AUS vs IRE Match Prediction in Hindi, Match 14: कोलंबो में कौन खोलेगा जीत का खाता? देखें पूरी प्रिडिक्शन रिपोर्ट

Published - 10 Feb 2026, 02:30 PM | Updated - 11 Feb 2026, 10:52 AM

AUS vs IRE Match Prediction
AUS vs IRE Match 14 ICC T20 WC 2026

AUS vs IRE Match Prediction: ऑस्ट्रेलिया आईसीसी T20 वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ कोलंबो में खेलेगी। यह दोनों टीम टूर्नामेंट में ग्रुप-बी का हिस्सा है। आयरलैंड टीम को अपने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 20 रन से हार का सामना करना पड़ा है और वह इस ग्रुप में चौथे स्थान पर है।

सुपर-8 में अपनी जगह बनाने के लिए आयरलैंड को इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और AUS vs IRE Match Prediction पर नजर डालेंगे।

AUS vs IRE Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड (ICC T20 WC 2026)

  • स्टेडियम: आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

  • मैच की तारीख: 11 फरवरी 2026 (03:00 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग: Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 2

  • ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 2

  • आयरलैंड ने जीते: 0

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: क्रिकेट का सबसे महंगा मुकाबला, टिकट बना ‘सोने’ जैसा, कीमत पहुंची 6.66 लाख रुपये

हालिया फॉर्म:

ऑस्ट्रेलिया L L L L L
आयरलैंड L W W L W

आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो पिच रिपोर्ट:

AUS vs IRE टूर्नामेंट का 14वां मैच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। कोलंबो की पिच धीमी मानी जाती है। इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड अच्छा रहा है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 149 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 132 रन

  • टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 54%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 56%

AUS vs IRE Match Prediction: जानें इस स्टेडियम पर हालिया 9 मैचों में रन बनने का ट्रेंड।

Overs 1st Inn 2nd Inn
6 Overs 42 Runs 53 Runs
11 Overs 69 Runs 82 Runs
15 Overs 110 Runs 124 Runs
20 Overs 160 Runs 159 Runs

AUS vs IRE Match 14 संभावित प्लेइंग-XI:

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस(wk), मिशेल मार्श (c), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, बेन ड्वारशुइस

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (c), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (wk), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज़, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़

AUS vs IRE Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • कैमरून ग्रीन ने पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में अच्छी बल्लेबाजी की है। इस मैच में भी यह अच्छा योगदान कर सकते हैं।

  • हैरी टेक्टर आयरलैंड टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं श्रीलंका के खिलाफ 40 रन बनाए हैं। इस मैच में भी मिडिल ओवरों में अच्छी पारी खेल सकते हैं।

AUS vs IRE Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • बैरी मैकार्थी आयरलैंड की तरफ से लगातार विकेट लेने वाले गेंदबाज है। श्रीलंका के खिलाफ 2 विकेट लिए हैं इस मैच में भी यह विकेट निकाल सकते हैं।

  • एडम ज़म्पा ऑस्ट्रेलिया के अनुभव स्पिनर है कोलंबो के पिच पर स्पिनर को काफी मदद मिलती है। इस मैच में मिडिल ओवर में विकेट लेने की उम्मीद है।

AUS vs IRE Match Prediction: कोलंबो में कौन मारेगा बाजी?

ऑस्ट्रेलिया टीम की हालिया फॉर्म काफी खराब है वह लगातार 5 मैच हार चुकी है। हालांकि हेड टू हेड रिकॉर्ड, टीम संयोजन और अनुभव को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में आगे माना जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड ICC T20 WC 2026 के लिए स्क्वाड:

ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लोरकन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

AUS vs IRE Australia vs Ireland ICC T20 WC 2026 AUS vs IRE Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

AUS vs IRE टूर्नामेंट का 14वां मैच 11 फरवरी को आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा।

कोलंबो की पिच धीमी मानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com