विजय हजारे ट्रॉफी में फिर फ्लॉप हुए अर्जुन तेंदुलकर, 8 ओवर में ही लुटा बैठे 78 रन, बल्लेबाजी में भी कटाई नाक

Published - 09 Jan 2026, 09:13 AM | Updated - 09 Jan 2026, 09:21 AM

Arjun Tendulkar

भारत के स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) अब गोवा की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। अपने डोमेस्टिक करियर की शुरुआत उन्होंने मुंबई की ओर से की थी, लेकिन वहां ज्यादा मौका न मिलने के कारण उन्होंने गोवा टीम की ओर रुख किया, ताकि उन्हें प्रदर्शन करने का अधिक अवसर मिल सके। मगर यहां भी वह अपनी काबिलियत का प्रमाण नहीं दे पाए। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भी अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) अब तक खास प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं।

Arjun Tendulkar गेंदबाजी में लुटाए 78 रन

गोवा की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) लगातार खराब प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में अर्जुन ने अपनी पुरानी टीम मुंबई के खिलाफ एक मैच में जमकर रन लुटाए। इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में विशाल स्कोर खड़ा किया।

मुंबई के लिए बैटिंग करते हुए सरफराज खान ने तूफानी पारी खेली। जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड पर चल रहे इस मुकाबले में गोवा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन टीम का यह निर्णय उन पर ही भारी पड़ गया। अर्जुन तेंदुलकर ने इस मैच में कुल 8 ओवर फेंके और 9.75 की इकोनॉमी से 78 रन खर्च कर दिए और उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली।

बैटिंग में भी फ्लॉप साबित हुए Arjun Tendulkar

खराब गेंदबाजी के बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) बल्ले से अच्छा योगदान देंगे, लेकिन यहाँ भी निराशा ही हाथ लगी। पारी की शुरुआत करने आए अर्जुन तेंदुलकर ने कुछ चौके लगाकर पारी को गति देने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही वे कैच आउट हो गए। उनकी पारी 27 गेंदों में 24 रन पर सिमट गई। वे मैदान पर ज्यादा देर नहीं टिक पाए और दूसरी पारी के सातवें ओवर में ही पवेलियन लौट गए।

आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के कुछ मैचों में अच्छे प्रदर्शन के कारण चर्चा में आए थे, लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में वे अपनी फॉर्म बरकरार नहीं रख पाए हैं। बतौर ऑलराउंडर अब तक खेले गए मैचों में उनका प्रदर्शन फीका रहा है। हिमाचल के खिलाफ उन्होंने बल्ले से 1 रन बनाया और गेंदबाजी में 58 रन लुटाए। सिक्किम के खिलाफ भी वे विकेट लेने में नाकाम रहे।

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में बदलाव, स्टार खिलाड़ी का अचानक कटा पत्ता

LSG को टीम में शामिल करना महंगा पड़ा?

आईपीएल 2026 के ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को अपने स्क्वाड में शामिल किया है। विजय हजारे ट्रॉफी में उनके इस खराब प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्लेइंग-11 में जगह देना लखनऊ के लिए जोखिम भरा हो सकता है। हाल ही में लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपने कुछ खिलाड़ियों को SA20 लीग के दौरान विशेष ट्रेनिंग के लिए भेजने का विचार किया था।

इससे पहले अर्जुन तेंदुलकर लंबे समय तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, जहाँ उन्हें बहुत कम मौके मिलते थे। इस बार लखनऊ ने उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। उम्मीद लगाई जा रही थी कि एलएसजी में शामिल होने के बाद अर्जुन को निरंतर खेलने का मौका मिल सकता है, लेकिन मौजूदा फॉर्म उनके चयन पर संशय पैदा कर रही है।

विजय हजारे ट्रॉफी में आया हार्दिक पंड्या की बल्लेबाजी का तूफान, 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से ठोक डाले इतने रन

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

सचिन तेंदुलकर

लाला अमरनाथ
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com