AND vs DEL 3rd ODI Prediction in Hindi: विराट कोहली, ऋषभ पंत या नीतीश कुमार रेड्डी कौन बिखेरेगा अपना जलवा? जानें पूरी रिपोर्ट

Published - 23 Dec 2025, 03:16 PM

AND vs DEL 3rd ODI Prediction
AND vs DEL 3rd ODI VHT Elite 2025

आंध्र बनाम दिल्ली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का तीसरा मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली दिल्ली की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। ऋषभ पंत दिल्ली की अगुआई करेंगे, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी आंध्र की कमान संभालेंगे। आइए इस लेख के जरिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में....

AND vs DEL तीसरे वनडे से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: आंध्र vs दिल्ली (VHT Elite 2025-26)

  • स्टेडियम: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

  • मैच की तारीख: 24 दिसंबर 2025 (09:00 AM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

मैचआंध्र ने जीतेदिल्ली ने जीतेड्रॉ/टाई
DNP000

यह भी पढ़े: AUS vs ENG 4th Test Preview in Hindi: बॉक्सिंग डे टेस्ट में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और संभावित प्लेइंग XI

हालिया फॉर्म:

आंध्र ने पिछले 5 में से 3 मैच जीतें है वही दिल्ली ने भी अपने पिछले 5 से 3 मैच जीतें है।

आंध्र LLWWW
दिल्ली LWWLW

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु पिच रिपोर्ट:

यह मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। यह मैदान बल्लेबाज़ी के लिए जाना जाता है। यहाँ बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 301 रन, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 217 रन रहा है। तेज गेंद गेंदबाजों को इस मैदान पर मदद मिलती है।

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
10 Overs62 Runs57 Runs
20 Overs110 Runs111 Runs
30 Overs164 Runs149 Runs
40 Overs236 Runs224 Runs
50 Overs330 Runs321 Runs

AND vs DEL 3rd ODI Prediction: कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

  • विराट कोहली: इन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में दो शतक लगाए हैं। इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं।

  • अश्विन हेब्बार: आंध्र टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं इन्होंने भी पिछले तीन मैच में 167 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक भी शामिल है। यह भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

AND vs DEL 3rd ODI Prediction: कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट?

  • ऋतिक शौकीन: दिल्ली के तरफ से इस मैच में प्रमुख गेंदबाज रहने वाले हैं। इन्होंने पिछले 3 मैच में 6 विकेट लिए हैं।

  • नवदीप सैनी: दिल्ली टीम से एक और अनुभवी गेंदबाज हैं। यह भी इस मैच में 2 से 3 विकेट ले सकते हैं।

AND vs DEL 3rd ODI Prediction: किस टीम की होगी जीत?

दिल्ली इस मैच में विजेता रह सकती है। दिल्ली टीम की बल्लेबाजी यूनिट में विराट कोहली ऋषभ पंत तथा नितीश राणा जैसे बेहतरीन बल्लेबाज मौजूद है। गेंदबाजी यूनिट में भी नवदीप सैनी जैसे अनुभवी गेंदबाज है। दूसरी तरफ आंध्र कप्तान नीतीश कुमार रेड्डी श्रीकर भरत तथा अश्विन हेब्बार पर निर्भर करती है। यह मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला जाएगा विराट कोहली इस मैदान पर काफी मैच खेल चुके हैं इनके बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिल सकती है।

AND vs DEL 3rd ODI Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

आंध्र: नीतीश कुमार रेड्डी(c), श्रीकर भरत, अश्विन हेब्बार, रिकी भुई, शेख रशीद, मार्थाला धनुष, एम हेमंत रेड्डी, कालिदिंडी राजू, सत्यनारायण राजू, यारा संदीप, चीपुरापल्ली स्टीफन

दिल्ली: विराट कोहली, ऋषभ पंत(c), यश ढुल, आयुष बडोनी, नीतीश राणा, अनुज रावतया तेजस्वी दहिया, हर्षित राणा वैभव कांडपाल, नवदीप सैनी, ऋतिक शौकीन, दिविज मेहरा/सार्थक रंजन/प्रियांश आर्य

आंध्र बनाम दिल्ली विजय हजारे ट्रॉफी के लिए स्क्वाड:

आंध्र: नीतीश कुमार रेड्डी (कप्तान), रिकी भुई, केएस भरत (विकेट कीपर), अश्विन हेब्बार, शेख रशीद, हेमंत रेड्डी, एसडीएनवी प्रसाद, वाई संदीप, एम धनुष, सौरभ कुमार, बी विनय कुमार, टी विनय, सीएच स्टीफन, पीवी सत्यनारायण राजू, केएसएन राजू, जे साकेत राम, सीआर ज्ञानेश्वर, सीएच संदीप


दिल्ली: ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी (उपकप्तान), विराट कोहली, अर्पित राणा, यश ढुल, सार्थक रंजन, प्रियांश आर्य, तेजस्वी सिंह (विकेट कीपर), नीतीश राणा, ऋतिक शौकीन, हर्ष त्यागी, सिमरजीत सिंह, प्रिंस यादव, दिविज मेहरा, आयुष दोसेजा, वैभव कांडपाल, रोहन राणा, इशांत शर्मा, नवदीप सैनी

Tagged:

Virat Kohli Vijay Hazare Trophy Delhi Andhra AND vs DEL 3rd ODI Prediction Virat Kohli VHT
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

दिल्ली इस मैच में विजेता रह सकती है
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com