IPL 2026 के बीच पसरा मातम, रोड एक्सीडेंट में टीम इंडिया के उभरते क्रिकेटर का हुआ निधन
Published - 13 Apr 2026, 05:25 PM
Table of Contents
Team India: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच भारत के एक उभरते क्रिकेटर का निधन हो गया है। एक खिलाड़ी को टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना देख रहा था, उसने दुनिया को अलविदा कह दिया। दरअसल, 10 अप्रैल को वृंदावन में यमुना में एक टूरिस्टों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई, जिसमें 13 लोगों की मौत गई थी तो 22 लोग घायल हुए थे।
मरने वालों लोगों में अधिकांश पंजाब और हरियाणा के रहने वाले थे और इसमें एक नाम ऋषभ शर्मा का भी था, जो कि भारत (Team India) के लिए क्रिकेट खेलने का सपना संजोए बैठा था। लेकिन उस हादसे ने न सिर्फ भारत (Team India) से एक उभरता हुआ खिलाड़ी छीन लिया, बल्कि एक परिवार का बेटा भी चला गया। ऋषभ पंजाब के लुधियाना के जगराओं के रहने वाले थे।
Team India: युवराज सिंह से ले रहे थे ट्रेनिंग
ऋषभ शर्मा की काबिलियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है उनको भारत (Team India) के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह ट्रेनिंग दे रहे थे। जबकि वह कोच अमित उनियाल से भी क्रिकेट के गुण सीख रहे थे। पिता को पूर्ण विश्वास था कि एक दिन उनका बेटा खेल की दुनिया में बड़ा नाम करेगा।
हादसे के बाद से वह लापता थे और लगातार उनकी खोज की जा रही थी। लेकिन रविवार सुबह 8:30 बजे पुलिस को उनका शव वृंदावन के चामुंडा घाट के पास मिला। पिता यमुना किनारे बेटे का शव निकलने का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही ऋषभ को बाहर निकाला गया तो पिता के आंसू रुकने का नाम नहीं लिए। पिता ने बताया कि ऋषभ को बचपन से क्रिकेट और संगीत काफी पसंद था।
बच्चों को कोचिंग देते थे ऋषभ
ऋषभ शर्मा ने भारत (Team India) के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह और कोच अमित उनियास से क्रिकेट की बारीकियां सीखी थीं। पिता ने बताया कि उनको पूर्ण विश्वास था कि एक दिन उनका बेट खेल की दुनिया में बड़ा नाम कमाएगा।
लेकिन उनको कहां पता था कि ऋषभ अचानक से इस दुनिया को अलविदा कह देता। पिता का कहना है कि वह पढ़ाई में अव्वल था और एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। साथ ही वह चंडीगढ़ में स्थित एक क्रिकेट अकादमी में बच्चों को ट्रेनिंग में दिया करता था और अपनी तैयारियां भी किया करता था।
छोटे भाई ने दी अंतिम विदाई
यमुना हादसे में जान गंवाने वाले ऋषभ शर्मा का सोमवार को शेरपुरा रोड पर अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई राधे ने बड़े भाई को अंतिम विदाई दी। बता दें कि, ऋषभ से पहले उनकी माता उमा शर्मा के भाई का देहांत हुआ था।
उस गम से अभी तक वह उबर भी नहीं पाई थीं कि अब बेटे की मृत्यु ने उनको झकझोर कर रख दिया है। जैसे ही उमा शर्मा और उमेश शर्मा को बेटे के बारे में जानकारी मिली तो वह तुरंत बेटे को खोजने वृंदावन पहुंचे, लेकिन दो दिन बाद बेटे का शव मिला, जिससे वह पूरी तरह टूट गए।
Tagged:
team india IPL 2026 Rishabh Sharma Yamuna accidentऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर