अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चांदोक के प्री-वेडिंग का VIDEO वायरल, अंबानी परिवार ने लुटी महफिल, काफी खूबसूरत लगे दूल्हा-दुल्हन

Published - 26 Feb 2026, 02:24 PM | Updated - 27 Feb 2026, 01:01 PM

Arjun Tendulkar

Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) इन दिनों मैदान से दूर अपनी शादी की फंक्शन में बिजी है. वह जल्द ही मुंबई के एक कारोबारी की बेटी सानिया चंडोक संग सात फेरे लेने वाले हैं. फिलहाल, पूरा तेंदुलकर परिवार प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए जामनगर में मौजूद हैं.

जिसे खुद मुकेश और नीता अंबानी होस्ट कर रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें नीता अंबानी एक इमोशनल स्पीच देती हुआ दिखाई दे रही है. वहीं, अर्जुन और सानिया के लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है.

Arjun Tendulkar के लिए नीता अंबानी ने दी स्पीच

Arjun Tendulkar की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन का एक वीडियो उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने शेयर किया है. जिसकी मालकिन नीता अंबानी अर्जुन के लिए स्पीच देती है. वो वीडियो में कहती हुए नजर आ रही है कि, आप सभी का जामनगर में स्वागत है. आज हम सभी लोग वहीं इकट्ठा हुए हैं, जहां पर अनंत और राधिका ने 2 साल पहले सात फेरे लिए थे. सचिन और अंजलि आप हमारी फैमिली का हिस्सा हैं. हम सभी आपकी खुशियों में शामिल होकर बहुत खुश है.

नीता अंबानी ने आगे कहा, मैंने Arjun Tendulkar को बड़ा होते हुए देखा है. अब मैं तुम्हें अपनी जिंदगी की नई शुरूआत करते हुए देख रही हूं. तुम पर और तुम्हारी होने वाली पार्टनर सानिया पर भगवान का आशीर्वाद हमेशा बना रहे.

पापा सचिन तेंदुलकर हुई इमोशनल

 Arjun Tendulkar

इस मौके पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी अपने बेटे Arjun Tendulkar के लिए भावुक स्पीच दी. साथ ही उन्होंने अंबानी परिवार का शुक्रिया अदा किया. सचिन ने कहा कि, जब उनके बेटे ने पहली बार उन्हें सानिया से मिलवाया तब उन्हें अहसास हुआ उनका बेटा अब बड़ा हो गया है. दोनों एक-दूसरे को पागलों की तरह प्यार करते हैं. मास्टर ब्लास्टर ने आगे कहा, मुझे अपने बेटे पर गर्व है. तुम्हें कोई इतना खास मिला है कि, जितना तुम उस से प्यार करते हो वो उतना ही आपसे करता है.

अंबानी परिवार ने लूटी महफिल, खूबसूरत लगे अर्जुन-सानिया

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चांदोक के प्री-वेडिंग वीडियो में पूरी अंबानी फैमिली नजर आ रही है. आकाश अंबानी, अनंत और राधिका भी सेलिब्रेशन में शामिल हुए हैं. वीडियो सामने आने के बाद अब सभी अंबानी परिवार की तारीफ कर रहे हैं. जिस तरह से उन्होंने अर्जुन की शादी का जिम्मा उठाया है वो वाकई में तारीफ के लायक है. वहीं, अर्जुन और सानिया की जोड़ी साथ में काफी प्यारी लग रही है. दोनों की केमिस्ट्री भी साफ झलक रही है. अर्जुन ने पर्पल कलर की शेरवानी पहनी है तो, सानिया ने गोल्डन रंग का लहंगा पहना हुआ है.

न्यूजीलैंड की जीत के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंचेगा पाकिस्तान, इस समीकरण से कर रहा क्वालीफाई

कब है अर्जुन और सानिया की शादी?

जानकारी के मुताबिक अर्जुन और सानिया की शादी 5 मार्च को मुंबई में आयोजित होगी. हालांकि, प्री वेडिंग सेलिब्रेश अंबानी परिवार के साथ जामनकर में हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सचिन तेंदुलकर ने अपने परिवार के साथ मिलकर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राहुल गांधी को भी शादी का न्यौता दिया है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस हाईप्रोफाइल शादी में क्रिकेटर्स के साथ नामी नेता भी शामिल होंगे.

भारतीय खिलाड़ियों को विदेश लीग में खेलने की अनुमति, बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेलने जा रहे अब ये बड़े नाम

Tagged:

team india Arjun Tendulkar icc T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

5 मार्च को

26 साल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com