सोफिया हयात से अफेयर, फिर खुद की मैनेजर से की शादी! KKR के खिलाफ 38 में 78 ठोकने वाले रोहित शर्मा की इनसाइड स्टोरी
Published - 30 Mar 2026, 12:30 PM | Updated - 30 Mar 2026, 12:36 PM
Table of Contents
Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में KKR के खिलाफ 38 गेंदों का सामना करते हुए 205.26 के स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए.
अब फैंस रोहित (Rohit Sharma) की यह पारी देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं, और इंटरनेट पर उनके बारे में हर जानकारी खोज रहे हैं. लेकिन बहुत कम लोगों को मालूम है कि रोहित शर्मा की जिंदगी किसी रोलर-कोस्टर से कम नहीं रही है. चलिए तो जानते हैं कैसे....
Rohit Sharma और सोफिया हयात के प्रेम के चर्चे

दरअसल, पुराने दिनों में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जब भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे, तब उनका नाम बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बोल्डेस्ट हसीनाओं में से एक सोफिया हयात से जुड़ा था. दोनों के अफेयर के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में आम थे.
कहा जाता है कि दोनों के रिश्ते के बारे में सिर्फ कुछ करीबी लोगों को पता था. लेकिन रोहित शर्मा ने आजतक सोफिया हयात संग अपने रिश्ते पर हामी नहीं भरी है. रोहित और सोफिया की मुलाकात IPL के दौरान हुई थी. दोस्ती से शुरू हुई यह पहचान जल्द ही प्यार में बदल गई. दोनों उन दिनों साथ में मिलकर खूब पार्टियां करते थे.
सोफिया बनी नन, रितिका से हुआ प्यार
सोफिया ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) उन्हें अपने साथ एक पार्टी में ले गए थे. जहां उन्होंने अपनी दोस्त बताकर सभी से मिलवाया. तब से ही दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी. सोफिया इस बात से काफी नाराज थी और जल्द ही उनका रिश्ता खत्म हो गया.
रोहित शर्मा के साथ ब्रेकअप के बाद सोफिया ने बॉलीवुड से भी दूर बनी ली और नन बन गईं. अब वह एक नन की तरह ही अपनी जिंदगी बिता रही है. दूसरी ओर सोफिया हयात से ब्रेकअप के बाद रोहित शर्मा अपने करियर पर फोकस करने लगे. इसके बाद उनकी मुलाकात युवराज सिंह की राखी बहन रितिका सजदेह से हुई.
रोहित ने अपनी मैनेजर से की शादी
रितिका सजदेह और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की दोस्ती भी जल्द ही प्यार में बदल गई. दोनों ने धूमधाम से शादी की. फिलहाल, दोनों दो बच्चों के माता पिता बन चुके हैं. बता दें कि रितिका एक सफल स्पोर्ट्स मैनेजर हैं, जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों की मैनेजर रह चुकी है. उन्होंने अपने करियर की शुरूआत कजिन बंटी सजदेह की कंपनी 'कॉर्नरस्टोन' से की थी.
खास बात यह है कि रितिका विराट कोहली के ब्रांड एंडोर्समेंट (Brand Endorsement) भी संभाल चुकी है. अब वह लंबे समय से अपने पति रोहित शर्मा के काम की देखरेख करी रही है.
कौन हैं Ryan Rickelton? जिन्होंने KKR बॉलिंग अटैक को किया तबाह, 43 गेंद में ठोके 80 रन
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर