Asian Games 2026: भारत की दमदार प्लेइंग XI तैयार, अभिषेक से लेकर सूर्या तक सभी स्टार शामिल
Published - 14 Mar 2026, 03:23 PM | Updated - 14 Mar 2026, 03:42 PM
Table of Contents
एशिएन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए भारतीय क्रिकेट पूरी तरह से तैयार है। जापान के आइची-नगोया में आयोजित होने वाले इन खेलों में टीम इंडिया अपने स्वर्ण पदक का बचाव करने के इरादे से उतरेगी। बीसीसीआई ने इस बार एक बेहद संतुलित टीम भेजने की योजना बनाई है, जिसमें युवा स्टार का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा। अभिषेक शर्मा की पावर-हिटिंग और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत एक बार फिर एशिया का किंग बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।
सूर्या की कप्तानी में Asian Games 2026 में मिशन गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष टीम की कमान टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के हाथों में रहने की पूरी उम्मीद है। पिछले संस्करण 2023 में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारत ने स्वर्ण पदक जीता था,
लेकिन इस बार बीसीसीआई ने संकेत दिए हैं कि वे अपनी ए टीम के साथ-साथ कुछ प्रमुख सीनियर खिलाड़ियों को भी जापान भेजेंगे। चूंकि 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया गया है,
इसलिए बीसीसीआई एशियन गेम्स को एक बड़े रिहर्सल के रूप में देख रहा है। सूर्या का नेतृत्व न केवल टीम को मजबूती देगा, बल्कि दबाव वाले मैचों में खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ाएगा। उनके साथ हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल जैसे अनुभवी ऑलराउंडर मध्यक्रम को स्थिरता प्रदान करेंगे।
शाहिद अफरीदी ने याद किया 2011 का मोहाली सेमीफाइनल, बोले 'हम डर के मारे सहम गए थे....'
अभिषेक और संजू की विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी
इस दमदार प्लेइंग XI की सबसे बड़ी ताकत इसकी ओपनिंग जोड़ी होगी। एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी विपक्षी गेंदबाजों के लिए काल बन सकती है।
अभिषेक शर्मा ने हाल के समय में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम में जगह पक्की की है, वहीं संजू सैमसन की विकेटकीपिंग और बाएं हाथ की बल्लेबाजी टॉप ऑर्डर में वेरीएसन लाती है।
मध्यक्रम में तिलक वर्मा और ईशान किशन के रूप से सक्षम बल्लेबाज पारी को संभालने और अंत में बड़े शॉट्स खेलने की काबिलियत रखते हैं। इसके अलावा, रिंकू सिंह के रूप में भारत के पास दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर मौजूद है, जो किसी भी स्थिति से मैच पलटने का दम रखता है।
IPL 2026 खेलने के लिए इस खिलाड़ी ने छोड़ा पाकिस्तान सुपर लीग, अब सीधे KKR के लिए करेगा डेब्यू
Asian Games 2026 में अर्शदीप और वरुण चक्रवर्ती का जलवा
जापान की पिचों पर एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में स्पिन और गति का मिश्रण काफी प्रभावी हो सकता है। भारतीय आक्रमण का नेतृत्व अर्शदीप सिंह करेंगे, जिनकी डेथ ओवरों में गेंदबाजी बेमिसाल है। उनका साथ देने के लिए मोहम्मद सिराज की रफ्तार और स्विंग मौजूद रहेगी।
स्पिन विभाग में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और वाशिंगटन सुंदर की जोड़ी अहम भूमिका निभाएगी। वरुण की फिरकी को समझना एशियाई बल्लेबाजों के लिए भी एक बड़ी चुनौती रही है। साथ ही, शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या छठे और सातवें गेंदबाज के रूप में कप्तान को अतिरिक्त विकल्प प्रदान करेंगे।
Asian Games 2026 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर