AUS vs IRE: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार से आयरलैंड का टूटा सुपर-8 में जगह बनाने का सपना, कंगारू टीम ने 67 रनों से दर्ज की पहली जीत
Published - 11 Feb 2026, 05:58 PM | Updated - 11 Feb 2026, 06:34 PM
Table of Contents
बुधवार को कोलंबो में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 14वां मुकाबला खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया टीम का आयरलैंड (AUS vs IRE) से सामना हुआ। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में खेलने उतरी कंगारू टीम का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 182 रन बनाए। इसके जवाब में आयरलैंड 115 रन का स्कोर हासिल करने में सफल रही, जिसके चलते उसको 67 रनों से हार झेलनी पड़ी।
AUS vs IRE: बल्लेबाजी में ऑस्ट्रेलिया ने किया संघर्ष
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई ऑस्ट्रेलिया टीम (AUS vs IRE) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। मार्कस स्टोइनिस के अलावा कोई भी खिलाड़ी 40 रन का पार करने में नाकाम रहा । हालांकि, बल्लेबाजों के द्वारा खेली गई छोटी-छोटी पारियों की बदौलत टीम आयरलैंड टीम के सामने 183 रनों का लक्ष्य निर्धारित कर पाई। कंगारू टीम ने शुरुआत में कप्तान ट्रेविस हेड (6) का विकेट गंवा दिया।
इसके बाद कैमरन ग्रीन ने मैदान पर आकर कई बेहतरीन शॉट खेले और 21 रन बनाए। लेकिन इस बीच 4.6 ओवर में मार्क अडायर ने उन्हें आउट कर पवेलीयन का रास्ता दिखा दिया। कुछ देर बाद सेट बल्लेबाज जोस इंग्लिस ने भी 37 रन के निजी स्कोर पर जॉर्ज डॉकरेल की गेंद पर अपना विकेट खो दिया। ग्लेन मैक्सवेल (9) भी कुछ खास नहीं कर सके और हैरी टेक्टर की गेंद पर लोरकन टकर के हाथों आउट हो गए।
क्रिकेट में दिखी इंसानियत, गुरबाज के आंसुओं पर डेविड मिलर का दिल जीतने वाला अंदाज़ वायरल
मैट रेनशॉ-मार्कस स्टोइनिस ने संभाली पारी

88 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट गिर जाने के बाद मैट रेनशॉ और मार्कस स्टोइनिस की जोड़ ने टीम की पारी को संभाला। इन दोनों खिलाड़ियों ने सधी हुई बल्लेबाजी कर कंगारू टीम के स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया और पांचवें विकेट के लिए 61 रनों की अहम साझेदारी की। हालांकि, 16.5 ओवर में मैथ्यू हम्फ्रीज ने मैट रेनशॉ को क्लीन बोल्ड कर इस पार्टनरशिप को तोड़ दिया।
अगले ही ओवर में मार्कस स्टोइनिस (45) भी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। अंत में कूपर कोन्नोल्ली (11) के साथ मिलकर जेवियर बार्टलेट (11) ने कुछ रन जोड़े। वहीं, आयरलैंड (AUS vs IRE) की ओर से मार्क अडायर ने 2 विकेट झटकी। मैथ्यू हम्फ्रीज़, जॉर्ज डॉकरेल और हैरी टेक्टर ने एक-एक सफलता हासिल की।
AUS vs IRE: 115 रनों पर सिमटी आयरलैंड की पारी
जावबी पारी में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी आयरलैंड टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। शुरुआती सात ओवरो में ही टीम ने 43 रन के स्कोर पर अपने पांच विकेट खो दिए। कप्तान पॉल स्टर्लिंग 1 रन के निजी स्कोर में रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलीयन लौटे। जबकि रॉस आडयर 12 रन, कर्टिस कैम्पर 4 रन और बेन कैल्टीज़ 2 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, हैरी ट्रैक्टर खाता खोलने में असफल रहे।
जॉर्ज डॉकरेल ने 41 रन जड़ टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकीन उन्हें अन्य किसी खिलाड़ी का साथ नहीं मिला। ऐसे प्रदर्शन के चलते आयरलैंड 16.5 ओवरो 115 रन बना पाई और 67 रनों से मुकाबला (AUS vs IRE) हार गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐडम जैम्पा और नेथन एलिस ने सर्वाधिक 4 विकेट झटकी। मैथ्यू कुहनेमैन ने एक सफलता हासिल की। USA vs IRE मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर