हिन्दुओं के साथ अत्यचार के बीच भारत-बांग्लादेश सीरीज की तारीखों का ऐलान, ढाका रवाना होगी टीम इंडिया

Published - 03 Jan 2026, 10:23 AM | Updated - 03 Jan 2026, 01:07 PM

India Bangladesh Series

India-Bangladesh Series: भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर अत्यचार हो रहा है। हाल ही में बांग्लादेश हिंदू दीपू चंद्र दास को विशेष समुदाय की भीड़ ने पहले बुरी तरह से पिटा और फिर जिंदा जला दिया।

इस पूरी घटना पर भारत में कड़ा विरोध दिखने को मिला और भारत में हिंदू लोग बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा की मांग करते नजर आए। लेकिन इसी बीच भारत बनाम बांग्लादेश के बीच होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज (India-Bangladesh series) का शेड्यूल सामने आ चुका है। इस दिन भारतीय टीम ढाका के लिए रवाना होगी।

2025 में होना था सीरीज का आयोजन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत बनाम बांग्लादेश के बीच होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज (India-Bangladesh series) के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। हालांकि, यह सीरीज पहले अगस्त 2025 में खेली जानी थी, लेकिन पड़ोसी देश में सुरक्षा अस्थिरता, लगातार हो रही हिंसाओं के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

बीसीसीआई तनावपूर्ण माहौल के बीच अपने खिलाड़ियों को बांग्लादेश नहीं भेजना चाहता था और यही कारण है कि इस साल के लिए सीरीज को स्थगित कर दिया गया।

अब 2026 में होगी सीरीज

पड़ोसी देश बांग्लादेश ने भारत बनाम बांग्लादेश के बीच होने वाली वनडे और टी20 सीरीज (India-Bangladesh series) के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज सितंबर में खेली जाएगी।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के ऑपरेशंस प्रमुख शहरियार नफीस ने क्रिकबज को बताया कि पहले ये सीरीज 2025 (India-Bangladesh series) में खेली जानी थी, लेकिन इसे रिशेड्यूल कर दिया गया है।

रिपोर्ट में दावा किया गया कि भारतीय टीम 28 अगस्त को बांग्लादेश के लिए उड़ान भरेसी और एक सितंबर को पहला वनडे, तीन सितंबर को दूसरा और छह सितंबर को तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा।

BCCI का बड़ा ऐलान! 2026 में टीम इंडिया खेलेगी 26 टी20 मैच, जानिए कौन-कौन सी टीमें होंगी सामने

बीसीसीआई India-Bangladesh Series कंफर्मेशन का इंतजार

वनडे सीरीज खेलने के बाद 9 सितंबर से पहले टी20 मैच की शुरुआत होगी, जबकि 12 सितंबर को दूसरा और 13 सितंबर को तीसरा मैच खेला जाएगा। हालांकि, इस सीरीज पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं, क्योंकि बांग्लादेश में इस साल आम चुनाव होने हैं और अगर नई सरकार बनने के बाद स्थिति में सुधार नहीं होता है तो बीसीसीआई फिर एक बार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका दे सकती है।

बीसीसीआई तभी भारतीय खिलाड़ियों को बांग्लादेश भेजेगा, जब वहां पर वह पूर्ण रूप से सुरक्षित होंगे, लेकिन उससे पहले भारतीय खिलाड़ियों को बांग्लादेश जाना मुश्किल लग रहा है और यही कारण है कि बीसीसीआई की ओर से भी इस सीरीज पर मुहर नहीं लगाई गई है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कोच गंभीर ने तय कर लिया भारत का टॉप-3, ये बल्लेबाज करेंगे वहां पर बल्लेबाजी

Tagged:

India-Bangladesh Series
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

28 अगस्त में।

एक सितंबर को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com