AUS vs IND 5th T20I Preview in Hindi: ऑस्ट्रेलिया बचा पाएगा सीरीज या भारत करेगा कब्जा? पढ़ें मैच से जुड़ी पूरी रिपोर्ट

Published - 07 Nov 2025, 02:32 PM | Updated - 07 Nov 2025, 03:04 PM

AUS vs IND
AUS vs IND 5th T20I

AUS vs IND India tour of Australia, 2025 मैच डिटेल:

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया T20 श्रृंखला का पांचवा मैच 8 नवंबर को The Gabba, Brisbane, Australia में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:45 PM बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण Sony Liv, DD Sports & Jio Hotstar पर और लाइव स्कोर cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा। तो आईए जानते हैं इस मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां…

AUS vs IND India tour of Australia, 2025 मैच प्रीव्यू:

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच T20 श्रृंखला का आखिरी और निर्णायक मुकाबला गाबा में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने चौथे T20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराकर श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए है। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया एक समय पर अच्छी स्थिति में थी।

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 11 ओवर में 100 रन बनाने थे और 8 विकेट हाथ में थे, लेकिन भारतीय स्पिनर्स खास तौर पर वाशिंगटन सुंदर अक्षर पटेल ने मध्य ओवरों में काफी अच्छी गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया टीम को 119 रन पर ही समेट दिया।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस मैच में कप्तान मिशेल मार्श ने सर्वाधिक 30 रन बनाए है। इस आखिरी और निर्णायक मैच में आस्ट्रेलिया श्रृंखला को बराबरी पर समाप्त करना चाहेगी। वहीं भारतीय टीम इस मैच को जीतकर श्रृंखला अपने नाम करने उतरेगी। सूर्यकुमार यादव लंबे समय से बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं इस मैच में उनसे भी टीम को बड़ी पारी की उम्मीद है।

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया हेड-टू-हेड: किसका रहा पलड़ा भारी?:

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पिछले 5 सालों में T20 फॉर्मेट में 13 मैच खेले गए हैं जिसमें इंडिया ने 10 मैच जीते हैं और ऑस्ट्रेलिया ने 2 मैच जीते हैं।

टीम मैच (पिछले 5 सालों के आंकड़े)
ऑस्ट्रेलिया ने जीते 2
इंडिया ने जीते 10
Tie0
NR1

AUS vs IND 5th T20I, 2025 मौसम और पिच रिपोर्ट:

AUS vs IND
The Gabba, Brisbane, Australia

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया पांचवा T20 गाबा में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे हालांकि बारिश की संभावना काफी कम है। ह्यूमिडिटी 52% तक जा सकती है। इस मैच के दौरान तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

The Gabba, Brisbane, Australia क्रिकेट ग्राउंड की पिच संतुलित मानी जाती है। यहां पर 140-160 रन का स्कोर अच्छा माना जाता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 73% मैच जीते हैं। इस मैदान पर 11 मैच खेले गए हैं एक नजर स्टेडियम के आंकड़ों पर…

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 73%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत27%
पहली पारी का औसत स्कोर 159
दूसरी पारी का औसत स्कोर 138
कुल विकेट (पिछले 10 मैचों के आंकड़े) 109
तेज गेंदबाजों ने लिए (79%)86
स्पिनर्स ने लिए (21%)23

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया पांचवे T20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

ऑस्ट्रेलिया: 1. मिशेल मार्श (कप्तान), 2. मैथ्यू शॉर्ट, 3. जोश इंगलिस (विकेट कीपर), 4. टिम डेविड, 5. जोश फिलिप (विकेट कीपर), 6. मार्कस स्टोइनिस, 7. ग्लेन मैक्सवेल, 8. जेवियर बार्टलेट, 9. नाथन एलिस, 10. बेन ड्वार्शिस, 11. एडम ज़म्पा

इंडिया: 1. अभिषेक शर्मा, 2. शुबमन गिल, 3. सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 4. तिलक वर्मा, 5. अक्षर पटेल, 6. वाशिंगटन सुंदर, 7. जितेश शर्मा (विकेटकीपर), 8. शिवम दुबे, 9. अर्शदीप सिंह, 10. वरुण चक्रवर्ती, 11. जसप्रित बुमरा

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया T20 श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट (मैच 1-3), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (मैच 3-5), टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस (मैच 4-5), नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड (मैच 1-2), ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल (मैच 3-5), मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा

इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया पांचवे T20 मैच के लिए प्रमुख खिलाड़ी:

ऑस्ट्रेलिया इंडिया
मिशेल मार्शवरुण चक्रवर्ती
टिम डेविडअभिषेक शर्मा
नाथन एलिसवाशिंगटन सुंदर
एडम ज़म्पाअक्षर पटेल

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया पांचवे T20 में क्या है एक्सपर्ट की राय:

टीम इंडिया ने अभी तक श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम के स्पिनर्स वाशिंगटन सुंदर,अक्षर पटेल तथा वरुण चक्रवर्ती काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं इन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को बांधकर रखा है। पिछले मैच में भी ऑस्ट्रेलिया अच्छी शुरुआत के बावजूद भी 119 रन पर सिमट गई।

शुबमन गिल ने भी पिछले मैच में 46 रन बनाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया है। टीम इंडिया इस पांचवें और आखिरी मैच में भी विजेता रह सकती है। ऑस्ट्रेलिया टीम की कमजोरी टीम का मिडिल ऑर्डर है।

ऑस्ट्रेलिया के जीतने की संभावना: 60%

इंडिया के जीतने की संभावना: 40%

डिस्क्रिप्शन: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है, हम किसी भी तरह की बेटिंग या जुए से जुड़ी गतिविधि को बढ़ावा नहीं देते।

Tagged:

australia cricket team AUS vs IND Iindia cricket team
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया T20 श्रृंखला का पांचवा मैच 8 नवंबर को The Gabba, Brisbane, Australia में खेला जाएगा।

भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और पिछले मैचों में लगातार बढ़त बनाए हुए है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया पलटवार करने के लिए जानी जाती है, इसलिए मुकाबला रोमांचक रहेगा।

टीम इंडिया इस समय 2-1 से आगे है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com