गोली तो चालेगी’ डायलॉग के साथ छाए अनिल चौधरी, अंपायर से बने एक्टर, VIDEO वायरल
Published - 03 Mar 2026, 11:16 AM | Updated - 03 Mar 2026, 11:28 AM
भारतीय क्रिकेट में अपनी अंपायरिंग के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज अंपायर अनिल चौधरी (Anil Chaudhary) ने इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। खेल के मैदान पर उंगलियों से बल्लेबाजों को आउट का इशारा करने वाले चौधरी अब हाथों में सिगार और चेहरे पर गैंगस्टर वाला स्वैग लिए नजर आ रहे हैं। 2025 में अंपायरिंग से संन्यास लेने वाले अनिल चौधरी अब फिल्मों की दुनिया में दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में उनकी एक वीडियो आई है जिसमें वह गजब के लुक में दिख रहे हैं।
क्रिकेट के मैदान से दूर Anil Chaudhary का नया सफर

भारत के बेहतरीन अंपायरों में शुमार अनिल चौधरी (Anil Chaudhary) ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बेहद धमाकेदार अंदाज में की है। हाल ही में रिलीज हुए हरियाणवी गाने 'गोली तो चालेगी' में वह एक पावरफुल गैंगस्टर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो को 'गैंगस्टर एंथम' के रूप में प्रमोट किया जा रहा है।
वीडियो में चौधरी का लुक और उनका अंदाज किसी मंझे हुए अभिनेता से कम नहीं लग रहा है। सिगार पीते हुए और रौबदार डायलॉग बोलते हुए उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है कि यह वही अंपायर हैं जो मैदान पर अनुशासन बनाए रखते थे।
यह म्यूजिक वीडियो एपिक फिल्म्स के बैनर तले बना है, जिसके निर्माता नरेश झा हैं और निर्देशन सुमन गुहा ने किया है। गाने को प्रसिद्ध गायक डायमंड ने अपनी आवाज दी है। अनिल चौधरी (Anil Chaudhary) के साथ इस वीडियो में रोहित खर्ब, चांदनी राउत और हेमेश दीक्षित जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।
ENG-A vs PAK-A Match Prediction in Hindi, 3rd ODI: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?
पिछले 24 घंटे में Anil Chaudhary के वीडियो पर 10 लाख व्यूज
जैसे ही यह वीडियो यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर रिलीज हुआ, इसने देखते ही देखते इंटरनेट पर कब्जा कर लिया। टीम के मुताबिक, इस गाने ने रिलीज होने के महज 24 घंटों के भीतर 1 मिलियन यानि की 10 लाख से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।
इंस्टाग्राम पर इस सफलता को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि अंपायर अनिल चौधरी का सबसे पावरफुल अवतार यहां है। गोली तो चालेगी वीडियो अब इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है।
अपनी इस नई पारी पर बात करते हुए अनिल चौधरी (Anil Chaudhary) ने कहा कि "मुझे कैमरे से डर नहीं लगा क्योंकि मैं अक्सर हरियाणवी में कमेंट्री करता रहता हूं। मैं निर्माता नरेश झा का शुक्रिया अदा करता हूं। शूटिंग के दौरान बहुत मजा आया। अंपायरिंग और एक्टिंग दोनों का अपना अलग ही आनंद है।"
फैंस उनके इस स्वैग को देखकर कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अंपायर साहब ने तो सीधे बाउंड्री के बाहर छक्का मार दिया है।
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल बारिश से धुला, तो कौन होगा फाइनलिस्ट, पूरा समीकरण समझिए
2025 में अंपायरिंग से लिया था संन्यास
1965 में जन्मे अनिल चौधरी (Anil Chaudhary) का क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग की है। मार्च 2025 में आधिकारिक तौर पर अंपायरिंग से संन्यास लेने से पहले, उन्होंने 12 टेस्ट, 49 वनडे और 64 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपनी सेवाएं दीं।
इसके अलावा, आईपीएल के 131 मैचों में उनके अनुभव का लोहा पूरी दुनिया ने माना। संन्यास के बाद अनिल चौधरी (Anil Chaudhary) क्रिकेट से पूरी तरह दूर नहीं हुए हैं और वर्तमान में कमेंट्री के जरिए खेल से जुड़े हुए हैं। हालांकि, अभिनय के क्षेत्र में उनके इस कदम को काफी सराहना भी मिल रही है। अब देखना यह होगा कि 'गैंगस्टर' अंपायर का यह सफर उन्हें बॉलीवुड या ओटीटी की दुनिया में और कितना आगे तक जाता है। आपको बता फिलहाल अनिल इंस्टाग्राम पर क्रिकेट के रूल्स के बारे में भी चर्चा करते रहते हैं।
Tagged:
bcci Anil Chaudharyऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर