विजय हजारे टूर्नामेंट में जमकर हुई अर्जुन तेंदुलकर की कुटाई, 6 ओवर में ही खर्च कर बैठे कुल इतने रन, अब ड्रॉप होना पक्का

Published - 27 Dec 2025, 10:04 AM | Updated - 27 Dec 2025, 10:06 AM

Arjun Tendulkar 1

Arjun Tendulkar: भारत में इस समय विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 प्रतियोगिता खेली जा रही है, जिसमें कई स्टार्स खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन इस टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) भी गोवा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

मगर सिर्फ 6 ओवर में ही उन्होंने 50 से ज्यादा रन लुटा दिए। गोवा के इस गेंदबाज के पीछे बल्लेबाज ऐसे पड़े कि कप्तान को उनके ओवर अन्य गेंदबाजों से पूरे करवाने पड़े और इस प्रदर्शन के बाद उनका अगले मैच से ड्रॉप होना पक्का हो गया है। चलिए आपको बताते हैं कैसा रहा है सचिन के लाल का प्रदर्शन।

Arjun Tendulkar ने लुटाए ढेर सारे रन

Arjun Tendulkar
विजय हजारे टूर्नामेंट में 26 दिसंबर को गोवा बनाम हिमाचल प्रदेश के बीच जयपुर में एलीट ग्रुप सी का धमाकेदार मुकाबला खेला जा रहा था। इस मैच में गोवा की ओर से अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) भी हिस्सा ले रहे थे, लेकिन उनका प्रदर्शन गेंद से बिल्कुल साधारण रहा था।

मैच में अर्जुन ने कुल 6 ओवर डाले थे, जिसमें उन्होंने 9.66 की महंगी इकॉनमी से 58 रन लुटा दिए थे। जबकि इस दौरान अर्जुन ने दो नो बॉल गेंदें और एक वाइट गेंद भी फेंकी थी। इस कारण कप्तान को अर्जुन (Arjun Tendulkar) के ओवर अन्य गेंदबाजों से पूरे करवाने पड़े।

अगले मैच से हो सकते हैं ड्रॉप

जयपुर के मैदान पर खेले गए इस मैच में अर्जुन के पास शानदार गेंदबाजी करके खुद को साबित करने का शानदार मौका था, लेकिन वह इसका लाभ नहीं उठा सके। वहीं, अर्जुन (Arjun Tendulkar) को इस मैच में 9वें नंबर पर बैटिंग का मौका मिला था, जहां उन्हें सिर्फ एक बॉल खेलने का अवसर मिला।

इस दौरान वह एक रन बनाकर नाबाद रहे। अब इस प्रदर्शन के बाद माना जा रहा है कि गोवा टीम प्रबंधन अर्जुन को अगले मैच से ड्रॉप करके उनकी जगह समित मिश्रा को मौका मिल सकता है।

6,6,6,6,6,6,6....विजय हजारे में रिंकू सिंह का कोहराम, जड़ दिया मात्र 56 गेंद पर शतक, चौके-छक्कों की कर डाली बरसात

हिमाचल के खिलाफ जीता गोवा

वहीं, मैच की बात करें तो गोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ललित यादव (104) के शानदार शतक की बदौलत 50 ओवर में 285 रन बनाए थे। गोवा की ओर से मैच में सुयश प्रभुदेसाई (51) और कप्तान दीपराज गांवकर ने 48 गेंदों पर 71 रन की पारी खेली थी, जिसके कारण उनकी टीम 285 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

286 रनों का पीछा करने उतरी हिमाचल प्रदेश पुखराज मान (126) के शतक के बावजूद 49.3 ओवर में 277 रन पर ढेर हो गया और मुकाबला 8 रन से गंवा बैठा। बता दें कि गोवा की यह बैक टू बैक दूसरी जीत है।

6,6,4,4,4,4,4.... विजय हजारे टूर्नामेंट में ऋषभ पंत ने भी मचा डाली तबाही, 79 बॉल पर कूट डाले कुल इतने रन

Tagged:

Arjun Tendulkar Vijay Hazare Trophy Goa vs Himachal Pradesh
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

2 नो बॉल।

8 रन से।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com