DY पाटिल स्टेडियम में अर्जुन तेंदुलकर ने ढाया कहर, जायसवाल का 10 मीटर दूर छटकाया स्टंप, VIDEO वायरल
Published - 24 Feb 2026, 02:42 PM | Updated - 25 Feb 2026, 01:02 PM
Table of Contents
Arjun Tendulkar: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने फॉर्म में लौटने के संकेत दे दिए हैं। अर्जुन इस बार मुंबई इंडियंस नहीं बल्कि लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते नजर आएंगे, जहां उनपर इस बार प्रदर्शन करने का अतिरिक्त दबाव रहने वाला है। दरअसल, अर्जुन पहली बार मुंबई इंडियंस से अलग दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल में खेलने जा रहे हैं, लेकिन आईपीएल से पहले ही वह फॉर्म में लौट आए हैं।
भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट स्टेडियम डीवाई पाटिल स्टेडियम में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने अपनी घातक गेंदबाजी से ऐसा कहर बरपाया कि सामने वाली टीमों को संभलने का समय ही नहीं मिला। अर्जुन ने इसी मैच में जायसवाल को क्लीन बोल्ड कर दिया, जिनका स्टंप 10 मीटर दूर जाकर गिरा। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
न्यू गेंद से दिखा Arjun Tendulkar जलवा
डीवाई पाटिल टी20 कप 2026 में 23 फरवरी 2026 को डीवाई पाटिल ब्लू और निर्लोन स्पोर्ट्स क्लब के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया था। इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) डीवाई पाटिल ब्लू का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, जिसमें उन्होंने यशस्वी जायसवाल के बड़े भाई तेजस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया।
Arjun Tendulkar (Desi Mitchell Starc) dismissed Yashasvi Jaiswal brother Tejashwi Jaiswal, in DY Patil tournament pic.twitter.com/40QehfPUqE
— HARSHIT🕷 (@I_am_Harshit_17) February 23, 2026
तेजस्वी मैच में काफी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन सेट होने के बावजूद उनके पास अर्जुन तेंदुलकर की लेंथ स्विंग गेंद का कोई जवाब नहीं था। दरअसल, नर्लोन के खिलाफ पारी का 10वां ओवर डालने के लिए डीवाई पाटिल ब्लू के कप्तान ने अर्जुन को गेंद थमाई और पहली ही गेंद पर उन्होंने तेजस्वी को अपने जाल में फंसा लिया।
विकेटकीपर ने पकड़ा शानदार कैच
अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) जब पारी का 10वां ओवर लेकर आए, उस समय तक निर्लोन स्पोर्ट्स क्लब ने 10 ओवर में दो विकेट गंवाकर 85 रन बना लिए थे और यहां से उनको जीत बेहद करीब दिख रही थी। इस समय तक निर्लोन की ओर से तेजस्वी जायसवाल और कुणाल सिंह राठौड़ बल्लेबाजी कर रहे थे।
ओवर की पहली गेंद अर्जुन, जायसवाल को लेंथ पर रखते हैं और हल्की स्विंग करवाते हैं। इस गेंद पर बड़ा हिट लगाने की कोशिश में जायसवाल लेग साइड में बल्ला तेजी से घूमाते हैं, लेकिन गेंद किनारा लेकर ऊपर चली जाती है।
गेंद के पीछे भागते हुए विकेटकीपर ने शानदार कैच पकड़ा, जिसके चलते अर्जुन को एक विकेट और टीम को बड़ी सफलता मिली। बता दें कि, यशस्वी जायसवास के बड़े भाई तेजस्वी जायसवाल ने मैच में 22 गेंदों पर महत्वपूर्ण 27 रन बनाए थे।
बस में ही अभिषेक शर्मा को डांटने लगे गौतम गंभीर, वायरल VIDEO ने मचाया हंगामा
डीवाई पाटिल ने दर्ज की जीत
डीवाई पाटिल ब्लू के गेंदबाजों ने निर्लोन स्पोर्ट्स क्लब के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए उनकी पारी को 19.5 ओवर में केवल 154 रन पर रोक दिया। इसमें सबसे अहम योगदान अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का रहा, जिन्होंने 34 रन देकर 3 विकेट के प्रभावशाली आंकड़े दर्ज किए।
अर्जुन ने शुरुआत से ही निर्लोन के बल्लेबाजों को परेशान करके रखा हुआ था, जिसका फायदा अन्य गेंदबाजों को भी मिल सका। इस मैच में 155 रन का पीछा करने उतरी डीवाई पाटिल ब्लू ने 17. 4 ओवर में 14 गेंद शेष रहते चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
बल्ले से इस मैच के हीरो यश ढुल रहे, जिन्होंने मात्र 32 गेंदों पर 64 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि सरफराज खान, वैभव सूर्यवंशी जैसे शीर्ष बल्लेबाज बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके। लेकिन युवाओं के प्रदर्शन के बलबूते डीवाई पाटिल ब्लू ने ये मैच 4 विकेट से अपने नाम कर लिया।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर