Arshdeep Singh ने किया अपने प्यार का ऐलान, गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक पोस्ट खुद किया वायरल

Published - 06 Apr 2026, 11:56 AM | Updated - 06 Apr 2026, 01:07 PM

Arshdeep Singh

Arshdeep Singh: पंजाब किंग्स के धाकड़ गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस वक्त अपने खेल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में छाए हुए हैं. हाल ही में वह अपनी स्नैपचैट में किसी अनजान लड़की का हाथ पकड़े हुए नजर आए हैं. इसके बाद खबरों का बाजार गर्म है. हर किसी की जुबान पर सिर्फ एक ही सवाल है कि अर्शदीप (Arshdeep Singh) के साथ नजर आने वाली यह मिस्ट्री गर्ल कौन है?

Arshdeep Singh ने लड़की का हाथ पकड़े शेयर की स्टोरी

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह हाल ही में अपनी लाइन लेंथ और खराब गेंदबाजी को लेकर चर्चा का विषय बन गए थे. उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ एक ओवर में 4 वाइड और 1 नो-बॉल सहित 11 गेंदें फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था.

इस बात को सिर्फ 2 दिन ही बीते हैं. इधर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. हालांकि, वह अपनी बॉलिंग से नहीं बल्कि लवलाइफ को लेकर छाए हुए हैं.

अर्शदीप ने हाल ही में स्नैपचैट पर एक स्टोरी शेयर की है. जिसमें वह एक लड़की का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. वायरल तस्वीर में मिस्ट्री गर्ल का चेहरा नहीं दिखाई नहीं दे रहा है. यह फोटो देखने के बाद फैंस यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर अर्शदीप किस के साथ है.

गुवाहाटी में किसका चलेगा जादू—बैटिंग या बॉलिंग? RR vs MI पिच रिपोर्ट से उठे पर्दे

फैंस ने अर्शदीप की लगाई क्लास

लड़की के साथ वायरल पोस्ट के बाद अब हर कोई अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की चर्चा कर रहा है. फैंस उनकी तस्वीर को रिपोस्ट कर मजाक कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, तब ही वाइड बॉल रहा था. खेल से ज्यादा लड़की पर ध्यान था.

अब कई यूजर्स लड़की को सोशल मीडिया पर खोजने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक कोई सही जानकारी सामने नहीं आई है कि यह लड़की कौन है. किसे अर्शदीप सिंह डेट कर रहे हैं.

किस लड़की को डेट कर रहे हैं अर्शदीप सिंह?

वहीं, कुछ फैंस का कहना है कि अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) समरीन कौर को डेट कर रहे हैं. उन्होंने जो स्नैपचैट स्टोरी लगाई है, उसमें उनके साथ समरीन कौर ही है. बता दें कि समरीन कौर एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं. 26 वर्षीय समरीन जम्मू-कश्मीर की रहने वाली.

उन्होंने हिंदी और पंजाबी म्यूज़िक वीडियो के साथ-साथ कुछ फ़िल्मों में भी काम किया है. सोशल मीडिया पर समरीन कौर के 4.4 मिलियन से भी ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं.

ऑस्ट्रेलियाई नहीं है CSK की धज्जियां उड़ाने वाले TIM DAVID, इस देश से रखते ताल्लुक, जानें इनकी नेटवर्थ और गर्लफ्रेंड

Tagged:

Arshdeep Singh Kings Eleven Punjab PBKS TATA Indian Premier League IPL 2026 Arshdeep Singh Gf
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

श्रेयस अय्यर

समरीन कौर
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com