590 रनों की नाबाद साझेदारी, 101 चौके-छक्के… बाप-बेटे की जोड़ी ने मचाया कोहराम, खेल डाली ऐतिहासिक पारियां
Published - 15 Mar 2026, 01:25 PM | Updated - 15 Mar 2026, 01:32 PM
Cricket: क्रिकेट के मैदान में कई बार ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं जो कि हमेशा के लिए मशहूर हो जाते हैं. अब तक आपने खेल जगत में कई जोड़ियां देखी होगी. किसी ने अपने भाई के साथ मिलकर नया रिकॉर्ड बनाया. वहीं, बाप-बेटे की जोड़ी ने मैच में गर्दा उड़ा दिया.
लेकिन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में कुछ नया देखने को मिला, जो कि अब हर किसी की जुंबा पर छाया हुआ है. दरअसल, साउथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट (Cricket) के एक क्लब मैच में बाप-बेटे की जोड़ी ना सिर्फ मैच खेला बल्कि एक लंबी साझेदारी भी की.
Cricket की दुनिया में बाप-बेटी की जोड़ी ने मचाया तहलका
View this post on Instagram
साउथ ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में कोरोमंडेल क्रिकेट क्लब में एक बाप-बेटे की जोड़ी ने तहलका मचा दिया. डैरेन चीक और उनके बेटे सैम चीक ने मोरफेटविल पार्क के खिलाफ मिलकर ओपनिंग की. दिलचस्प बात यह कि ना सिर्फ यह जो़ड़ी खेली बल्कि रिकॉर्ड भी बनाया. बाप-बेटे की जोड़ी ने 40 ओवर के मैच में 590 की पार्टनरशिप की.
बाप-बेटे की यह पारी ना सिर्फ क्रिकेट क्लब में सबसे बड़ी है बल्कि साउथ अफ्रीका क्रिकेट में भी यह एक बड़ा रिकॉर्ड है. सैम चीक ने नाबाद 402 रन बनाए. उनके पिता डैरेन चीक ने नाबाद 175 रन कूटे. अब उनकी इस पारी की चर्चा हर जगह हो रही है.
Coromandel Cricket Club ने शेयर किया वीडियो

Tagged:
cricket South Australia Cricket Darren and Sam Cheek duo Darren Sam Cheekऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर