काव्या मारन के खिलाड़ी अबरार अहमद का पुराना VIDEO हुआ वायरल, जिसमे भारत का मजाक उड़ाए आ रहे नजर

Published - 13 Mar 2026, 03:38 PM | Updated - 13 Mar 2026, 04:15 PM

Abrar Ahmad

क्रिकेट जगत में इन दिनों सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmad) को खरीदे जाने का मुद्दा गरमाया हुआ है। सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है इसी बीच अबरार अहमद का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में अबरार भारत और भारतीय टीम का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं, जिसने आग में घी डालने का काम किया है।

Abrar Ahmad के वायरल वीडियो का सच

Abrar

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अबरार अहमद (Abrar Ahmad) के पुराने सेलिब्रेशन और कुछ बयानों को जोड़ा गया है। हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान अबरार और भारतीय खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक देखी गई थी।

वायरल वीडियो में अबरार के उसी सेंड-ऑफ सेलिब्रेशन को दिखाया जा रहा है, जिसे भारतीय फैंस ने अपमानजनक माना है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अबरार अपने व्यवहार के लिए निशाने पर आए हों, शुभमन गिल के साथ उनकी पुरानी भिड़ंत के किस्से भी एक बार फिर से ताजा हो गए हैं।

आपको याद होगा जब भारत ने पाकिस्तान पर सर्जीकल स्ट्राइक किया था उस दौरान भारत के एयर विंग केप्टन अभिनंदन वर्धमान पाकिस्तान लैंड कर गए थे जिसके बाद उन्हें चाय पिलाया जा रहा था पाकिस्तान आर्मी कैंप में।

उस दौरान उनकी एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें वो कहते नजर आए थे टी वाज फैंटेंस्टीक (Tea Was Fantastic). वहीं, पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े सैन्य तनाव के दौरान अबरार अहमद (Abrar Ahmad) का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह इस डायलॉग का मजार उड़ाते नजर आए थे।

काव्या मारन ने देश को दिया बड़ा धोखा, 2026 सीजन के लिए पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा

सनराइजर्स मैनेजमेंट पर बढ़ा दबाव

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन को पहले ही अबरार अहमद (Abrar Ahmad) को द हंड्रेड लीग के लिए चुनने पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। अब इस नए वीडियो विवाद ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। फैंस का कहना है कि जिस खिलाड़ी ने भारतीय सेना या टीम के प्रति सम्मान नहीं दिखाया, उसे भारतीय मालिकाना हक वाली टीम में जगह नहीं मिलनी चाहिए।

विवाद इतना बढ़ चुका है कि सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। फ्रेंचाइजी ने स्पष्ट किया है कि यह चयन कोच डेनियल विटोरी के फीडबैक पर आधारित था, लेकिन फैंस इस स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हैं। काव्या मारन के इस कदम के बाद टीम के उपर भारतीय फैंस का जबरदस्त दबाव है, इस दबाव वाली स्थिति में सनराइजर्स मेनेजमैंट किस तरह से खुद का बचाव करती है ये देखना होगा।

कुलदीप यादव की शादी में शामिल होंगे विराट कोहली-रोहित शर्मा, इस तारीख को बज रही शहनाई

क्रिकेट और राजनीति के बीच फंसा मिस्ट्री स्पिनर

ये बात सही है कि क्रिकेट के बीच राजनीति को नहीं लाना चाहिए लेकिन अगर किसी टीम का खिलाड़ी अनुशासन ही भूल जाए तो उसे क्रिकेट खेलने का भी अधिकार नहीं मिलना चाहिए। क्योंकि क्रिकेट एक जेंटलमेन गेम है और इसमें अनुशासन सबसे पहला चीज है।

अबरार अहमद (Abrar Ahmad) को उनकी जादुई स्पिन गेंदबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन उनके करियर के साथ अब विवादों का साया जुड़ गया है। 'द हंड्रेड ऑक्शन में 190,000 पाउंड की मोटी रकम मिलने के बावजूद, अबरार के लिए इंग्लैंड में राह आसान नहीं होगी।

भारतीय फैंस द्वारा शुरू किए गए बॉयकॉट सनराइजर्स ट्रेंड ने यह साफ कर दिया है कि भारत-पाकिस्तान क्रिकेट के मैदान पर टैलेंट से ऊपर भावनाएं होती हैं। अबरार अहमद (Abrar Ahmad) के पुराने वीडियो ने यह साबित कर दिया है कि डिजिटल युग में खिलाड़ी का अतीत कभी पीछे नहीं छूटता और एक गलत इशारा भी बड़े विवाद का कारण बन सकता है।

Tagged:

The Hundred Sunrisers Hyderabad kavya maran Abrar Ahmad
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

सनराइजर्स लीड्स ने
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com