IPL 2026 के बीच पसरा मातम! मोहम्मद सिराज पर टुटा दुखों का पहाड़, उनके करीबी शख्स का हुआ निधन
Published - 12 Apr 2026, 05:07 PM | Updated - 12 Apr 2026, 05:08 PM
Table of Contents
Mohammed Siraj: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस समय लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 का 19वां मैच खेलने में व्यस्त हैं। अपनी टीम गुजरात टाइटंस के लिए उन्होंने 4 शानदार ओवर डाले हैं। लेकिन मैच शुरू होने से पहले उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके बेहद करीबी शख्स का निधन हो गया है।
बता दें कि, सिराज का ये बेहद करीबी शख्स कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले हैं। रविवार को 92 साल की उम्र में आशा भोसले ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। जबकि एक दिन पहले ही उनको सीने में इंफेक्शन की शिकायत के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन रविवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
सिराज को भाई मानती हैं जनाई भोसले
आशा भोसले की पोती जनाई भोसले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को अपना भाई मानती हैं और रक्षा बंधन के मौके पर वह उनको राखी भी बांध चुकी हैं। जनाई के 23वें जन्मदिन पर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के साथ उनकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं, जिसके बाद लोग अलग-अलग कयास लगाने लगे थे। उस समय खबरें थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन बाद में जनाई और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने साफ किया कि दोनों एक-दूसरे को भाई-बहन मानते हैं।
इसके बाद जनाई ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि मेरा प्यारा भाई। वहीं, इस फोटो को सिराज (Mohammed Siraj) ने रिशेयर करते हुए लिखा कि मेरी बहना जैसी कोई बहना नहीं। बिना इसके कहीं मुझे रहना नहीं। जैसे चांद सितारों में। मेरी बहना है एक हजारों में। उस समय ये पोस्ट काफी वायरल हुआ था और इसके बाद जो अफवाहें उड़ रही थीं, वह भी समाप्त हो गईं।
Mohammed Siraj ने बंधवाई थी जनाई से राखी
पिछले साल 9 अगस्त 2025 को मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने आशा भोसले की पोती जनाई भोसले से राखी बंधवाई थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जबकि सिराज ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि हैप्पी राखी, इससे बेहतर की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। बता दें कि, यह वीडियो ऐसे समय पर आई थी, जब दोनों के बीच डेटिंग की खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं, लेकिन इस एक वीडियो ने उन अफवाहों को हवा में उड़ा दिया।
कौन हैं अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड Samreen Kaur? बला की खूबसूरत! जानें क्या इनका प्रोफेशन
92 साल की उम्र में कहां दुनिया को अलविदा
भारत की दिग्गज गायिका आशा भोसले को शनिवार शाम ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन अगले दिन रविवार को उन्होने दुनिया को अलविदा कह दिया। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉ. प्रतीत समदानी ने पीटीआई को बताया कि वह कई मेडिकल समस्याओं से जूझ रही थीं और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर यानी कई अंग फेल होने के कारण उनका निधन हो गया।
आशा भोसले के बेटे अंगद भोसले ने जानकारी दी कि सोमवार को सुबह 11 बजे उनके अंतिम दर्शन के लिए घर आ सकते हैं। जबकि अंतिम संस्कार सोमवार (13 अप्रैल) को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।
बता दें कि आशा भोसले ने अपने करियर में 12 हजार से भी अधिक गाने गाए थे। जबकि अपने करियर में वह 20 से अधिक भाषाओं में गाना गा चुकी थीं। उनके हिट गानों में इन आंखों की मस्ती, दम मारो दम, पिया तू अब तो आजा, चुरा लिया है तुमने जैसे गाने शामिल हैं जो कि आज भी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर