विवादों के बीच बांग्लादेश से 2 टेस्ट मैच खेलेगी टीम, डेट का भी हुआ अधिकारिक ऐलान

Published - 25 Feb 2026, 02:12 PM | Updated - 25 Feb 2026, 02:16 PM

Bangladesh

Bangladesh: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने के बाद अब बांग्लादेश क्रिकेट टीम दो टेस्ट मैच खेलने के लिए इस देश का दौरा करने जा रही है। इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को आईसीसी के टी20 विश्व कप 2026 से बाहर कर दिया गया था।

दरअसल, बांग्लादेश (Bangladesh) ने अपने मुकाबले श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी ने इस मांग को ठुकरा दिया था और उनकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया। भले ही विश्व कप 2026 से बांग्लादेश को बाहर कर दिया गया हो, लेकिन इस बड़े देश के खिलाफ अब वह टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है।

Bangladesh का दौरा हुआ फिक्स

दो दशक के लंबे इंतजार के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने जा रही है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी, जिसपर आधिकारिक मुहर लग चुकी है। यह दोनों टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के मैके और डार्विन में खेले जाएंगे, जिसके लिए बांग्लादेश (Bangladesh) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

दरअसल, इससे पहले आखिरी बार बांग्लादेशियों ने साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। इसके बाद अब वह 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने जा रही है। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि बांग्लादेश (Bangladesh) कंगारुओं को उनके घर में हराने में सफल रहती है या फिर नहीं।

कब खेली जाएगी सीरीज?

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच 13 से 17 अगस्त के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा टेस्ट मैच 22 से 26 अगस्त के बीच खेला जाएगा। बता दें कि, पहले मैच की मेजबानी डार्विन को सौंपी गई है तो दूसरे मैच को मैके होस्ट करने जा रहा है।

यह पहली बार है जब मैके स्टेडियम किसी टेस्ट मैच को होस्ट करने जा रहा है। जबकि वह ऐसा करने वाला ऑस्ट्रेलिया का 12वां वेन्यू बनेगा। जबकि डार्विन ने साल 2008 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच की मेजबानी नहीं की है। ऐसे में यहां के फैंस के लिए भी यह काफी खुशखबरी की बात होगी।

जानें क्यों अब नहीं हो पायेगा भारत-पाकिस्तान का सेमीफाइनल, सिर्फ FINAL में ही भिड़ सकती अब ये दोनों टीमें

2026-27 का शेड्यूल किया घोषित

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसके साथ ही साल 2026-27 के शेड्यूल की घोषणा भी कर दी है। इस सीजन ऑस्ट्रेलियाई टीम साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ सीरीज भी कंफर्म कर दी है। बता दें कि, भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया पांच टेस्ट मैच खेलेगा तो न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन और अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के चीफ एग्जीक्यूटिव टॉड ग्रीनबर्ग का कहना है

‘’अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर अब पहले से बहुत व्यस्त है और हम काफी खुशकिस्मत हैं कि अगस्त में विश्व स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे यह पक्का हो गया है कि गर्मियों के बाद भी हमारे पास टेस्ट क्रिकेट के लिए एक और मौका है।’’

घर लौटे रिंकू सिंह के रिप्लेसमेंट का नाम आया सामने, अब ये विस्फोटक बल्लेबाज होगा भारत की टीम में शामिल

Tagged:

BANGLADESH Aus vs Ban Test Series Bangladesh tour of Australia
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

साल 2008 में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com