IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में शोक की लहर, दिग्गज पत्रकार संतोष सूरी का निधन, मोहम्मद कैफ ने जताया दुख

Published - 05 Apr 2026, 05:47 PM | Updated - 05 Apr 2026, 05:48 PM

Mohammad Kaif

इस समय पूरे देश में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का खूमार चढ़ा हुआ है तो दूसरी तरफ क्रिकेट की जानी मानी हस्ती ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। शनिवार को वरिष्ठ खेल पत्रकार एवं अंग्रेजी दैनिक ‘’टाइम ऑफ इंडिया’’ लखनऊ के पूर्व खेल संपादक संतोष सूरी का निधन हो गया।

संतोष सूरी को शनिवार की सुबहर अचानक से सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उनको आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। संतोष सूरी उत्तर प्रदेश क्रिकेट में जाना-पहनाचा नाम थे। हर खिलाड़ी उनका बड़ा सम्मान करता था, जिसमें भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ((Mohammad Kaif)) भी शामिल हैं। उन्होंने सूरी के निधन पर सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट शेयर किया है।

संतोष सूरी को था क्रिकेट से लगाव

जर्मनी के बर्लिन में 1958 में संतोष सूरी का जन्म हुआ था। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु में पत्रकारिकता की पढ़ाई की। हालांकि, गुजरात के जामनगर और पंजाब के पटियाला में भी उन्होंने काफी समय गुजारा, लेकिन अंतिम सांस लखनऊ में लीं। सूरी को पत्रकारिता के अलावा क्रिकेट से काफी प्रेम था। वह न सिर्फ इस खेल के बारे में लिखा करते थे, बल्कि समय निकालकर इसको खेला भी करते थे।

अजय जडेजा को किया था शून्य पर चलता

उन्होंने स्कूली दौर में क्रिकेट खेलना शुरू किया, जो कि कई क्रिकेट क्लबों तक पहुंचा। वह मध्यम तेज गेंदबाजी किया था, जिसको खेलना बड़े-बड़े खिलाड़ियों के लिए आसान बिल्कुल भी नहीं होता था।

उनकी प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने लोकप्रिय शीशमहल क्रिकेट टूर्नामेंट में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन इलेवन के लिए खेलते समय अजय जडेजा को शून्य पर चलता कर दिया था, जबकि, पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू के साथ 90 के दशक में उन्होंने काफी क्रिकेट खेला।

Mohammad Kaif ने शेयर किया भावुक पोस्ट

संतोष सूरी के निधन पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ((Mohammad Kaif)) ने सोशल मीडिया मंच पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा,

"लखनऊ के मशहूर खेल पत्रकार संतोष सूरी सर के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने हम सब यूपी के खिलाड़ियों को बचपन से सपोर्ट किया है और हमारे बारे में खबरें लिखीं। उन्होंने यूपी जैसे राज्य की क्रिकेट प्रतिभा को दुनिया के सामने लाने के लिए बहुत मेहनत की। सूरी सर, यूपी क्रिकेट में आपके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।’’

मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ही नहीं बल्कि उनके साथी पत्रकार भी संतोष सूरी के अचानक यूं चले जाने से दुखी हैं। बता दें कि, शनिवार को गोमती नगर में स्थित बैकुंड धाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस दौरान भारी संख्या में पत्रकार उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

IPL POINT TABLE : टॉप-4 में पहुंचने के लिए CSK को जरूर जीतने होंगे इतने मैच, नहीं तो बहुत पहले हो जाएगी बाहर

एक इच्छा जो रह गई अधूरी

संतोष सूरी का क्रिकेट से प्रेम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2016 में रिटायरमेंट के बाद भी वह इस खेल से जुड़े रहे और अपने विचार प्रशंसकों से साझा करते रहे। हालांकि, साल 2016 में रिटायरमेंट के बाद उन्होंने मिड डे के साथ क्रिकेट पर रिपोर्टिंग करना शुरू कर दिया था।

एक अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए दिल्ली बनाम लखनऊ के मैच में उन्होंने कवरेज भी की थी, लेकिन इसके चार दिन बाद ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि, संतोष सूरी उत्तर प्रदेश क्रिकेट पर एक किताब लिखना चाहते थे, लेकिन उनकी यह इच्छा अधूरी रह गई। बता दें कि, उन्होंने यूपी के युवा क्रिकेटरों को अपने लेख से काफी सपोर्ट किया है।

IPL 2026 के अगले 3-4 मैचों से बाहर हुआ टीम इंडिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी, नहीं खेल पायेगा मुकाबले

Tagged:

mohammad kaif cricket news Santosh Suri
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com