टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बीच बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान, 2027 तक ये दिग्गज रहेगा अब हेड कोच
Published - 10 Mar 2026, 11:53 AM | Updated - 10 Mar 2026, 01:06 PM
टीम इंडिया (Team India) के लिए पिछले दो साल का समय बेहद शानदार रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस बड़ी सफलता के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम के भविष्य को लेकर एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। बोर्ड ने पुष्टि की है कि इस दिग्गज खिलाड़ी को 2027 तक के लिए कोच बनाया जाएगा। इस निर्णय के साथ ही ये कोच अब भारतीय टीम को अगले बड़े आईसीसी टूर्नामेंट्स के लिए तैयार करेंगे।
गंभीर के नेतृत्व में Team India का शानदार प्रदर्शन

गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद से भारतीय टीम (Team India) का दृष्टिकोण काफी आक्रामक और अनुशासित रहा है। गंभीर के कोचिंग कार्यकाल में टीम इंडिया ने लगातार सफलताएं हासिल की हैं,
जिसमें 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी जीतना और हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 को डिफेंड करना शामिल है। गंभीर ने न केवल खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाया है, बल्कि कठिन परिस्थितियों में भी टीम को एकजुट रखा है।
बोर्ड का यह मानना है कि गंभीर की रणनीतिक सूझबूझ और विनिंग मेंटालिटी टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सबसे उपयुक्त है। हालांकि भारत को वनडे और टेस्ट क्रिकेट में मजबूत करना होगा। पिछले कुछ सालों में दोनों फ़ॉर्मैट में भारत का वर्चस्व कम होता जा रहा है।
2027 वनडे वर्ल्ड कप पर टिकी Team India की नजरें
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के तुरंत बाद, हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने अगले बड़े लक्ष्य का खुलासा कर दिया है। गंभीर ने स्पष्ट किया है कि टीम का अगला मुख्य मिशन साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में होने वाला 2027 वनडे वर्ल्ड कप है।
उन्होंने कहा कि आईपीएल 2026 के समापन के बाद से ही टीम पूरी तरह से 50 ओवर के फॉर्मेट पर ध्यान केंद्रित करेगी। गंभीर की योजना के अनुसार, अगले कुछ महीनों में वे उन खिलाड़ियों और संयोजनों की पहचान करेंगे जो साउथ अफ्रीका की तेज और उछाल भरी पिचों पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
भारत को इस बड़े टूर्नामेंट से पहले लगभग 25 से 30 वनडे मैच खेलने हैं, जो टीम की तैयारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे। इसके साथ ही टीम इंडिया (Team India) के बल्लेबाजी और गेंदबाजी समीकरण को मजबूत करना होगा, पिछले कुछ सालों में भारत की गेंदबाजी यूनिट वनडे में संघर्ष करते दिखी है।
भारत को वर्ल्ड कप में दिलाई जीत, अब टीम इंडिया के हेड कोच ने श्रीलंका के कोचिंग पद के लिए की 'हां'
साल 2028 के लिए टीम इंडिया का रोडमैप
2027 तक का कार्यकाल मिलना गंभीर के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। हालांकि टीम इंडिया (Team India) ने हालिया आईसीसी इवेंट्स में दबदबा बनाया है, लेकिन गंभीर का मानना है कि उन्हें अपनी वनडे टीम के रिकॉर्ड को और बेहतर करने की जरूरत है।
उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि पिछले कुछ समय में वनडे फॉर्मेट में टीम को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। अब बीसीसीआई के इस भरोसे के साथ, गंभीर के पास टीम के ब्लूप्रिंट को तैयार करने के लिए पर्याप्त समय है।
जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से ही इस नई रणनीति की शुरुआत होगी। फैंस को उम्मीद है कि गंभीर के मार्गदर्शन में टीम इंडिया (Team India) वनडे क्रिकेट में भी अपनी पुरानी चमक वापस लाएगी और 2027 में वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना साकार करेगी।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर