AUS vs ENG 5th Test Prediction in Hindi: सिडनी टेस्ट में कौन मारेगा बाज़ी? जानें रन, विकेट और विजेता की पूरी रिपोर्ट

Published - 03 Jan 2026, 02:52 PM | Updated - 03 Jan 2026, 02:54 PM

AUS vs ENG 5th Test Prediction
AUS vs ENG 5th Test Ashes 2026

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड Ashes 2025-26 का पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करते हुए शुरुआती तीनों मैच जीते मेलबर्न में खेले गए चौथे मैच में इंग्लैंड 4 विकेट से विजेता रही है। इस आखिरी मैच में भी इंग्लैंड श्रृंखला जीत के साथ समाप्त करना चाहेगी।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा सिडनी टेस्ट के बाद संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

AUS vs ENG Ashes 2025-26 (सिडनी टेस्ट) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, 5th टेस्ट (Ashes 2025-26)

  • स्टेडियम: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड ऑस्ट्रेलिया

  • मैच की तारीख: 4 जनवरी 2026

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 361

  • ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 152

  • इंग्लैंड ने जीते: 112

  • ड्रॉ/टाई: 97

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान गद्दार, अगर मुस्ताफिजुर आया तो वापस नहीं जायेगा: बीजेपी नेता संगीत सोम

हालिया फॉर्म:

ऑस्ट्रेलिया टीम की हालिया फॉर्म टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड से बेहतर है।

ऑस्ट्रेलिया LWWWW
इंग्लैंड WLLLL

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पिच रिपोर्ट

द एशेज 2025-26 का पांचवा और आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद रहा है पहली पारी में बल्लेबाजी आसान नजर आई है। तेज गेंदबाजों ने इस मैदान पर 70% विकेट लिए हैं। आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर स्कोरिंग पैटर्न…

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 38%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत33%
पहली पारी का औसत स्कोर 384
दूसरी पारी का औसत स्कोर 362
तीसरी पारी का औसत स्कोर230
चौथी पारी का औसत स्कोर158

AUS vs ENG 5th Test Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • ट्रैविस हेड: ऑस्ट्रेलिया टीम के तरफ से इन्होंने अभी तक 8 पारियों में 437 रन बनाए हैं। यह 2 शतक लगा चुके हैं इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं।

  • जो रूट: इंग्लैंड की तरफ से इस मैच में यह प्रमुख बल्लेबाज रहेंगे। इन्होंने 8 पारियों में अभी तक 234 रन बनाए हैं। यह अपनी क्षमता अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं पर इस मैच में बड़ा स्कोर कर सकते हैं।

AUS vs ENG 5th Test Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • मिशेल स्टार्क: इस श्रृंखला में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। इन्होंने अभी तक 26 विकेट लिए हैं और 151 रन भी बनाए हैं। इस मैच में भी यह 5 से 7 विकेट ले सकते हैं।

  • ब्रायडन कार्से: इंग्लैंड के तरफ से इस श्रृंखला में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं इन्होंने अभी तक 19 विकेट लिए हैं इस मैच में भी ये विकेट निकाल सकते हैं।

AUS vs ENG 5th Test Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट मैच में भी विजेता रह सकती है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने अभी तक द एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड के ऊपर अपने दबदबे को बनाए रखा है। इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 10 में से 5 मैच जीते हैं वहीं इंग्लैंड इस मैदान पर 10 में से 2 मैच जीत पाई है। इंग्लैंड को इस मैच में जीत दर्ज करनी है तो बेज़बॉल’ रणनीति में बदलाव करना होगा।

AUS vs ENG 5th Test संभावित प्लेइंग-XI:

ऑस्ट्रेलिया: जेक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, माइकल नेसर, मिशेल स्टार्क, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, जोश टंग

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पांचवें टेस्ट के लिए स्क्वाड:

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, झाई रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), हैरी ब्रूक (उपकप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जैक क्रॉली, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, विल जैक्स, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

australia cricket team England Criceket Team AUS vs ENG 5th Test Prediction AUS vs ENG 5th Test Sydney Test
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट मैच में भी विजेता रह सकती है।

SCG की पिच आमतौर पर शुरुआत में बल्लेबाज़ों के लिए मददगार रहती है, जबकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाज़ों को सहायता मिलती है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करना फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि बाद में पिच धीमी हो जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com