एक और पाकिस्तानी गेंदबाज की फिक्सिंग का भंडाफोड़, फेंकी इतिहास की सबसे बड़ी 'नो बॉल' VIDEO वायरल
Published - 17 Mar 2026, 03:24 PM | Updated - 17 Mar 2026, 03:30 PM
Table of Contents
Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट और मैच फिक्सिंग का पुराना नाता रहा है। साल 2010 में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का नाम स्पॉट फिक्सिंग में सामने आया था, जब उन्होंने जानबूझकर क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ नो बॉल फेंकी थी। इस मामले के बाद आमिर को पांच साल का प्रतिबंध और जेल तक जाना पड़ा था।
लेकिन फिर एक बार पाकिस्तान (Pakistan) से फिक्सिंग की सुगबुगाहट आ रही है। दरअसल, मोहम्मद आमिर के बाद पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में एक तेज गेंदबाज ने इतिहास की सबसे बड़ी नो बॉल फेंकी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस मैच फिक्सिंग का संदेह जता रहे हैं।
Pakistan पर फिर उठे सवाल
मोहम्मद आमिर के द्वारा स्पॉट फिक्सिंग के कारण पाकिस्तान क्रिकेट को पूरे विश्वभर में शर्मसार होना पड़ा था। हालांकि, अभी तक पाकिस्तान इस कलंक को अपने माथे से हटा नहीं पाया है कि अब एक और मामला सामने आ गया है। पाकिस्तान (Pakistan) में इस समय नेशनल टी20 कप टूर्नामेंट खेला जा रहा है, जिसके 16वें मैच में कराची रीजन ब्लूज का सामना लाहौर रीजन ब्लूज से हुआ था।
ये मैच 14 मार्च 2026 को पेशावर के इमरान खान स्टेडियम में खेला गया। मैच में कराची ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए थे। इसके जवाब में लाहौर के बल्लेबाजों ने सिर्फ 149 रन पर अपने हथियार डाल दिए। यहां तक ये मैच बिल्कुल ठीक नजर आ रहा था। लेकिन बाद में जब असद अख्तर का बड़ा नो बॉल वाला वीडियो वायरल हुआ तो फैंस इसे फिक्सिंग से जोड़ रहे हैं।
एक ओवर दो नो-बॉल
पाकिस्तान (Pakistan) के तेज गेंदबाज असर अख्तर ने कराची रीजन ब्लूज के लिए नेशनल टी20 कप टूर्नामेंट के 16वें मैच में सिर्फ एक ओवर डाला था, जिसमें उन्होंने दो नो-बॉल और दो वाइड बॉल फेंकी थीं। अख्तर ने इस ओवर में कुल 21 रन लुटाए थे, जबकि इस दौरान उनको एक भी विकेट नहीं मिला था।
यहां तक ये मैच एक नॉर्मल मैच लग रहा था, लेकिन मैच समाप्ति के बाद सोशल मीडिया पर इसी ओवर से जुड़ी एक वीडियो क्लिप वायरल हुई, जिसमें अख्तर की फुट-फॉल्ट वाली नो-बॉल साफ नजर आ रही है।
लेकिन उनका पैर क्रिज लाइन से काफी बाहर निकला हुआ है, जो कि क्रिकेट में आमतौर पर देखने को नहीं मिलता है। फैंस अख्तर की इस नो बॉल को स्पॉट फिक्सिंग से जोड़कर देख रहे हैं, क्योंकि 16 साल पहले मोहम्मद आमिर ने भी लगभग इतनी ही बड़ी नो बॉल फेंकी थी।
क्या फिक्सिंग में फसेंगे असद अख्तर?
सोशल मीडिया पर असद अख्तर का वीडियो वायरल होने के बाद उनके करियर पर तलवार लटकनी शुरू हो चुकी है। दरअसल, असद ने अपने करियर की शुरुआत हाल फिलहाल में की है। उन्होंने अब तक खेले पांच मैचों में सिर्फ तीन विकेट लिए हैं तो इस दौरान उन्होंने 9.14 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं। लेकिन मैच फिक्सिंग के आरोपों के बाद असद का करियर लगभग समाप्त होता नजर आ रहा है।
हालांकि, अभी तक पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट बोर्ड की ओर से इसपर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही आधिकारिक जांच को लेकर किसी तरह की कोई खबर सामने आई है। लेकिन मीडिया में बवाल होने के बाद पीसीबी इस घटना की जांच करवा सकता है, क्योंकि किसी भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाज के लिए इतनी बड़ी नो बॉल फेंकना हमेशा की सवालों के घेरे में रही है।
मोहम्मद आमिर ने की शाहीन अफरीदी को हटाने की मांग, बताया कौन होना चाहिए पाकिस्तान का नया ODI कप्तान
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर