IPL 2026 के बीच इन 5 खिलाड़ियों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से निकाले जाएंगे बाहर

Published - 01 Apr 2026, 06:03 PM

Central Contracts

Central Contracts: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू हुए अभी एक सप्ताह भी पूरा नहीं हुआ है कि उससे पहले ही पांच खिलाड़ियों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्रिकेट बोर्ड ने इस पांच खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर निकालने का फैसला किया है। यह निर्णय खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन को देखते हुए लिया जा सकता है।

जबकि चौंकाने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में शीर्ष खिलाड़ियों का नाम शामिल है। हालांकि, यह सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 (Central Contracts) भारतीय खिलाड़ियों के लिए नहीं है, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का होगा, जिनमें पांच प्लेयर्स का नाम कटना पक्का माना जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये पांच खिलाड़ी।

झाय रिचर्डसन हो सकते हैं बाहर

ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डनस को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 से बाहर करन सकती है। कोड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सीए झाय को बाहर कर सकती है। हालांकि, इस प्लेयर को एक समय क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का अगला सुपर स्टार माना जा रहा था, लेकिन अब ये प्लेयर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (Central Contracts) में भी अपनी जगह नहीं बना पा रहा है।

झाय काफी समय से कंधे की समस्या से जूझ रहे हैं, और उनकी तीन बार सर्जरी हो चुकी है। हालांकि, शेफील्ड शील्ड में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की, लेकिन अब उनका बाहर होना काफी चौंकाने वाला फैसला है। बता दें कि, रिचर्डसन ने साल 2017 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन बीते 9 वर्षों में उन्होंने 4 टेस्ट, 15 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं।

नेसर-मर्फी भी रहेंगे बरकरार

माइकल नेसर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 (Central Contracts) में बरकरार रखने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नेसर को उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम दिया जा सकता है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीन एशेज टेस्ट खेले थे, और पैट कमिंस-जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

उन्होंने तीन मैचों में 15 विकेट लिए थे, जिसमें दो बार फॉर विकेट और एक बार फाइव विकेट हॉल शामिल था। इसी का फायदा उनको मिलने वाला है। नेसर के अलावा ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (Central Contracts) में बने रहेंगे। जबकि उनके अलावा लेफ्ट आर्म स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन भी इस कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा रहने वाले हैं।

4 ओवर में 42 रन लुटाने वाले अर्शदीप सिंह की कितनी है नेटवर्थ? जानें IPL से लेकर BCCI से कितनी मिलती है सैलरी

कॉनली-ख्वाजा होंगे Central Contracts से बाहर

आईपीएल 2026 के डेब्यू मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया मूल के कूपर कॉनली को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (Central Contracts) से बाहर करने का फैसला किया है। यह फैसला उनके टी20 विश्व कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के आधार पर लिया गया है, जहां पर उन्होंने अपेक्षा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया था।

जबकि हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट लेने वाले उस्मान ख्वाजा भी बाहर रहने वाले हैं। कैमरून ग्रीन की भी जगह पक्की मानी जा रही है। लेकिन जेक वेदरल्ड और मैथ्यू रेनशॉ को लेकर स्थिति साफ नहीं है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उनको सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (Central Contracts) में मौका देगा या फिर इनका पत्ता भी काट दिया जाएगा। इसपर अभी तक अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

IPL 2026 के बीच KKR पर गिरी गाज, टीम का स्टार खिलाड़ी पूरे सीजन के लिए हुआ बाहर

Tagged:

Australia team Cricket Australia Central Contracts australia players
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने (5-5 बार)।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com