15 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने जड़ डाला टी20I शतक, 17 चौके जड़ खेली 111 रन की ऐतिहासिक पारी

Published - 22 Mar 2026, 09:38 AM | Updated - 22 Mar 2026, 09:51 AM

Fanny Utagushimaninde

क्रिकेट के मैदान पर आए दिन किसी खिलाड़ी के शतक बनाने की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन रवांडा क्रिकेट टीम की मात्र 15 साल की खिलाड़ी ने टी20 इंटरनेशनल में शतक ठोक विश्व क्रिकेट को चौंका कर रख दिया है। खिलाड़ी ने अपनी शानदार शतकीय पारी में 17 चौके जड़े थे तो 111 रन की ऐतिहासिक पारी खेल डाली।

खिलाड़ी ने इस इतिहासिक पारी को खेलने के लिए कुल 65 गेंदों का सामना किया था, जिसपर उन्होंने नाबाद 111 रन की पारी खेली। अब पूरे विश्व क्रिकेट में सिर्फ इसी रवांडा खिलाड़ी की चर्चाएं चल रही हैं। क्रिकेट दिग्गज से लेकर क्रिकेट प्रेमी तक हर कोई इस प्लेयर की सराहना करते हुए नहीं थक रहा है।

15 साल 223 दिन में ठोका शतक

रवांडा क्रिकेट टीम की 15 वर्षींय फैनी उटागुशिमानिंदे (Fanny Utagushimaninde) डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले विश्व की पहली महिला बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने नाइजीरिया इनविटेशनल महिला टी20 इंटरनेशनल में लागोस के मैदान पर घाना के खिलाफ 111 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली।

इसके साथ फैनी महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाली बल्लेबाज भी बन गईं। फैनी (Fanny Utagushimaninde) के बल्ले ने जब घाना के खिलाफ शतक ठोका, उस समय वह 15 साल 223 दिन की थी। फैनी के शानदार शतक की मदद से रवांडा ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 210 रन बनाए थे।

Fanny Utagushimaninde ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी का रिकॉर्ड

इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में किसी महिला द्वारा बनाया गया सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर ऑस्ट्रेलिया की कैरेन रोल्टन के नाम दर्ज था। उन्होंने साल 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 96 रन की पारी खेली थी। लेकिन फैनी (Fanny Utagushimaninde) ने अपनी पारी को नाबाद शतक में तब्दील कर दिखाया है।

वहीं, सबसे क्रम में शतक लगाने का रिकॉर्ड पहले युगांडा की ही प्रोस्कोविया आलाको के नाम दर्ज था। उन्होंने साल 2019 में किगाली में माली के खिलाफ 116 रन बनाए थे। उस वक्त वह 16 साल 233 दिन की थी। मगर फैनी ने 15 साल 223 दिन में ये कारनामा कर दिखाया है।

भारत के 7 टी20 6 ODI और एक टेस्ट मैच की डेट का हुआ अधिकारिक ऐलान, जानें कब-कहाँ किस टीम से खेलेगी टीम इंडिया

रवांडा ने जीता मैच

मुकाबले की बात करें तो नाइजीरिया इनविटेशनल महिला टी20 इंटरनेशनल के तहत लागोस में खेले गए पहले मैच में रवांडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ओपनिंग करने उतरी 15 वर्षींय फैनी उटागुशिमानिंदे (Fanny Utagushimaninde) पहली गेंद से ही घाना महिला टीम के गेंदबाजों पर अकैट कर रही थी।

मैच में रवांडा फैनी के शतक की बदौलत 20 ओवर में 210/3 रन बनाने में सफल रही। 20 ओवर में 211 रन का पीछा करने उतरी घाना की टीम 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 88 रन ही बना सकी। इस मैच को रवांडा ने 122 रन के बड़े अंतर से जीत लिया तो फैनी उटागुशिमानिंदे (Fanny Utagushimaninde) को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

उन 20 खिलाड़ियों के नाम आए सामने, जिन्हें वर्ल्ड कप 2027 के लिए कर लिया गया फाइनल, गिल(कप्तान), कोहली, रोहित, केएल, बुमराह.....

Tagged:

Fanny Utagushimaninde Rwanda Women national Cricket Team Prosscovia Alako
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

15 साल 223 दिन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com