‘रहमान डकैत’ स्टाइल में अर्शदीप सिंह की श्रीलंका में एंट्री, VIDEO देख पाकिस्तान खेमे में हड़कंप
Published - 14 Feb 2026, 04:48 PM | Updated - 15 Feb 2026, 01:00 PM
Table of Contents
Arshdeep Singh: भारतीय टीम नामीबिया के खिलाफ दूसरी जीत के बाद शुक्रवार देर रात श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंची. यहां पर टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलना है. दोनों टीमों के बीच आर. प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (R. Premadasa International Cricket Stadium) में मैच खेला जाएगा.
वहीं, कोलंबो पहुंची टीम इंडिया का खास स्वागत हुआ. इस दौरान Arshdeep Singh ने ‘रहमान डकैत’ स्टाइल में एंट्री ली. अब उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Arshdeep Singh ने रहमान डकैत स्टाइल में ली एंट्री
VIDEO | Sri Lanka: Pacer Arshdeep Singh joins Sri Lankan dancers stationed to welcome the team in a traditional fashion. Team India arrived in Colombo ahead of the India–Pakistan T20 World Cup clash. Head coach Gautam Gambhir led the contingent out of the airport, while batter… pic.twitter.com/w8HxsReuF2
— Press Trust of India (@PTI_News) February 13, 2026
दरअसल, कोलंबो पहुंची टीम इंडिया का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरान श्रीलंका के पारंपरिक संगीत और सांस्कृतिक नृत्य ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा दिया. वहीं, इस दौरान टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर सबसे आगे नजर आए. हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ पहुंचे.
कोलंबो पहुंचने पर भारतीय टीम का जोरदार स्वागत किया गया। पारंपरिक संगीत और सांस्कृतिक नृत्य ने शहर में उनके आगमन को यादगार बना दिया। टीम के हेड कोच गौतम गंभीर सबसे आगे नजर आए, वहीं स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिखाई दिए. फैंस के लिए राहत की बात यह थी कि अभिषेक शर्मा भी भारतीय टीम के साथ कोलंबो पहुंचे.
अर्शदीप ने फैंस का जीता दिल

सभी खिलाड़ी श्रीलंका का संगीत और नृत्य देखकर लुफ्त उठा रहे थे. लेकिन अर्शदीप सिंह अलग अंदाज में दिखाई दिए. उन्होंने अक्षय खन्ना यानी की रहमान डकैट स्टाइल में एंट्री ली. अर्शदीप (Arshdeep Singh) के साथ साथ चल रहे अक्षर पटेल भी नजारा देखकर मुस्कुराने लगे. अर्शदीप के इस अंदाज ने महौल को मस्ती भरा बना दिया.
इन 2 दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों को मिला सम्मान, चिन्नास्वामी स्टेडियम में बनेगा नाम का स्टैंड
विरोधी टीम की गति पर रोक लगाने में कामयाब अर्शदीप
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 में Arshdeep Singh टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं. उन्होंने 18 की औसत से 3 विकेट हासिल किए हैं, जबकि उनका इकॉनमी रेट इस दौरान 7.71 रहा है, जो कि टी20 फॉर्मेट में काफी अच्छा माना जाता है. वह नई गेंद से स्विंग कराने और पावरप्ले में विकेट लेकर विरोधी टीम की कमर तोड़ने में काफी कामयाब हैं.
जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर अर्शदीप सिंह विपक्षी टीम की रनों की गति पर रोक लगाने का काम करते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर