अर्शदीप सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, नहीं खेलेंगे मैच, ये गेंदबाज करेगा रिप्लेस

Published - 31 Dec 2025, 02:58 PM | Updated - 31 Dec 2025, 03:06 PM

Arshdeep Singh

टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने 20 दिसंबर को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया था। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने सूर्यकुमार यादव को कप्तान और अक्षर पटेल को उप कप्तान बनाया था, जबकि इस टूर्नामेंट में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का चयन भी किया गया है।

लेकिन वह विश्व कप 2026 में एक भी मैच नहीं खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। अर्शदीप सिंह को ये गेंदबाज रिप्लेस कर सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर अर्शदीप सिंह को क्यों कोच गौतम गंभीर मौका नहीं देने वाले हैं।

Arshdeep Singh का खेलना मुश्किल

टी20 विश्व कप 2026 के लिए चयन समिति ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का चयन भी किया है, लेकिन उनका इस टूर्नामेंट में एक भी मैच खेल पाना बेहद मुश्किल लग रहा है।

कोच गौतम गंभीर इस टूर्नामेंट में अर्शदीप सिंह को बेंच पर बैठाकर जसप्रीत बुमराह को मौका दे सकते हैं, ताकि वह प्लेइंग इलेवन में एक अतिरिक्त स्पिनर्स को मौका दे सके। इस टूर्नामेंट में कोच गंभीर वहीं चाल वापस दोहराना चाहेंगे, जिसकी दम पर भारत ने संयुक्त अरब अमीरात की सरजमीं पर एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट जीता था।

तीन स्पिनरों को मिल सकता है मौका

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में एक साथ तीन स्पिनरों को मौका दिया था और यही चीज भारत के हक में गई थी। जहां अन्य टीमें फास्ट बॉलिंग और स्पिन बॉलिंग का संतुलन बनाकर चल रही थीं तो भारतीय टीम फास्ट बॉलर्स से अधिक स्पिनरों पर भरोसा जता रही थी, जिसका फायदा उन्हें मिला भी।

वहीं, अब टी20 विश्व कप 2026 में भारत कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है, जिसके कारण अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को मौके मिल सकते हैं। जबकि बुमराह के तौर पर एकमात्र फास्ट बॉलर को खिलाया जा सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ओमान टीम की हुई घोषणा, भारतीय मूल का खिलाड़ी बना कप्तान

हार्दिक-शिवम और बुमराह होंगे शामिल

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम प्रबंधन ने अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को बेंच पर बैठाकर हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को फास्ट बॉलिंग ऑप्शन के तौर पर उपयोग किया था। जहां हार्दिक पंड्या और बुमराह नई गेंद से पारी की शुरुआत करते नजर आए थे तो शिवम दुबे मिडिल ऑर्डर में गेंदबाजी कर रहे थे और यही बॉलिंग डिपार्टमेंट विश्व कप 2026 में भी खेलता नजर आ सकता है।

वहीं, स्पिनर्स में कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को शामिल किया जा सकता है। बता दें कि, अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक (110 विकेट) विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जबकि बुमराह और हार्दिक भी इस प्रारूप में 100-100 विकेट झटक चुके हैं।

शमी-ईशान की वापसी, पंत-अर्शदीप ड्रॉप, न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने

Tagged:

team india jasprit bumrah Arshdeep Singh T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

110 विकेट।

90 विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com