क्रिकेट फैंस के लिए भावुक पल, आखिरी मैच खेलकर संन्यास लेगा ये स्टार खिलाड़ी
Published - 08 Mar 2026, 02:24 PM | Updated - 08 Mar 2026, 02:35 PM
Table of Contents
क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े ऑलराउंडर में से एक स्टार प्लेयर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बना लिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इस दिग्गज ऑलराउंडर ने अपने सुनहरे करियर पर पूर्ण विराम लगा दिया है। इस खिलाड़ी ने पिछले दो दशकों में अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को शून्य से शिखर तक पहुँचाने में जो भूमिका निभाई है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके संन्यास की खबर से क्रिकेट प्रेमियों के चेहरों पर थोड़ी मायूसी छा गई है।
अफगानिस्तान के स्टार Mohammad Nabi का शानदार सफर

मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) को प्यार से 'द प्रेसिडेंट' कहा जाता है, और इसके पीछे एक बड़ी वजह है। उन्होंने तब से अफगानिस्तान के लिए क्रिकेट खेला है जब टीम के पास बुनियादी सुविधाएँ भी नहीं थीं।
नबी ने साल 2009 में अपना वनडे डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक वह टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी और शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान को आईसीसी के पूर्ण सदस्य राष्ट्र का दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाया है।
मोहम्मद नबी ने अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए खेलते हुए विश्व की बड़ी टीमों को हराने में अहम भूमिका निभाई। उनका संन्यास एक युग का अंत माना जा रहा है।
Mohammad Nabi Announces Retirement from International Cricket #nabi https://t.co/EJqHmekbwW
— Sports Hulk (@sportshulkint) March 8, 2026
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में होगा आखिरी पड़ाव
39 वर्षीय मौहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने साफ किया है कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज उनके करियर का आखिरी सीरीज होगी। इसके समापन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे।
हालांकि उन्होंने 2019 में टेस्ट क्रिकेट और हाल ही में वनडे क्रिकेट से दूरी बनाने के संकेत दिए थे, लेकिन वह टी20 फॉर्मेट में अपनी टीम को एक आखिरी बार विश्व विजेता बनते देखना चाहते हैं।
नबी (Mohammad Nabi) का मानना है कि अब समय आ गया है कि युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाए और वह खुद एक मेंटर की भूमिका में नजर आएं। आपको बता दें 13 मार्च से अफगानिस्तान टीम की भीड़ंत श्रीलंका से तीन टी20 और तीन वनडे मुकाबले के लिए होने हैं। इस सीरीज के बाद वह संन्यास ले लेंगे।
टीम इंडिया फाइनल हारे या जीते खत्म हो जायेगा इन 2 खिलाड़ियों का टी20 करियर, अब नहीं होगी कभी वापसी
Mohammad Nabi का हमेशा रिकार्ड में दर्ज रहेंगे
अपने करियर के दौरान मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जो किसी भी ऑलराउंडर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने 150 से अधिक वनडे और 120 से अधिक टी20 मैचों में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व किया है।
वह दुनिया भर की टी20 लीग्स जैसे IPL, BBL, CPL में खेलने वाले पहले अफगान खिलाड़ी भी थे। नबी की ऑफ-स्पिन गेंदबाजी और निचले क्रम में आकर लंबे छक्के मारने की काबिलियत ने उन्हें एक मैच विनर बनाता है।
उनके जाने के बाद अफगानिस्तान टीम में उनका भरपाई मुश्किल होगा, उसे भरना आने वाले समय में चुनौतीपूर्ण होगा। मोहम्मद नबी का जाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी क्षति है, लेकिन उनकी विरासत अफगान युवाओं को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर