11 गेंद का ओवर डालकर चर्चा में आए अर्शदीप सिंह, लेकिन IPL में सबसे लंबा ओवर किसके नाम? चौंकाने वाला रिकॉर्ड

Published - 02 Apr 2026, 09:18 AM | Updated - 02 Apr 2026, 09:25 AM

Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के लिए आईपीएल 2026 का हालिया मुकाबला किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलते हुए इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

मैच के 20वें ओवर में अर्शदीप सिंह अपनी लाइन और लेंथ से पूरी तरह भटक गए और उन्होंने 6 लीगल गेंदों को फेंकने के लिए कुल 11 गेंदें डालीं। इस लंबे ओवर में उन्होंने कई वाइड और नो-बॉल फेंकी, जिसने न केवल कप्तान श्रेयस अय्यर की चिंता बढ़ाई बल्कि फैंस को भी हैरान कर दिया।

Arshdeep Singh ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

arshdeep

गुजरात के खिलाफ पारी का आखिरी ओवर करने आए अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने शुरुआत से ही संघर्ष किया। उन्होंने इस ओवर में कुल 4 वाइड और 1 नो-बॉल फेंकी। दबाव का आलम यह था कि वह सटीक यॉर्कर डालने के प्रयास में लगातार क्रीज के बाहर गेंद डाल रहे थे।

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का यह ओवर आईपीएल इतिहास के सबसे लंबे ओवरों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गया है। इस ओवर में उन्होंने 12 रन खर्च किए और उनके 4 ओवर का स्पेल बिना विकेट लिए 42 रन के स्कोर पर खत्म हुआ। हालांकि, पंजाब किंग्स ने यह मैच जीत लिया, लेकिन डेथ ओवरों में अर्शदीप की यह गेंदबाजी टीम के लिए एक बड़ी चेतावनी है।

KKR vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI आई सामने, फिन एलन, टिम सीफर्ट, रहाणे (कप्तान).....

आईपीएल इतिहास के लंबे ओवर में ये खिलाड़ी भी शामिल

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) इस लिस्ट में अकेले नहीं हैं। उनसे पहले भी कई दिग्गज और युवा गेंदबाज 11 गेंद का ओवर फेंकने की गलती कर चुके हैं। साल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मोहम्मद सिराज ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 गेंदें फेंकी थीं।

उसी साल चेन्नई सुपर किंग्स के तुषार देशपांडे ने लखनऊ के खिलाफ यह कारनामा किया था। इतना ही नहीं, आईपीएल 2025 में भी शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ी एक ओवर में 11 गेंदें फेंकने का अनचाहा रिकॉर्ड बना चुके हैं।

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) अब इस खास 'इलेवन बॉल क्लब' का हिस्सा बन गए हैं, जो किसी भी गेंदबाज के लिए गर्व की बात नहीं है।

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, पृथ्वी शॉ बाहर, लखनऊ ने दिया 21 साल के खिलाड़ी को मौका, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

अर्शदीप की वाइड बॉल की समस्या

मैदान पर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की सबसे बड़ी समस्या उनकी अतिरिक्त गेंदें बनती जा रही हैं। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी वह एक ओवर में 13 गेंदें फेंक चुके हैं, जो किसी भारतीय द्वारा टी20 में फेंका गया सबसे लंबा ओवर है। इससे पहले अर्शदीप सिंह के वाईड पर शुभमन गिल ने भी नमन अवार्ड में टिप्पणी किया था।

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की काबिलियत पर किसी को शक नहीं है, लेकिन आईपीएल 2026 जैसे हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट में इतनी ज्यादा वाइड गेंदें फेंकना टीम को भारी पड़ सकता है। कप्तान और कोच को अब अर्शदीप के साथ उनकी गेंदबाजी के अनुशासन पर काम करना होगा। अगर वह जल्द ही अपनी इस कमजोरी को नहीं सुधारते, तो आगामी मैचों में उनकी जगह किसी अन्य गेंदबाज को मौका दिया जा सकता है।

क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और एक खराब दिन किसी भी खिलाड़ी का आ सकता है। अर्शदीप एक फाइटर हैं और उन्होंने पहले भी शानदार वापसी की है। 11 गेंद का यह ओवर उनके करियर का एक काला पन्ना जरूर है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि वह अपनी गलतियों से सीखेंगे। आईपीएल 2026 के बचे हुए मैचों में पंजाब किंग्स को अपने इस स्टार गेंदबाज से अनुशासित गेंदबाजी की उम्मीद होगी।

Tagged:

Arshdeep Singh Tushar Deshpande mohammad siraj IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

अर्शदीप सिंह, मौहम्मद सिराज और तुषार देशपांडे

2008 में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com