IPL की तर्ज पर शुरू हुआ एक और बड़ा टूर्नामेंट, 8 टीमों के बीच टक्कर, खेले जाएंगे कुल 32 मुकाबले

Published - 05 Aug 2026, 01:10 PM | Updated - 05 Aug 2026, 03:03 PM

IPL TROPHY

क्रिकेट दीवानों के लिए एक और रोमांचक टूर्नामेंट की शुरूआत होने जा रही है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के तर्ज पर खेली जाने वाली इस टी20 लीग में कुल 8 टीमें खिताब के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी, जबकि पूरे टूर्नामेंट में 32 मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा. भारतीय सरजमीं पर आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में आईपीएल (IPL) की तरह ही चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है. इसके अलावा गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत रोमांच बढ़ाएंगे.

IPL की तर्ज पर शुरू हुआ एक और बड़ा टूर्नामेंट

IPL की तर्ज पर शुरू हुई तमिलनाडु प्रीमियर लीग के नए सीजन का आगाज होने वाला है. 4 अगस्त से तमिलनाडु में इसके दसवें संस्करण की शुरुआत होगी, जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी. टीएनपीएल 2026 में 32 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनकी मेजबानी की जिम्मेदारी डिंडिगुल और चेन्नई के मैदानों को सौंपी गई है. जबकि 28 अगस्त 2026 को फाइनल मैच को खेला जाना है. वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, वरुण चक्रवर्ती, साईं किशोर, शाहरुख खान, एन जगदीसन और बी इंद्रजीत जैसे कई स्टार खिलाड़ी इसमें जलवा बिखेरते नजर आएंगे.

IPL 2027 में खेल सकते हैं मोहम्मद आमिर, इस नियम के तहत BCCI को ऑक्‍शन में शामिल करना होगा नाम

IPL के स्टार खिलाड़ी को मिली टीम की कमान

IPL 2027 1

आईपीएल (IPL) के मंच पर धमान मचाने वाली साईं किशोर को तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2026 के किए कप्तान की भूमिका सौंपी गई है. टूर्नामेंट में वह आईड्रीम तिरुप्पुर तमिलन्स का नेतृत्व करते नजर आएंगे. जबकि एन जगदीशन को चोपॉक सुपर गिलीस, बाबा इंद्रजीत को डिंडीगुल ड्रैगनस, सोनू यादव को नेल्लई रॉयल किंग्स, एस अभिषेक को सलेम स्पार्टन्स, बालचंदर अनिरुद्ध को सीचेम मदुरै पैंथर्स और जयरमन कुमार को त्रिरची ग्रैंड चोलास का कप्तान नियुक्त किया गया है.

टीएनपीएल 2026 में हिस्सा लेने वाली टीमें

चेपॉक सुपर गिलिज़, दिंडीगुल ड्रैगन्स, आईड्रीम तिरुप्पुर तमिलन्स, मदुरै पैंथर्स, विदा कोवई किंग्स, नेल्लाई शाही राजा, सलेम स्पार्टन्स, त्रिची ग्रैंड चोलास

TNPL 2026 का शेड्यूल

तारीख मैच समय वेन्यू
4 अगस्त आईड्रीम तिरुप्पुर तमीज़हंस बनाम डिंडीगुल ड्रैगन्स शाम 7:30 बजे एनपीआर कॉलेज ग्राउंड
5 अगस्त त्रिची ग्रैंड चोलस बनाम मदुरै पैंथर्स दोपहर 3:30 बजे एनपीआर कॉलेज ग्राउंड
5 अगस्त चेपॉक सुपर गिल्लीज़ बनाम नेल्लई रॉयल किंग्स शाम 7:30 बजे एनपीआर कॉलेज ग्राउंड
6 अगस्त सलेम स्पार्टन्स बनाम विदा कोवई किंग्स शाम 7:30 बजे एनपीआर कॉलेज ग्राउंड
7 अगस्त चेपॉक सुपर गिल्लीज़ बनाम आईड्रीम तिरुप्पुर तमीज़हंस दोपहर 3:30 बजे एनपीआर कॉलेज ग्राउंड
7 अगस्त नेल्लई रॉयल किंग्स बनाम डिंडीगुल ड्रैगन्स शाम 7:30 बजे एनपीआर कॉलेज ग्राउंड
8 अगस्त मदुरै पैंथर्स बनाम विदा कोवई किंग्स दोपहर 3:30 बजे एनपीआर कॉलेज ग्राउंड
8 अगस्त सलेम स्पार्टन्स बनाम त्रिची ग्रैंड चोलस शाम 7:30 बजे एनपीआर कॉलेज ग्राउंड
9 अगस्त दिंडीगुल ड्रैगन्स बनाम चेपॉक सुपर गिलिज़ दोपहर 3:30 बजे एनपीआर कॉलेज ग्राउंड
9 अगस्त आईड्रीम तिरुप्पुर तमीज़हंस बनाम नेल्लई रॉयल किंग्स शाम 7:30 बजे एनपीआर कॉलेज ग्राउंड
10 अगस्त सलेम स्पार्टन्स बनाम मदुरै पैंथर्स शाम 7:30 बजे एनपीआर कॉलेज ग्राउंड
11 अगस्त नेल्लाई रॉयल किंग्स बनाम त्रिची ग्रैंड चोलस दोपहर 3:30 बजे एनपीआर कॉलेज ग्राउंड
11 अगस्त विदा कोवई किंग्स बनाम आईड्रीम तिरुप्पुर तमीज़हंस शाम 7:30 बजे एनपीआर कॉलेज ग्राउंड
12 अगस्त चेपॉक सुपर गिलिज़ बनाम सलेम स्पार्टन्स दोपहर 3:30 बजे एनपीआर कॉलेज ग्राउंड
12 अगस्त दिंडीगुल ड्रैगन्स बनाम मदुरै पैंथर्स शाम 7:30 बजे एनपीआर कॉलेज ग्राउंड
13 अगस्त विदा कोवई किंग्स बनाम नेल्लई रॉयल किंग्स दोपहर 3:30 बजे एनपीआर कॉलेज ग्राउंड
13 अगस्त त्रिची ग्रैंड चोलस बनाम आईड्रीम तिरुप्पुर तमीज़हंस शाम 7:30 बजे एनपीआर कॉलेज ग्राउंड
14 अगस्त सलेम स्पार्टन्स बनाम दिंडीगुल ड्रैगन्स दोपहर 3:30 बजे एनपीआर कॉलेज ग्राउंड
14 अगस्त मदुरै पैंथर्स बनाम चेपॉक सुपर गिल्लीज़ शाम 7:30 बजे एनपीआर कॉलेज ग्राउंड
15 अगस्त विदा कोवई किंग्स बनाम त्रिची ग्रैंड चोलस शाम 7:30 बजे एनपीआर कॉलेज ग्राउंड
18 अगस्त चेपॉक सुपर गिल्लीज़ बनाम विदा कोवई किंग्स शाम 7:30 बजे एमए चिदंबरम स्टेडियम
19 अगस्त दिंडीगुल ड्रैगन्स बनाम त्रिची ग्रैंड चोलास शाम 7:30 बजे एमए चिदंबरम स्टेडियम
20 अगस्त मदुरै पैंथर्स बनाम आईड्रीम तिरुप्पुर तमीज़हंस दोपहर 3:30 बजे एमए चिदंबरम स्टेडियम
20 अगस्त नेल्लाई शाही राजा बनाम सलेम स्पार्टन्स शाम 7:30 बजे एमए चिदंबरम स्टेडियम
21 अगस्त विदा कोवई किंग्स बनाम डिंडीगुल ड्रैगन्स दोपहर 3:30 बजे एमए चिदंबरम स्टेडियम
21 अगस्त त्रिची ग्रैंड चोलास बनाम चेपॉक सुपर गिलिज शाम 7:30 बजे एमए चिदंबरम स्टेडियम
22 अगस्त आईड्रीम तिरुप्पुर तमीज़हंस बनाम सलेम स्पार्टन्स दोपहर 3:30 बजे एमए चिदंबरम स्टेडियम
22 अगस्त नेल्लई रॉयल किंग्स बनाम मदुरै पैंथर्स शाम 7:30 बजे एमए चिदंबरम स्टेडियम
23 अगस्त क्वालीफायर 1 शाम 7:30 बजे एमए चिदंबरम स्टेडियम
24 अगस्त एलिमिनेटर शाम 7:30 बजे एमए चिदंबरम स्टेडियम
26 अगस्त क्वालीफायर 2 शाम 7:30 बजे एमए चिदंबरम स्टेडियम
28 अगस्त अंतिम शाम 7:30 बजे एमए चिदंबरम स्टेडियम

DPL 2026 में खेलने वाले ये 5 स्टार खिलाड़ी, जो IPL 2027 ऑक्शन में पा सकते है करोड़ो की डील

Tagged:

team india ipl TNPL Sai Kishore Baba Indrajith
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com