अर्शदीप सिंह ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए दुनिया के इकलौते क्रिकेटर

Published - 01 Feb 2026, 02:20 PM | Updated - 01 Feb 2026, 02:38 PM

Arshdeep Singh

Arshdeep Singh: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पांचवां मैच केरल के तिरुवनंतपुरम में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने 46 रन की शानदार जीत हासिल की थी। इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 271 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की पारी 225 रन पर सिमट कर रह गई।

इस मैच में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने पांच बल्लेबाजों का शिकार किया, और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हालांकि, अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड कोई कीर्तिमान नहीं बल्कि, एक शर्मनाक रिकॉर्ड है।

Arshdeep Singh ने झटके पांच विकेट

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने तिरुवनंतपुरम की पाटा विकेट पर चार ओवर में पांच बल्लेबाजों का शिकार किया। हालांकि, इसके लिए अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने अपने चार ओवर के कोटे में 51 रन लुटा दिए। लेकिन टीम को जीत दिलाने में अर्शदीप सिंह का अहम योगदान रहा।

हालांकि, अर्शदीप सिंह ने अपने पहले स्पैल में दो ओवर डाले थे, जिसमें उन्होंने 40 रन लुटा दिए थे। अर्शदीप के पहले ओवर में 17 रन आए थे तो दूसरे ओवर में उन्होंने 23 रन लुटा दिए थे। अर्शदीप ने अपने पहले स्पैल में एक सफलता प्राप्त की थी। जबकि अर्शदीप ने अपने दूसरे स्पैल में दो ओवर में केवल 11 रन देकर चार विकेट झटके और भारत को 46 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

अर्शदीप ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

भारतीय टीम के खब्बू तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच में 51 रन देकर 5 विकेट लिए थे। इस दौरान अर्शदीप का इकॉनमी रेट 12.80 रहा था, जो कि काफी महंगा था।

लेकिन इस मैच में 51 रन देकर 5 विकेट लेते ही वह टी20 इंटरनेशनल में पांच विकेट हॉल लेने वाले सबसे महंगे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड वेस्टइंडीज अल्जारी जोसेफ के नाम दर्ज था, जिन्होंने साल 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 40 रन देकर पांच विकेट लिए थे। वहीं, साउथ अफ्रीका के लुंगी निडी ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2022 में 39 रन देकर पांच विकेट लिए थे।

फिल एलन ने अर्शदीप की लगाई क्लास

पांचवें टी20 मैच में वापसी कर रहे फिल एलन ने भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के खिलाफ शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाए रखा। अर्शदीप के पहले ओवर में फिल एलन और टिम सीफर्ट ने मिलकर 17 रन हासिल किए थे। जबकि अगले ओवर में फिल एलन ने अर्शदीप (Arshdeep Singh) के ओवर में 5 बाउंड्री के साथ 23 रन हासिल किए थे।

बता दें कि, इस मैच में फिल एलन ने 38 गेंदों पर 80 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के मारे थे। एक समय लग रहा था कि एलन कीवियों को पांचवें टी20 में जीत दिला देंगे। लेकिन एलन का विकेट गिरते ही कीवियों की उम्मीद भी चकनाचूर हो गई।

अर्शदीप सिंह बनाम जसप्रीत बुमराह कौन टी20I का सर्वश्रेष्ठ पेसर? ये आंकड़ें देखकर चौंधिया जाएगी आपकी आँखें

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

4 ओवर में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com