। ओमान की ओर से वसीम अली ने 33 गेंदों पर सर्वाधिक 32 रन की पारी खेली तो हम्माद मिर्जा 16, करण सोनावाले 12 और कप्तान जतिंदर सिंह 17 रन का योगदान ही दे सके।

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया (AUS vs OMA) की ओर से लेग स्पिनर एडम जम्पा ने 3.2 ओवर में 21 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट झटके थे, जबकि ग्लेन मैक्सवेल और जेवियर बार्टलेट के खाते में दो-दो सफलताएं आईं। वहीं, मार्कस स्टोइनिस और नाथन एलिस को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ।

ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से किया रन चेज

ओमान ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 20 ओवर में 105 रन का टारगेट दिया था, लेकिन मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने इस लक्ष्य को बोना साबित कर दिया। दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने पहली गेंद से ही ओमानी गेंदबाजों को रिमांड पर लेना शुरू कर दिया था और देखते ही देखते कंगारुओं ने 9.4 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया।

इस मैच में कप्तान मिचेल मार्श ने केवल 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मैच में 33 गेंदों पर नाबाद 64 रन की कप्तानी पारी खेली, जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल थे। वहीं, ट्रेविस हेड ने चौके 6 की मदद से 32 रन बनाए थे। वहीं, जोश इंग्लिश ने 6 गेंदों पर नाबाद 12 रन बनाए थे। ओमान की ओर से मैच में केवल शकील अहमद को एक सफलता हाथ लगी। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर ट्रेविस हेड को चलता किया।

दोनों टीमों का सफर हुआ समाप्त

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लीग चरण में अंतिम मैच खेल रही ऑस्ट्रेलिया और ओमान (AUS vs OMA) का सफर इस मैच के साथ ही समाप्त हो चुका है। ओमान-ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप बी में रखा गया था। इस टूर्नामेंट में खतरनाक ऑस्ट्रेलिया को पहले जिम्बाब्वे के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा तो फिर श्रीलंका के हाथों मिली हार ने उनके सुपर-8 में पहुंचने का सपना चकनाचूर कर दिया।

बता दें कि, टी20 विश्व कप के इतिहास में केवल दूसरी बार हुआ है, जब ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप स्टेज से बाहर होना पड़ा है। इससे पहले साल 2009 में उनको लीग चरण से ही घर लौटना पड़ा था। टूर्नामेंट में ओमान की हालत ऑस्ट्रेलिया से भी खराब रही। जतिंदर की कप्तानी में खेले चार मैचों में ओमान (AUS vs OMA) एक भी मैच नहीं जीत सकी और अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर उनको अपना टूर्नामेंट समाप्त करना पड़ा।

हार्दिक-युजवेंद्र के बाद CSK के खिलाड़ी का हुआ तलाक, शादी के चार साल बाद अलग हुआ कपल, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

Tagged:

Cricket Australia T20 World Cup 2026 Australia vs Oman Aus vs Oman Match Highlight
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

चार बल्लेबाजों को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com