अर्शदीप सिंह बाहर, पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे मैच, ये तगड़ा खिलाड़ी करेगा रिप्लेस
Published - 14 Feb 2026, 12:50 PM | Updated - 14 Feb 2026, 01:06 PM
Table of Contents
नामीबिया के खिलाफ भारतीय टीम ने 93 रनों से मैच जीत लिया। 12 फरवरी को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिसमें संजू सैमसन की शानदार पारी देखने को मिली। हालांकि ये पारी ज्यादा लंबा नहीं चला पर अभिषेक शर्मा की कमी को पूरा करता हुआ नज़र आया। संजू ने महज आठ गेंदों में 22 रन की पारी खेली। टीम इंडिया का अगला मुकाबला पाकिस्तान से 15 फ़रवरी को होना है। इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)को बाहर बैठना पड़ेगा क्योंकि इसकी जगह भारत का ये दिग्गज स्पिनर लेने वाला है, वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
Arshdeep Singh कोलंबो की पीच पर फिट नहीं
भारतीय टीम का ये बाएं हाथ का तेज़ गेंदबाज हमेशा से अपनी लाइन लेंथ को लेकर जाना जाता है। अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को देखकर कभी कभी वसीम अकरम की याद आती है। हालांकि वसीम अकरम लेफ्ट आर्म से तेज़ गेंदबाजी करते हुए राउंड दी विकेट फेंकते थे जिसे खेलना गेंदबाजों के लिए मुश्किल भरा होता था।
अर्शदीप सिंह को भी कुछ ऐसा ही माना जाता है। पाकिस्तान के साथ भारत का अगला मुकाबला कल यानी 15 फ़रवरी को खेला जाना है और दोनों टीम जमकर प्रैक्टिस करने में जुटी है। कोलंबो की पिच स्पिनर्स के लिए काफी मददगार है ऐसे में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को बाहर बैठना पड़ सकता है।
टीम में बतौर मुख्य तेज़ गेंदबाज अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह हैं। इस स्थिति में बुमराह बाहर नहीं बैठ सकते क्योंकि उनका टीम में रहना जरूरी है। इस हॉट मुकाबले में सीनियर खिलाड़ी का रहना टीम के लिए फायदेमंद साबित होता है। तो उम्मीद है अगले मुकाबले में अर्शदीप को आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह किसी स्पिनर को खिलाया जाएगा।
Arshdeep Singh के रिप्लेस करेंगे कुलदीप यादव

भारतीय टीम 15 फरवरी को होने वाली मुकाबले में अर्शदीप सिंह ((Arshdeep Singh) की जगह कुलदीप यादव को खिलाना चाहेगी क्योंकि कोलंबो का पिच स्पिनर्स के लिए मददगार माना जाता है। इस स्थिति में टीम इंडिया अगले मुकाबले के लिए कुलदीप यादव के साथ जाना चाहेगी।
चाइनामैन को पाकिस्तान के खिलाफ टीम में शामिल करने की कई वजह हैं, पहला ये कि भारतीय टीम चाहेगी कि पाकिस्तान को अपने स्पिनर्स के जाल में फंसाए, अगर वरुण चक्रवर्ती फेल हो भी जाए तो कुलदीप एक छोर से दबाव बनाए रखे। दूसरी बात कुलदीप यादव की गेंदबाजी रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ काफी बेहतर रहा है। आपको याद दिल दूं कुलदीप पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक विकेट भी ले चुके हैं।
किसी भी गेंदबाज के लिए ये आसान काम नहीं है। भारतीय टीम स्पिन तिकड़ी की ट्राइएंगुलर बनाना चाह रही है जिसमें कुलदीप, वरुण और अक्षर पटेल की जोड़ी होगी। दो मिस्ट्री स्पिनर के साथ अक्षर की ऑर्थोडॉक्स पाकिस्तान को पूरी तरह विफल करने की कोशिश करेगी।
टीम इंडिया में कुलदीप की एंट्री के बाद प्लेइंग 11
भारतीय टीम इस रविवार को होने वाली भारत पाकिस्तान मुकाबला में अपने पूर्व प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेगी। टीम इंडिया 15 फरवरी को टी 20विश्व कप 2026 का तीसरा मुकाबला खेलेगी। पहले दो मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद तीसरे हॉट मुकाबले को हर हाल में जितना चाहेगी।
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन को और अर्शदीप सिंह को आराम दिया जा सकता है। संजू सैमसन को टीम में अभिषेक शर्मा की जगह खेलने का मौका मिला था, हालांकि उन्होंने तेज़ पारी खेली थी लेकिन अभिषेक की तबियत में सुधार के बाद वापसी कर चुके हैं। दूसरा बदलवा अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के रूप में देखने को मिल सकता है, क्योंकि टीम इंडिया उस दिन चाहेगी एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ खेलें, जिससे पाकिस्तान की लाइनअप को ध्वस्त कर सके।
आपको बता कुलदीप यादव का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन रहा है, जिसके कारण उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम में शामिल किया जा सकता है। तीसरा मुकाबला टीम इंडिया के इज्जत और सम्मान की लड़ाई जैसी होगी।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर