IND vs PAK बॉयकॉट विवाद के बीच श्रीलंकाई बोर्ड ने सुनाई खुशखबरी, बिक गया मैच का हर एक टिकट

Published - 07 Feb 2026, 02:04 PM | Updated - 07 Feb 2026, 02:11 PM

ind vs pak

भारत और श्रीलंका की धरती पर सात फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 खेल जाना है। इस टूर्नामेंट को लेकर श्रीलंका क्रिकेट काफी उत्साहित भी है खासकर जब भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हो उस वक्त ये दिलचस्पी और भी बढ़ जाती है। श्रीलंका क्रिकेट ने कुछ ऐसी खुशखबरी दी है जिससे हर क्रिकेट फैंस का दिल खुशी से भर जाएगा। IND vs PAK मुकाबला श्रीलंका को होस्ट करना है और श्रीलंका क्रिकेट इसको लेकर काफी उत्साहित है। मैच के टिकट से लेकर कई अन्य जानकारी बोर्ड ने साझा किया है।

IND vs PAK मैच को लेकर श्रीलंका क्रिकेट ने दिया बयान

15 फरवरी को IND vs PAK मुकाबला होना है जिसे श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाना है। फिलहाल पाकिस्तान टीम की ओर से मैच नहीं खेलने का संदेश आया है लेकिन श्रीलंका क्रिकेट ने नया मैसेज देने की कोशिश की है जिससे मैच होने की संभावना दिख रही है। श्रीलंका क्रिकेट ने लेटर में लिखा है कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का बेसब्री से इंतजार है खासकर होस्ट वेन्यू के तौर पर श्रीलंका को सौंपे गए मैचों के लिए।

श्रीलंका में होने वाली मैचों, खासकर IND vs PAK मैच के लिए टिकटों की बिक्री पहले ही फाइनल हो चुकी है। श्रीलंका क्रिकेट इन बातों से साफ संदेश देना चाह रही थी कि मैच को हर हाल में खेला जाना चाहिए बिनी किसी खास वजह के मैच को नहीं खेलना कही से भी सही निर्णय नहीं है। आगे श्रीलंका क्रिकेट ने लेटर में कहा है कि इन दोनों देशों के बीच होने वाली मैच की जबरदस्त डिमांड देखी गई है।

WPL 2026 Prize Money लिस्ट: RCB को मिला सबसे बड़ा इनाम, दिल्ली ने भी कमाए करोड़ों

IND vs PAK मैच को लेकर श्रीलंका क्रिकेट ने चेताया

IND vs PAK

भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला हमेशा दिलचस्प रहा है। एक दौर था जब दोनों देशों के बीच बाईलेटरल सीरीज होना स्पॉन्सर के लिए खजाना खुलने जैसा होता था। श्रीलंका क्रिकेट ने IND vs PAK मैच को लेकर पाकिस्तान को इशारे में चेतावनी देने की कोशिश की है। श्रीलंका क्रिकेट ने कहा है कि इस तरह के शेड्यूल किए गए बड़े मैच में हिस्सा न लेने के दूरगामी नतीजे होंगे।

जिसमें श्रीलंका के लिए बड़ा वित्तीय नुकसान, और टूर्नामेंट में बड़ी हुई इंटरनेशनल दिलचस्पी से होने वाली टूरिज्म से होने वाली कमाई और बड़े आर्थिक फायदों का संभावित नुकसान शामिल है। श्रीलंका क्रिकेट ने क्रिकेट के हित में सोचते हुए ये चेतावनी देने की कोशिश की है। आपको बता दें पाकिस्तान ने मैच नहीं खेलने का निर्णय लिया है जो पाकिस्तान सरकार के आदेश पर किया जा रहा।

IND vs PAK मामले में आईसीसी ले सकता है बड़ा एक्शन

पाकिस्तान की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं दिख रही है आगर IND vs PAK मैच नहीं हुआ तो, आईसीसी भी इस मामले पर कड़ा रुख अपनाने की योजना बना रही है। नियमों के मुताबिक किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीम को मेंबर पार्टिसिपेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने होते हैं। इस समझौते के तहत कोई भी टीम बिना किसी वैध कारण के मैच खेलने से इनकार नहीं कर सकती।

चूंकि पाकिस्तान का बॉयकॉट राजनीतिक बताया जा रहा है, इसलिए आईसीसी पाकिस्तान को मिलने वाले सालाना रेवेन्यू जो लगभग 316-320 करोड़ रुपये होता है, उसे रोका जा सकता है। आईसीसी इसी रोकी गई राशि का इस्तेमाल ब्रॉडकास्टर्स के नुकसान की भरपाई के लिए कर सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो पाकिस्तान क्रिकेट के पास घरेलू टूर्नामेंट आयोजित करने और खिलाड़ियों को सैलरी देने के लिए भी पैसे नहीं बचेंगे।

पाकिस्तान के इस फैसले का असर केवल पैसों तक सीमित नहीं रहेगा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जगत में पाकिस्तान की साख पर गहरा धक्का लगा है। यदि पाकिस्तान अपनी जिद पर अड़ा रहता है, तो अन्य सदस्य देश भी पाकिस्तान के साथ बाईलेटरल सीरीज खेलने से इनकार कर सकते हैं। श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देशों के बोर्ड भी इस घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं।

मैच बॉयकॉट करने पर पाकिस्तान की बढ़ी मुसीबत, ICC-BCCI को नहीं बल्कि इन्हें देने पड़ेंगे 321 करोड़ रूपये

Tagged:

team india IND vs PAK Sri Lanka Cricket Board T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com